Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:44 PM IST

September Gardening Tips: घर पर ही लगा लें ये पौधे, ठंड में मिलेंगी ताजी सब्‍ज‍ियां

सितंबर का महीना आते ही मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू हो जाता है। बारिश का असर कम होने लगता है। ऐसे में अगर आपको गार्डन‍िंग का शौक है तो कुछ पौधे लगा सकती हैं।
Updated:- 2026-08-29, 18:10 IST
september gardening guide

सितंबर में मौसम कभी सुहावना रहता है तो कभी तेज गर्मी होती है। इस दौरान बारिश का असर भी कम होने लगता है। ऐसे में अगर आपको घर पर पौधे लगाने का शौक है तो आपके लिए यह महीना काफी काम का हो सकता है। खासकर अगर आप चाहती हैं कि आने वाले ठंड के मौसम में घर की बालकनी, छत या छोटे से किचन गार्डन से ताजी सब्जियां मिलें, तो अभी से ही तैयारियां शुरू कर लें।

सि‍तंबर में कौन सी सब्‍जि‍यां उगाएं?

दरअसल, सितंबर में कई ऐसी सब्जियां लगाई जा सकती हैं जो बदलते मौसम में अच्छी तरह ग्रो करती हैं। अगर आपके पास बड़ा गार्डन नहीं है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। गमले, ग्रो बैग या घर में मौजूद किसी गहरे कंटेनर में भी कई सब्जियां उगाई जा सकती हैं। बस मिट्टी में पानी जमा न हो और पौधों को उनकी जरूरत के हिसाब से धूप मिलती रहे। सितंबर में लगाए गए कुछ पौधे जल्दी तैयार हो जाते हैं, जबकि कुछ को थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। आमतौर पर सितंबर में टमाटर, पालक, बैंगन, मूली जैसी सब्जियां लगाई जा सकती हैं। आज का हमारा लेख भी इसी पर है। हम आपको बता रहे हैं कि आप सितंबर में कौन-कौन सी सब्जियां घर में उगा सकती हैं। आइए जानते हैं-

september gardening guide (1)

पालक

सितंबर में पालक लगाने के लिए मौसम सही रहता है। इसे आप गमले या ग्रो बैग में सीधे बीज से उगा सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि पालक को बहुत ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती है। जैसे ही इसे सही मौसम मिलता है, इसकी पत्तियां जल्दी निकलनी शुरू हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें- Gardening Tips: गुलाब का पौधा फूलों से जाएगा भर, बस चायपत्ती के साथ मिलाकर डालें यह 1 चीज

गाजर

सर्दियों में गाजर की डिमांड भी खूब रहती है। ऐसे में अगर आप घर पर उगाई हुई गाजर खाना चाहती हैं तो सितंबर में इसकी तैयारी कर लें। आपको बता दें कि गाजर जमीन के अंदर बढ़ती है, इसलिए इसे ऐसे गमले या ग्रो बैग में लगाएं जिसमें मिट्टी की मात्रा भी अच्छी हो और जड़ों को बढ़ने के लिए जगह भी मिल जाए।

यह भी पढ़ें- Monsoon Gardening Tips: बरसात में उगाएं ये 5 सब्जियां, चंद दिनों में हरी-भरी हो जाएगी बगिया

मूली

ठंड के मौसम में मूली जरूर खाई जाती है। चाहे सलाद बनाना हो या पराठा और अचार, इसका स्वाद खूब पसंद किया जाता है। आप सितंबर में मूली के बीज लगा सकती हैं। इसे सीधे मिट्टी में बोना आसान है। बस मूली के लिए ऐसा गमला या ग्रो बैग चुनें जिसमें जड़ को नीचे जाने के लिए अच्छी जगह मिल जाए। आमतौर पर मूली के बीज 4 से 10 दिनों में अंकुरित होने लगते हैं।

september gardening guide (3)

टमाटर

टमाटर का इस्तेमाल तो लगभग सभी सीजन में किया जाता है। ऐसे में सितंबर का समय भी टमाटर के पौधे लगाने के लिए बेस्ट रहेगा। अगर बीज से पौधा तैयार कर रही हैं तो पहले छोटी जगह या सीडलिंग ट्रे में पौधे को तैयार कर लें। बाद में इसे बड़े गमले में लगाया जा सकता है। टमाटर को अच्छी धूप और पानी की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें- नेचुरल खाद का काम करता है आलू का पानी, हरी-भरी पत्तियों के साथ खिलेंगे ढेरों फूल

बैंगन

आप चाहें तो बैंगन भी घर पर लगा सकती हैं, लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा बड़ा गमला लेना होगा। इसके पौधे को भी बढ़ने के लिए अच्छी धूप और ऐसी मिट्टी चाहिए होती है जिसमें पानी ज्यादा देर तक जमा न रहे। यानी गमले में ड्रेनेज की व्यवस्था जरूर हो।

september gardening guide (2)

भिंडी

भिंडी तो गर्मी में ज्यादा मिलती है। सर्दियों में इसके दाम काफी बढ़ जाते हैं। ऐसे में अगर आप बिना पैसे खर्च किए ठंड में भी भिंडी खाना चाहती हैं तो सितंबर में ही इसे लगा लें।

यह भी पढ़ें- Kitchen Garden: घर की रसोई में लगाएं ये 5 पौधे, रोज काम आती हैं ये चीजें

घर पर सब्जियां लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप घर पर सब्जियां उगाना चाहती हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे-

  • गमले या ग्रो बैग में पानी निकलने के लिए नीचे छेद जरूर हो।
  • बीज लगाने के बाद मिट्टी को बहुत ज्यादा पानी से न भरें।
  • पौधों को उनकी जरूरत के हिसाब से धूप वाली जगह पर रखें।
  • गाजर और मूली जैसी सब्जियों के लिए अच्छी गहराई वाला कंटेनर ही लें।
  • एक ही गमले में बहुत ज्यादा बीज न डालें, वरना पौधों को बढ़ने के लिए जगह कम पड़ जाएगी।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
सितंबर में सब्जी के बीज बोने के लिए कैसी मिट्टी सबसे अच्छी होती है?
जैविक खाद या वर्मीकंपोस्ट मिली हुई भुरभुरी और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी सबसे उपयुक्त है।
गमलों में उगाई जाने वाली सब्जियों में कौन सी जैविक खाद डालें?
गोबर की पुरानी खाद, वर्मीकंपोस्ट या घर की बनी कंपोस्ट खाद का प्रयोग करना चाहिए।
सब्जियों के पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए क्या करें?
पौधों पर नियमित रूप से नीम के तेल का स्प्रे या प्राकृतिक कीटनाशक का प्रयोग करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।