गर्मियों में दही खाने की सलाह हर किसी को दी जाती है। ये हमारे भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। इस मौसम में दही से कोई रायता बनाता है, तो कुछ लोग लस्सी पीना पसंद करते हैं और सब्जियों में भी दही का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग बाजार से गाढ़ी दही खरीदकर लाते हैं, तो वहीं घर पर भी लोगों को दही जमाना पसंद होता है।

दही जमाने की बात करें तो आमतौर पर दही को जमने में रातभर का समय लग जाता है, लेकिन कई बार लोग इसे जमाना भूल जाते हैं। ऐसे में बाद में पछतावा होता है कि काश रात में दही जमा लिया होता। अगर आप भी चाहती हैं कि कोई ट्रिक ऐसी पता चल जाए जिससे थोड़ी ही देर में दही को जमाया जा सके, तो हम आपके लिए एक यूनिक ट्रिक लेकर आए हैं। इससे 20 मिनट में दही जम जाएगी। आइए जानते हैं-

प्रेशर कुकर वाली ट्रिक करेगी कमाल

दही जमने के लिए गर्म तापमान चाहिए होता हैं। ऐसे में आप प्रेशर कुकर से गर्मी पैदा कर सकती हैं और इससे दही का जामन तेजी से काम करने लग सकता है। इस ट्रिक में 20 मिनट तक गर्माहट बनी रहती है, जिससे दही जल्दी जमने लगती है।

यह भी पढ़ें- Onion Recipes: गर्मियों में रोज लौकी-भ‍िंडी खाकर हो गई हैं बोर? प्‍याज से बना लें 3 तरह की स्‍वाद‍िष्‍ट सब्‍जी

दही जमाने के लिए क्या चाहिए?

  • 500 मिलीलीटर दूध
  • 1 या 2 चम्मच ताजा दही (जामन)
  • एक प्रेशर कुकर
  • ढक्कन

दही जमाने के लिए ऐसे फॉलो करें ये ट्रिक

  • सबसे पहले दूध को उबाल लें।
  • इसके बाद उसे थोड़ा गुनगुना होने तक के लिए अलग रख दें।
  • ध्यान रहे कि दूध बहुत ज्यादा गर्म नहीं होनी चाहिए, वरना दही खट्टी हो जाएगी।
  • अब इसी गुनगुने दूध में दही का जामन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • जामन हमेशा फ्रेश ही लें।
  • इसके बाद एक प्रेशर कुकर में थोड़ा पानी डालकर गर्म करें।
  • अब इसी में दूध वाला बर्तन रख दें।
  • ये कुकर पर्याप्त गरम रहेगी दही जमाने के लिए।
  • कुकर का ढक्कन बंद कर दें।
  • सीटी लगाने की जरूरत नहीं है।
  • करीब 20 मिनट तक कुकर में ही दूध वाला बर्तन रहने दें।
  • इसके बाद इसे निकालकर नॉर्मल टेंपरेचर में रख दें।
  • इस ट्रिक से दही जलछी जम जाती है और गाढ़ी भी खूब रहती है।

गाढ़ा दही जमाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

  • फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें।
  • जामन हमेशा फ्रेश लें।
  • दूध बहुत ज्यादा गर्म या बहुत ज्यादा ठंडा न हो।
  • दही जमते समय बर्तन को बार-बार हिलाएं नहीं।
  • दही जमने के बाद उसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें।

तो अगर आप भी बार-बार बाजार से दही नहीं खरीदना चाहती हैं, तो ये आसान प्रेशर कुकर वाली ट्रिक आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik