आपके पास तो नहीं आ गया नकली पैकेट वाला दही? खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

पैक्ड दही हमारे खानपान का एक अहम हिस्सा है, जिसे लोग स्वाद, पोषण और पाचन स्वास्थ्य के लिए रोज इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, डिब्बा बाहर से कितना भी साफ या नया दिखे, लेकिन उसके अंदर क्या है, इसके बारे में पैकेजिंग पर दी जानकारी बता सकती है। इस लेख में हम उन आसान तरीकों पर बात करेंगे, जिन्हें आप घर बैठे आजमा सकते हैं, साथ ही यह भी जानेंगे कि प्रोफेशनल कर्ड टेस्टिंग लैब में क्वालिटी को सुनिश्चित करने के लिए क्या प्रोसेस अपनाया जाता है। जानते हैं...
पैक्ड दही को कैसे जांचें?
पैक्ड दही को जांचने के लिए यहां दिए गए कुछ तरीकों को अपनाना जरूरी है-
1. पैकेजिंग की स्थिति चेक करें: हमेशा दही के डिब्बे या पैकेट को ध्यान से देखें। अगर डिब्बा फूला हुआ, लीक दिख रहा है, तो समझ जाएं कि अंदर गैस बन रही है या हानिकारक बैक्टीरिया पनप चुके हैं।

2. एक्सपायरी डेट पर दें ध्यान: भले ही यह एक सामान्य बात लगे, लेकिन लोग अक्सर इसे नजरअंदाज कर देते हैं। ध्यान रखें कि सही स्टोरेज न मिलने पर दही एक्सपायरी डेट से पहले भी खराब हो सकती है।
3. दही की बनावट यानी टेक्सचर देखें: ताजे और सही दही की बनावट बिल्कुल एकसमान और चिकनी होती है। यदि दही में बहुत ज्यादा पानी अलग दिख रहा हो, चिपचिपापन हो या अजीब सी गांठें बनी हों, तो यह उसके खराब होने का संकेत है।
4. टपकना नहीं चाहिए: एक अच्छी तरह जमा हुआ दही चम्मच में उठाने पर अपनी शेप बनाए रखता है और टपकता नहीं है। यह सही फर्मेंटेशन की पहचान है।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में दूध फटने से कैसे बचाएं? दादी मां आजमाती है यह 1 तरीका
5. गंध से पहचानें: दही की नेचुरल महक हल्की खट्टी और ताजी होती है। अगर इसमें से बहुत तेज, कड़वी या अजीब गंध आ रही हो, तो यह बैक्टीरियल इन्फेक्शन का संकेत है।
6. स्वाद की जांच करें: यदि पैकेजिंग और गंध सामान्य लगे, तो थोड़ा-सा चखकर देख सकते हैं। अगर दही का स्वाद असामान्य रूप से कड़वा या बहुत ज्यादा खट्टा लग रहा हो, तो इसे खाने से बचें।

7. स्टोरेज का तापमान: दही की क्वालिटी काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि उसे किस तापमान पर रखा गया है। सप्लाई चेन के दौरान अगर कोल्ड स्टोरेज की श्रृंखला टूटती है, तो बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं।
8. टेस्टिंग पर भरोसा करें: केवल उन्हीं ब्रांड्स पर भरोसा करें जो NABL द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं से अपनी क्वालिटी की जांच करवाते हैं।
निष्कर्ष
केवल आंखों से देखकर आप यह तय नहीं कर सकते कि पैक्ड दही अंदर से कितनी सुरक्षित है। यही वजह है कि एक प्रमाणित फूड टेस्टिंग लैब की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: इस 1 ट्रिक से मिनटों में मलाई सा गाढ़ा हो जाएगा पानी जैसा पतला दही
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।