आज के समय में हर कोई हेल्दी डाइट पर फोकस कर रहा है। सुबह के नाश्ते में तो लोग हेल्दी चीजें ही बनाना पसंद करते हैं। जिससे शरीर को एनर्जी भी मिले और फिटनेस भी बनी रहे। दरअसल, सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी रहता है तो शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। हमारी बॉडी भी एक्टिव रहती है और ओवरईटिंग से भी बचा जा सकता है। हालांकि, कुछ लोग फिटनेस के चक्कर में नाश्ता ही स्किप कर देते हैं।
ये बिल्कुल भी हेल्दी आदत नहीं है। ऐसे में आप कुछ ऐसा ब्रेकफास्ट चुन सकती हैं जो कम कैलोरी वाली हो और साथ में शरीर को एनर्जेटिक भी रखे और फिटनेस भी बनी रहे। हम आपको ऐसे ही कुछ नाश्ते के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं-
ओट्स उपमा
अगर आपको लाइट और हेल्दी नाश्ता करना पसंद है तो आप ओट्स उपमा ट्राई कर सकती हैं। ये फाइबर से भरपूर होता हैा और ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।
यह भी पढ़ें- Soybean Dahi Chilla: घर पर तैयार करें सोयाबीन और दही का सॉफ्ट चीला, जानें रेसिपी
मूंग दाल चीला
मूंग दाल चीला भी प्रोटीन से भरपूर एक हेल्दी नाश्ता है। इसे खाने से आपका पेट जल्दी भर जाएगा और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। आप इसे दही या किसी चटनी के साथ खा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- नौतपा की भीषण गर्मी में ऑफिस जाने वाली महिलाएं नाश्ते में शामिल करें ये हेल्दी फूड, बनाना है बेहद आसान
वेजिटेबल पोहा
पोहा तो वैसे भी हर किसी का पसंदीदा नाश्ता बन चुका है। इसे कम समय में आप आसानी से बना सकती हैं। इसमें मूंगफली, मटर, प्याज और टमाटर जैसी चीजें इस्तेमाल होती हैं जिससे ये पोषण से भरपूर होता है।
यह भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में बनाएं 'गुजराती पनकी', स्वाद ऐसा की डोसा-इडली सब जाएंगी भूल
स्प्राउट्स सलाद
स्प्राउट्स सलाद कि गिनती भी हेल्दी नाश्ते में होती है। प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर ये नाश्ता वजन बढ़ने से भी रोकता है और अगर आपके शरीर में न्यूट्रिशन की कमी है तो भी इससे पूरा हो सकता है।
उबले अंडे और ब्राउन ब्रेड
उबले अंडे से अच्छा ब्रेकफास्ट भला क्या ही हो सकता है। फिटनेस पर ध्यान देने वाले लोग इसे डाइट का हिस्सा जरूर बनाते हैं। दरअसल, अंडे में प्रोटीन पाया जाता है, जिससे फिटनेस बनी रहती है। इसके साथ अगर आप ब्राउन ब्रेड खाएंगी तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा।
यह भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट में कुछ नया है बनाना? नोट करें झटपट तैयार होने वाले 'बेसन अप्पे' की ये रेसिपी
तो अगर आप भी नाश्ते में कम कैलोरी वाली चीजें खाना चाहती हैं तो ऊपर बताई गई चीजें बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
