आमतौर पर हम स्ट्रेस दूर करने या फिर मन बहलाने के लिए अपने पसंद की एक्टिविटी या हॉबी अपनाते हैं। मगर क्या आप जानती हैं, कि कुछ आदतें जिन्हें हम अपनी हॉबी समझते हैं। वह असल में समय बर्बाद करने का काम करती है। हो सकता है कि आपको यह पढ़कर अजीब लगे। मगर यह सच है। इसके लिए यह समझना जरूरी है कि कौन सी हॉबी आपके दिमाग को सुकून देने के बजाय समय, एनर्जी और फोकस पर खराब कर रह है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी हॉबी आपके लिए सही और कौन सी टाइम ट्रैप का काम कर रही है?
ये हॉबीज करती हैं टाइम वेस्ट
स्ट्रेस में होने पर हम कई सारे ऐसे काम करते हैं, जो वास्तव में समय बर्बाद करते हैं। नीचे जानें कौन सी हैं वे आदतें?
- रील्स, शॉर्ट्स देखना या दिन-भर वेब सीरीज देखना। आमतौर पर लोग इसे रिलैक्स होना कहते हैं, लेकिन यह सिर्फ दिमाग को थका देता है।
- घंटों तक ई-कॉमर्स ऐप्स पर चीजें स्क्रॉल करना और कार्ट में डालना। यह समय और पैसा दोनों बर्बाद करता है।
- गेम खेलना बुरा नहीं है, लेकिन जब आप हर दिन 4-5 घंटे सिर्फ गेमिंग में निकाल दें, तो यह आपकी असल जिंदगी को प्रभावित करने लगता है।
- दूसरों की जिंदगी में क्या चल रहा है, यह जानने के लिए घंटों सोशल मीडिया पर पड़े रहना।
इसे भी पढ़ें- इन 2 हॉबीज ने बदल दी जिंदगी और मिल गया जीने का मकसद, स्ट्रेस दूर करने के लिए आप भी करें ट्राई
इन ट्रिक्स से पहचानें कौन सी हॉबी समय बर्बाद कर रही है?
अगर आपको अपनी हॉबी वाला काम करते वक्त ऐसा लगता है कि यह खुशी दे रहा है, लेकिन बाद में उस पर पछतावा होता है। यह हॉबी आपका टाइम ट्रैप है। कई बार हम अपनी पसंद की चीजें करते वक्त ध्यान ही नहीं देते हैं कि समय ही नहीं बचा। खासकर पढ़ाई, सेहत या परिवार के लिए।
अगर आपको ऐसा लगने लगे कि आप अपनी हॉबी वाली चीजें नहीं कर पा रही हैं। इसकी वजह से चिड़चिड़ हो रही है, तो यह हॉबी खतरनाक साबित हो सकती है। सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि उस काम से आपको कोई स्किल सीखने को मिल रही है या नहीं।
टाइम वेस्ट करने वाली हॉबीज को कैसे बंद करें?
अपनी इन आदतों को छोड़ने के बजाय कंट्रोल करना सीखना जरूरी है। अपने शौक के लिए समय तय करें। एक्टिव हॉबीज को एड करें जिसमें दिमाग या शरीर एक्टिव रहता है। हफ्ते में एक दिन या दिन का कुछ घंटा ऐसा रखें जब आप स्क्रीन से बिल्कुल दूर रहें। इससे दिमाग को असल में आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें- मिट्टी से जुड़े ये 2 शौक आपके वीकेंड को बनाएंगे स्पेशल, स्ट्रेस से मिलेगा ब्रेक
अगर आप भी स्ट्रेस में अपना फोन स्क्रॉल करती हैं, तो इसे तुरंत बंद करें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह समय बर्बाद करता है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
