ओनम के त्योहार पर केरल की पारंपरिक गोल्डन बॉर्डर वाली कसावु साड़ी (Kasavu Saree) पहनी जाती है। इस ट्रेडिशनल साड़ी का रंग ऑफ-वाइ, क्रीम या सफेद रंग का होता है, इसलिए इसके साथ हाथों में चूड़ियां और कंगन भी इसी से मिलता-जुलता पहना जाता है। अगर साड़ी का गोल्डन बॉर्डर ज्यादा मोटा और भारी है, तो उसके साथ हैवी चूड़ियां पहनने की जरूरत नहीं होती। आप भी अगर ओनम 2026 पर कसावु साड़ी पहनने जा रही हैं, तो इसके साथ हाथों में क्या पहन सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
Onam पर कसावु साड़ी के साथ हाथों में क्या पहनें?
कसावु साड़ी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसका ट्रेडिशनल बॉर्डर आपको क्लासी लुक देता है। इसलिए, हाथों कि ज्वेलरी चुनते समय आपको बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं पड़ती। सिंपल कड़े से भी आप अपना लुक पूरा कर सकती हैं।
image credit-yanim/pinterest
1- कसावु साड़ी के साथ पहनें टेंपल डिजाइन वाले कड़े
ओनम पर गोल्डन बोर्डर वाली साड़ियों के साथ इस तरह का कड़ा डिजाइन काफी अच्छा लगता है। इस तरह के कड़े डिजाइन में अक्सर देवी-देवताओं का फेस, कमल, पत्तियों का डिजाइन या हाथी का डिजाइन बना होता है।
स्टाइलिंग टिप्स
- इस कड़े के साथ चूड़ियां न पहनें।
- दोनों हाथों में केवल एक-एक कड़ा पहनें।
- इस कड़े के साथ आप ट्रेडिशनल टेंपल इयरिंग और नेकलेस भी पहन सकती हैं।
IMAGE CREDIT- Auracartofficial/pimterest
2- कसावु साड़ी के साथ पहनें प्लेन गोल्डन चूड़ियां
अगर आपको हैवी कड़ा नहीं मिल पा रहा है और सस्ते में कुछ अच्छा ऑप्शन खोज रही हैं, तो प्लेन गोल्डन चूड़ियां पहन सकती हैं। इसके साथ आपको कड़ा लगाने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि गोल्डन बॉर्डर के साथ यह मैच हो जाता है।
स्टाइलिंग टिप्स
- आप एक हाथ में ही चूड़ियां पहन लें और दूसरा हाथ खाली रख सकती हैं।
- दूसरे हाथ में आप घड़ी भी पहन सकती हैं।
- गोल्डन चूड़ियां प्लने हैं, इसलिए आप गले में हैवी गोल्डन नेकलेस पहन सकती हैं।
image credit- SERA/meesho
3- कसावु साड़ी के साथ फ्लोवर गोल्डन कड़ा और चूड़ियां पहनें
अगर इस बार आप ओनम पर हैवी कड़ा भी पहनना चाहती हैं और हाथ बिल्कुल खाली भी नहीं रखना चाहतीं, तो चूड़ियों और कड़े का कॉम्बिनेशन अच्छा हो सकता है।
स्टाइलिंग टिप्स
- इसके लिए आप कम चूड़ियों का भी सेट बना सकती हैं।
- हैवी लुक चाहिए, तो एक हाथ में 3 कड़ा भी पहन सकती हैं।
- पहले आप एक मोटा कड़ा पहनें इसके बाद 3 से 4 गोल्डन चूड़ियां पहनें और इसके बाद फिर से गोल्डन कड़ा लगाकर सेट बना लें।
- कड़े में अगर लाल या हरा स्टोन है, तो उसी रंग की एक-दो चूड़ियां जोड़ सकती हैं।
निष्कर्ष- इन डिजाइंस को देखकर आप समझ गई होंगी कि अगर आपको ओनम पर फेस्टिव लुक चाहिए, तो गोल्डन के साथ दूसरे रंग के कड़े या चूड़ियों का सेट भी बनाया जा सकता है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Auracartofficial, Shining Diva Fashion, Skinstylebyankita/pinterest/amazon
