फेस्टिवल पर हर कोई रॉयल और डिफरेंट लुक पाना चाहता है, लेकिन एक जैसे सूट पहनकर लोग बोर होने लगते हैं। अगर आप भी वही पुराने भारी-भरकम लहंगे और साड़ियों को पहनकर बोर हो गई हैं, तो अब आप मोनोक्रोम प्लाजो सूट विथ हैवी दुपट्टा डिजाइंस को ट्राई करके अपने फेस्टिव लुक को यूनिक और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इस तरह के आउटफिट्स इन दिनों महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो त्योहार पर आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देंगे।
फेस्टिव सीजन के लिए 3 ट्रेंडी मोनोक्रोम प्लाजो सूट डिजाइंस
अगर आप इस फेस्टिव सीजन कम खर्च में सोबर और सिंपल लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए ये लेटेस्ट मोनोक्रोम प्लाजो सूट विथ हैवी दुपट्टा डिजाइंस एकदम परफेक्ट रहेंगे।
1. सिल्क मोनोक्रोम प्लाजो सूट विथ बनारसी दुपट्टा
आजकल मोनोक्रोम प्लाजो सूट के साथ बनारसी दुपट्टों का काफी क्रेज देखा जा रहा है। ऐसे में आप पारंपरिक और क्लासिक लुक पाने के लिए इस आउटफिट को चुन सकती हैं। यह आउटफिट खासकर त्योहारों के समय पहनने के लिए सबसे बेस्ट रहेगा।
- स्टाइलिंग टिप्स: इस तरह के सूट के साथ आप खूबसूरत चांदबाली इयररिंग्स चुन सकती हैं।
- सूट लुक को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप सागर चोटी या फ्रेंच ब्रेड बना सकती हैं।
2. जॉर्जेट फ्लेयर्ड प्लाजो सूट विथ हैवी एम्ब्रॉयडरी दुपट्टा
आप इस साल फेस्टिव सीजन में अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए जॉर्जेट फैब्रिक वाले प्लाजो सूट के साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा शामिल करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इसे पहनकर आप न सिर्फ स्टाइलिश दिखेंगी, बल्कि यह पहनने में काफी आरामदायक भी रहेगा।
- स्टाइलिंग टिप्स: ऐसे सूट को आप कुंदन और पर्ल एक्सेसरीज के साथ पेयर करें।
- इसके साथ आप खजूर चोटी या फिशटेल ब्रेड बनवाकर परफेक्ट लुक पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- पूजा के लिए परफेक्ट हैं ये 4 येलो-ऑरेंज बंधेज सूट डिजाइंस
3. पेस्टल शेड मोनोक्रोम सेट विथ ऑर्गेंजा फ्लोरल दुपट्टा
पेस्टल कलर के आउटफिट्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप इस तरह के पेस्टल शेड मोनोक्रोम सेट विथ ऑर्गेंजा फ्लोरल दुपट्टा को फेस्टिवल पर पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इसके साथ ऑर्गेंजा दुपट्टा एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन साबित होता है।
- स्टाइलिंग टिप्स: इसके साथ आप मीनाकारी ज्वेलरी पहनकर भीड़ से अलग दिख सकती हैं।
- डच ब्रेड हेयरस्टाइल आपके इस सूट लुक को पूरा करने में मदद करेगी।
यह भी पढ़ें- Frill Sleeves Design: सिंपल सूट को स्टाइलिश बनाने के लिए ट्राई करें ये 4 लेटेस्ट डिजाइंस
मोनोक्रोम प्लाजो सूट कैरी करते समय रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप भी फेस्टिवल पर मोनोक्रोम प्लाजो सूट और हैवी दुपट्टा पहनने की सोच रही हैं, तो कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें -
- सूट के फैब्रिक और वर्क के हिसाब से ही हैवी दुपट्टा शामिल करें।
- प्लाजो के घेरे के हिसाब से कुर्ती की नेकलाइन और लंबाई का जरूर ध्यान रखें।
- अपने बॉडी शेप और कम्फर्ट के हिसाब से ही सही आउटफिट और फैब्रिक चुनें।
यह भी पढ़ें- Frill Sleeves Design: सिंपल सूट को स्टाइलिश बनाने के लिए ट्राई करें ये 4 लेटेस्ट डिजाइंस
अगर आप भी इस साल त्योहारों पर भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो हैवी और एक जैसे कपड़े पहनने के बजाय इन मोनोक्रोम प्लाजो सूट और हैवी दुपट्टों को कैरी करके गॉर्जियस दिख सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1788173499631_m.webp)