Motiyon Wale Payal Ke Designs: लड़कियां हों या महिलाएं, हर किसी को ट्रेडिशनल लुक जरूर पसंद आता है। ऐसे में वे सूट और साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। इसके साथ मेकअप करके अपना लुक खास बनाती हैं और साथ में ज्वेलरी भी कैरी करती हैं।
अगर आप भी ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं तो मोतियों वाले खूबसूरत पायल के डिजाइंस आप पर खूब जंचेंगे। हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट डिजाइन में माेतियों वाले पायल लेकर आए हैं। आइए देखते हैं-
सिंगल लेयर मोती पायल डिजाइन
सोने की पतली चेन में पिरोया गया ये छोटे से सफेद मोती वाला पायल आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ा देगा। ये दिखने में बहुत ही सिंपल है और पहनने पर आपको एलीगेंट लुक मिलेगा। ये लाइटवेट पायल डेली वियर और वेस्टर्न या एथनिक दोनों तरह के कपड़ों के साथ बेस्ट रहेगा।
यह भी पढ़ें- Eye Makeup: पार्टी हो या शादी, ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी आईलाइनर कलर्स; दिखेंगी सबसे अलग
Image Credit- Pinterest/Etsy
मिनिमलिस्टिक फाइव पर्ल पायल
ये सिंपल सा मोतियों वाला पायल भी बहुत खूबसूरत लग रहा है। अगर आपको सिंपल और सोबर चीजें पसंद आती हैं तो इस तरह की मोतियों वाली पायल आप खरीद सकती हैं। ये मॉडर्न डिजाइन उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो बहुत ही सिंपल पायल पहनना पसंद करती हैं।
यह भी पढ़ें- Evil Eye Locket Designs: बेटियों को गिफ्ट में दें ये सबसे खूबसूरत और ट्रेंडी इविल आई लॉकेट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/etsy UK
गोल्ड लिंक चेन सिंगल पर्ल पायल
इस पायल में सोने की थोड़ी चौड़ी लिंक वाली चेन के साथ मोतियां लगाई गई हैं। इसे पहनने पर आपके पैरों को बहुत ही खूबसूरत लुक मिलेगा। इसे भी आप वेस्टर्न या एथनिक आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Ghungroo Toe Rings: पैरों को रॉयल लुक देंगे घुंघरू बिछिया, सूट-साड़ी सभी के साथ बेस्ट लगेंगे ये डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/Bijoujewelryny
मल्टीलेयर हैवी मोती पायल डिजाइन
अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो ये हैवी डिजाइन में मोतियों वाली पायल आप पर बहुत अच्छी लगेगी। जैसा कि आप देख रही हैं कि इस पायल में सोने की कई सारी लेयर्स हैं, जिनमें छोटे और बड़े मोतियों को मिक्स करके लगाया गया है। ये ट्रेडिशनल कपड़ों पर वाकई बहुत खूबसूरत लगेगी।
यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Chain Designs: डेली वियर के लिए बेस्ट हैं ये सोने की चेन, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/IVY Swimwear
छोटे चावल मोती और गोल्डन बीड्स वाली पायल
इस पायल में छोटे-छोटे सफेद चावल जैसे वाले मोती लगाए गए हैं। ये यूनिक डिजाइन आजकल लड़कियों को खूब पसंद आ रहा है। ये जिग-जैग स्टाइल की पायल दिखने में बहुत ही यूनिक है।
Image Credit- Pinterest/Lili Claspe Jewelry
तो अगर आप भी कुछ यूनिक डिजाइन के पायल खरीदना चाहती हैं तो ये मोतियों वाले पायल आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ा देंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Amina Sarwar|Fashion Accessories/Etsy/Arsh
-1780300287101_m.webp)