अधिकतर शादीशुदा महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक से एक ज्वेलरी पहनना पसंद करती है लेकिन अगर आप वर्किंग वुमन है और अपने ऑफिस में अपने लोग को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं तो आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले में ना करें पेंडेंट नेकलेस शामिल कर सकते हैं आइए जानते हैं इन पेंडेंट के बारे में।
रेड एंड ग्रीन मीनाकारी पेंडेंट
आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए इस तरह के रेड एंड ग्रीन मीनाकारी पेंडेंट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे पेंडेंट के डिजाइंस को आप किसी भी एथनिक या ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ भी शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
पोल्की कुंदन वर्क मीनाकारी पेंडेंट
आपके लिए इस तरह के पोल्की कुंदन वर्क मीनाकारी पेंडेंट भी सही हो सकते हैं, जो न सिर्फ आपको रॉयल लुक देंगे, बल्कि इसे पहनकर आप अपने डेली वियर लुक को भी स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसे पेंडेंट आपको नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप पर आसानी से मिल सकते हैं।
फ्लोरल एंड पर्ल ड्राप मीनाकारी पेंडेंट
आप इस तरह के फ्लोरल एंड पर्ल ड्राप मीनाकारी पेंडेंट को भी शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे पेंडेंट को आप साड़ी के साथ पहन सकती हैं, तो यह आपके लुक को और बेहतरीन बनाने में मदद करेगा। आपको इस तरह के पेंडेंट में और भी कई कलर मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Sunflower Pendant Designs: गर्मियों में आपके लुक में चार चांद लगा देंगे यह सनफ्लावर पेंडेंट, मिलेगा परफेक्ट लुक
पीकॉक डिजाइन पर्ल बीड पेंडेंट सेट
आप अगर किसी खास मौके पर पहनने के लिए एक्सेसरीज तलाश रही हैं, तो अब नेकलेस को लेकर परेशान होने के बजाय आप सोने या चांदी की चेन के साथ इस तरह के पीकॉक डिजाइन पर्ल बीड पेंडेंट सेट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे पेंडेंट के डिजाइन इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए है, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं।
डायमंड पोल्की रत्न मीनाकारी पेंडेंट
आप अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए और भीड़ से हटकर लुक पाने के लिए किसी भी आउटफिट के साथ इस तरह के डायमंड पोल्की रत्न मीनाकारी पेंडेंट को शामिल कर सकती हैं। इसे आप अपने वर्कप्लेस पर पहनकर जा सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा और डिफरेंट लुक भी देगा।
यह भी पढ़ें- Chandbali Pendant Designs: भारी हार के बजाय, साड़ी के साथ पहनें ये चांदबाली पेंडेंट; सिंपल लुक को भी बना देंगे रॉयल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : swadeshonline/pinterest/Aastha Agrawal/Munjal Gala
