फैशन के इस बदलते दौर में आए दिन महिलाएं कुछ न कुछ बदलाव करती रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने लुक को फैशनेबल बनाने का सोच रही हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले बैंगल ब्रेसलेट शामिल कर सकती हैं। आज हम आपको इस खबर में कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले बैंगल्स ब्रेसलेट बताएंगे, जो आपके लिए बेस्ट रहेंगे।
सिल्वर प्लेटेड चूड़ी स्टाइल कफ ब्रेसलेट
अगर आप वर्किंग वुमन हैं और रोजाना ऑफिस जाती हैं, तो अपने ऑफिस लुक को खास और बेहतर बनाने के लिए आप इस तरह के सिल्वर प्लेटेड चूड़ी स्टाइल कफ ब्रेसलेट को शामिल कर सकती हैं। यह आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे और परफेक्ट लुक देने में मदद करेंगे। आप इस तरह के ब्रेसलेट को किसी भी ड्रेस के साथ शामिल कर सकती हैं।
गोल्ड चंकी बैंगल ब्रेसलेट
आप चाहें, तो भीड़ से हटकर लुक पाने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए किसी भी आउटफिट के साथ इस तरह के गोल्ड चंकी बैंगल ब्रेसलेट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे बैंगल ब्रेसलेट आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल सकते हैं, जिसे पहनकर आप अपने लुक को बेहतर और स्टाइलिश बना सकती हैं।
गोल्ड प्लेटेड स्टेनलेस स्टील कफ ब्रेसलेट
अपने हाथ भी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और परफेक्ट लुक पाने के लिए आप इस तरह के गोल्ड प्लेटेड स्टेनलेस स्टील बैंगल ब्रेसलेट को भी कैरी कर सकती हैं। ऐसे बैंगल ब्रेसलेट के डिजाइंस न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएंगे, बल्कि आपके पूरे लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Evil Eye Bracelet Designs: कॉलेज और ऑफिस वियर के लिए परफेक्ट हैं ईविल आई ब्रेसलेट्स; देखें 5 डिजाइंस
गोल्ड चंकी थ्री लेयर बैंगल ब्रेसलेट
अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं और आपके कॉलेज में फेयरवेल या फ्रेशर्स पार्टी हो रही हैं, तो आप इस पार्टी में अपने पूरे लुक को डिफरेंट बना सकती हैं। इसके लिए आप किसी भी वेस्टर्न आउटफिट के साथ इस तरह के गोल्ड चंकी थ्री लेयर बैंगल ब्रेसलेट को पहनकर भीड़ से हटकर दिख सकती हैं। ऐसे ब्रेसलेट हाथों को रॉयल लुक देंगे।
गोल्ड प्लेटेड क्रिस क्रॉस बैंगल ब्रेसलेट
आपके लिए इस तरह का लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला गोल्ड प्लेटेड क्रिस क्रॉस बैंगल ब्रेसलेट भी परफेक्ट हो सकता हैं, जिसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप से आसानी से खरीदकर शामिल कर सकती हैं। इस तरह के बैंगल्स ब्रेसलेट को आप न सिर्फ वेस्टर्न ड्रेस, बल्कि एथनिक या ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ भी शामिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Chain Bracelet Set: मॉडर्न और एस्थेटिक लुक के लिए चुनें चेन ब्रेसलेट सेट्स, देंगे परफेक्ट लुक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : nykaafashion/jewelsgalaxy/Joker and Witch/
