Ganesh Visarjan 2026 Outfit Ideas: गणेश उत्सव 14 सितंबर को शुरू हुआ था और अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ इस महोत्सव का समापन हो जाएगा। ऐसे में अभी लोग इस तैयारी में लगे हुए हैं कि इस विसर्जन के दौरान वो क्या पहनें, तो अगर आप भी इस चीज को लेकर सोच में हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनें तो हम आपके लिए कुछ एक्ट्रेस की वार्डरोब से ऑप्शन लेकर आए हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

हसीनाओं के इन Ethnic Looks से लें Ganpati Visarjan Outfit Inspiration

गणेश विसर्जन का समय काफी नजदीक है और उस दिन घर में काफी काम होते हैं, ऐसे में सब कुछ देखकर लोग अपनी ड्रेस सिलेक्ट करते हैं। आइए हम आपको एक्ट्रेस की कुछ ट्रेंडी और लाइट वेट ड्रेस के बारे में बताते हैं और साथ ही उन्हें स्टाइल करने के तरीके को भी।

कश्मीरी स्टाइल सूट (अवनीत कौर)

अगर आप इस गणेश विसर्जन ज्यादा चमकीला कपड़ा पहनना नहीं चाहती हैं तो आप अवनीत कौर का ये सूट कैरी कर सकती है। ये देखने और पहनने दोनों में अच्छा लगेगा और ये एक कश्मीरी स्टाइल सूट है। इसके नीचे आप पजामा या स्कर्ट कुछ भी पहन सकती हैं।

ऐसे करें स्टाइल- इस तरह के कश्मीरी स्टाइल सूट वैसे तो हल्के होते हैं लेकिन दिखने में भारी लगते हैं। आप इस ड्रेस के साथ कान में बड़ी इयररिंग्स पहन सकती हैं और हल्के मेकअप के साथ हाफ बालों को बांध सकती हैं।

Image Credit: Instagram (@avneetkaur_13)

लहंगा चोली (राशा थदानी)

राशा थदानी का ये लहंगा चोली भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे गणेश विसर्जन के दिन पहनकर आप काफी अलग और प्यारी दिख सकती हैं। ये थोड़ा भारी जरूर है लेकिन ये काफी सुंदर है। आप इसे ऑनलाइन खरीद सकती हैं या फिर सिलवा भी सकती हैं।

ऐसे करें स्टाइल- अगर आप ज्यादा भारी लहंगा सिलवा रही तो ज्वेलरी नार्मल रखिएगा और साथ ही आप बालों को खोल सकती हैं या फिर पोनी भी बना सकती हैं।

Image Credit: Instagram (@rashathadani)

शॉर्ट कढ़ाई वाला सूट (अनन्या पांडे)

आप विसर्जन के लिए अनन्या पांडे का शॉर्ट कढ़ाई वाला सूट और नीचे सलवार भी पहन सकती हैं। ये आपके ऊपर है कि आपको स्लीव्स रखनी है या स्लीवलेस पहनना है। साथ ही मैचिंग चुन्नी आपके लुक को और निखार सकती है।।

ऐसे करें स्टाइल- आप अपने लुक को पूरा करने के लिए कान में बड़ी इयररिंग्स, हल्का मेकअप और बालों को खुला रख सकती हैं।

Image Credit: Instagram (@ananyapanday)

लाइट वेट व्हाइट सूट (रुहानिका धवन)

अगर आपको विसर्जन में कुछ हल्का पहनने का मन है तो रुहानिका धवन का ये एक बेहद ही प्यारा सा व्हाइट सूट पहन सकती हैं, जिसमें नीले रंग से कढ़ाई की गई है। ये काफी हल्का और सुंदर सूट है। ये आप सिल्वा भी सकती है और ऑनलाइन भी मंगा सकती हैं।

ऐसे करें स्टाइल- अपने लुक को और निखारने के लिए बालों को खुला रखें और हल्का मेकअप करें।

Image Credit: Instagram (@ruhaanikad)

गणेश विसर्जन के इस खास मौके पर अगर आप भी भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं तो आप इनमें से कोई भी अपनी पसंद की ड्रेस कैरी कर सकती हैं।

यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ीं रहे हरजिंदगी से।

Main Image Credit- Instagram