Ganesh Visarjan 2026: गणेश विसर्जन के बाद बची हुई पूजा सामग्री का क्या करें? अपनाएं ये 6 घरेलू तरीके

अनंत चतुर्दशी पर दस दिनों तक धूमधाम से बप्पा की पूजा-अर्चना करने के बाद बप्पा को विदा किया जाता है। गणेश विसर्जन के बाद हमारे घर में पूजा की बहुत सारी सामग्री जैसे सूखे फूल, नारियल, सुपारी, अक्षत और सिंदूर आदि बच जाती है। अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि इन पवित्र चीजों का क्या करना चाहिए। इन्हें कचरे में फेंकना या इधर-उधर डालना धार्मिक दृष्टि से गलत माना जाता है। अगर आपके घर में भी ये चीजें बच गई हैं, तो आज के इस लेख में हम 5 ऐसे घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपना सकती हैं।
पूजा के बाद बची हुई सामग्री का क्या करें?
विसर्जन के बाद पूजा की सामग्री जैसे सूखे फूल, मालाएं, अक्षत, सुपारी, जटा वाला नारियल और हवन की सामग्री का इस्तेमाल दोबारा से कर सकती हैं। इसके लिए आप नीचे बताए गए तरीके आजमा सकती हैं।

Image Credit-AI
1. खाद बनाने में कर सकती हैं इस्तेमाल
पूजा में इस्तेमाल हुए फूल, बेलपत्र और अन्य जैविक सामग्री को आप फेंके बिना गमले की मिट्टी में दबा सकते हैं। कुछ ही हफ्तों में यह सड़कर बेहतरीन प्राकृतिक खाद में बदल जाती है, जिसका उपयोग आप अपने घर के पौधों में कर सकते हैं। यह पर्यावरण के अनुकूल और बेहद आसान तरीका है।
इसे भी पढ़ें- दही रखे-रखे हो गया है खट्टा, फेंकने के बजाय कर लें ये 5 काम
2. बची हुई हवन की राख का उपयोग
गणेश विसर्जन या हवन के बाद जो राख बच जाती है, उसे आप फेंके नहीं। इस राख को अपने घर के गमलों में छिड़क सकते हैं या फिर थोड़ा सा हिस्सा अपने माथे पर प्रसाद के रूप में लगा सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखती है।

Image Credit- AI
3. विसर्जन करने के बाद मिट्टी में पौधा लगाना
अगर आपने घर पर ही किसी टब या बड़े गमले में मिट्टी की प्रतिमा का विसर्जन किया है, तो उस मिट्टी में पूजा के फूल और सामग्री मिल जाती है। इस मिट्टी और खाद मिले गमले में आप तुलसी, गेंदा या कोई अन्य शुभ पौधा लगा सकते हैं। इससे भगवान गणेश का आशीर्वाद आपके घर में हमेशा बना रहता है।

Image Credit-ai
4. पीपल या बरगद के पेड़ के नीचे रखना
अगर आपके आसपास कोई नदी या बड़ा खुला स्थान नहीं है, तो आप पूजा की बची हुई सूखी सामग्री को किसी पवित्र पेड़ जैसे पीपल या बरगद के नीचे आदरपूर्वक रख सकती हैं। इससे इन धार्मिक चीजों की पवित्रता भी बनी रहती है और वे प्रकृति में आसानी से मिल जाती हैं।
5. धूपबत्ती बनाने में करें इस्तेमाल
पूजा के दौरान बचे हुए फूल और पत्तियों का इस्तेमाल करके धूपबत्ती बना सकती हैं। इसके लिए सभी फूलों को थाली या किसी बड़े बर्तन में निकालें। कुछ देर धूप में सुखाने के बाद ग्राइंडर में पीस लें। अब इसमें कपूर, तेज पत्ता और लौंग की कलियां डालकर पीस लें। अब इसमें घी डालकर अच्छे से मिला गूंथ लें। फिर छोटे-छोटे कोन बनाकर धूप सुखाएं।
इसे भी पढ़ें- Reuse Ideas: पुराने कंबल और चादर को फेंकने के बजाय, लगाएं ये 7 जुगाड़
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।