Fri Sep 25, 2026 | Updated 12:26 AM IST

Ganesh Visarjan AI Photo Prompt: गणेश विसर्जन में नहीं हो पा रही हैं शामिल? Gemini से ऐसे बनाएं अपनी रियलिस्टिक फोटो

अगर आप किसी कारणवश इस बार गणेश विसर्जन के जुलूस या पूजा में शामिल नहीं हो पा रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। Gemini पर Ganesh Visarjan 2026 AI Prompt डालकर घर बैठे अपनी रियलिस्टिक और खूबसूरत गणेश विसर्जन वाली फोटो क्रिएट कर सकती हैं।
Updated:- 2026-09-24, 23:05 IST
image

गणेश विसर्जन के AI Prompt की मदद से आप अलग-अलग तरीके की तस्वीरें बना सकती हैं। इसके लिए केवल आपको Gemini पर केवल सही प्रॉम्प्ट डालने की जरूरत है। आज के समय में जेमिनी पर फोटो बनाना इतना आसान हो गया है कि आपको न मंहगे कैमरे की जरूरत है और न ही किसी अच्छे लोकेशन की। अगर आप 25 सितंबर को होने वाले गणेश विसर्जन में शामिल नहीं हो पा रही हैं, तो आप Ganesh Visarjan 2026 AI Prompt से रियलस्टिक फोटो बना सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको 8 गणेश विसर्जन प्रॉम्प्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।

गणेश विसर्जन AI फोटो प्रॉम्प्ट

Prompt 1- (गणेश विसर्जन के दौरान गणपति बप्पा की आरती का लुक)- मेरी दी हुई फोटो से एक फोटो बनाओ, जिसमें चेहरे के फीचर को जस का तस रखें। फेस कट, चेहरे की लंबाई-चौड़ाई, आंखे, नाक, होंठ, कान, जबड़ा और पहचान में कोई परिवर्तन करें। मुझे गणेश विसर्जन के दौरान नदी के किनारे खड़ा करो। मैंने सुनहरे बॉर्डर वाली चमकीली पीली साड़ी पहनी है, हाथों में जलते हुए दीयों वाली पीतल की आरती की थाली है और श्रद्धाभाव से गणपति की सजी-धजी मूर्ति की ओर देखकर आरती कर रही हूं। सूर्यास्त की रोशनी, DSLR क्वालिटी, फोटो-रियलिस्टिक, 8k रिजॉल्यूशन को ध्यान में रखें।

image - 2026-09-24T210125.836

Image Credit- AI

Prompt-2  (ढोल-ताशा पर डांस): ढोल-ताशा पर डांस- दी गई तस्वीर से गणेश विसर्जन के जुलूस में ढोल-ताशों के बीच में खुशी-खुशी नाचती हुई मेरी एक तस्वीर बनाएं। ध्यान दें कि मैं जो रेफरेंस इमेज दी गई उसे 100 प्रतिशत समान रखें। उसने पारंपरिक महाराष्ट्रीयन नौवारी साड़ी और क्लासिक मोतियों वाली नथ पहनी हुई है। बैकग्राउंड में नारंगी झंडे लहरा रहे हैं और बड़े-बड़े ढोल-ताशे बज रहे हैं। त्योहार के चटख रंग, सिनेमैटिक और रियलस्टिक गति वाला रखें।

Ganesh Visarjan Ai Photo Prompt

Image Credit- AI

प्रॉम्प्ट-3 (गणेश विसर्जन पर गुलाल का जश्न)- मैंने जो रिफरेंस इमेज दी है उसे ज्यों का त्यों रखना। फेस स्ट्राक्चर में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं करना है। मेरी द्वारा दी गई तस्वीर से मॉडर्न युवा भारतीय लड़की की फोटो बनाओं। उसने एक साफ-सुथरी सफेद कुर्ती पहनी है जिस पर चमकीले गुलाबी और नारंगी रंग का गुलाल लगा है। वह गणेश जी की छोटी सी मूर्ति पकड़े हुए है और उसके आस-पास खुशमिजाज भीड़ है। हल्की धूप और डेप्थ ऑफ फील्ड का असर है।

Ganesh Visarjan Special AI Photo

Image Credit- AI

Prompt-4 (पानी में विसर्जन का क्षण): मैंने जो तस्वीर दी है, उसे जस का तस रखते हुए एक फोटो बनाएं। उसने अनारकली सूट पहना है। सूरज ढलने के सुनहरे समय में, शांत नदी के पानी में घुटनों तक खड़ी हूं। वह धीरे-धीरे ताजे गेंदे के फूलों से सजी मिट्टी की गणेश प्रतिमा को पानी में डुबो रही है। पानी में उठती लहरें, तैरती हुई फूलों की पंखुड़ियां और एक भावुक व आध्यात्मिक माहौल बनाएं। आस-पास और सारे लोगों भी शामिल हो, जो गणपति बप्पा का विसर्जन कर रहे हैं। 

Ganesh Visarjan Viral AI Photo

Image Credit-AI

Prompt-5: मैंने जो फोटो दी है, उसे त्यों का ज्यों बनाओ। चेहरे में बिल्कुल बदलाव न करें। वह गणेश विसर्जन के एक भव्य कार्यक्रम में शामिल है। उसने एक आकर्षक और ट्रेंडी लहंगा-चोली पहनी है और हल्का फेस्टिव मेकअप किया है। वह गणेश जी की भव्य शोभायात्रा को देखते हुए धीरे से मुस्कुरा रही है। बैकग्राउंड में हल्की बोकेह लाइटें हैं और सिनेमैटिक लेंस का इस्तेमाल किया गया है।

Ganpati Bappa AI Photo Prompt

Image Credit-ai

Prompt-6:  (हाथ जोड़कर विदाई): मेरे द्वारा दी गई तस्वीर से एक फोटो बनाओ। लड़की के चेहरे को जस का तस रखना। वह विसर्जन के दौरान नदी के पास खड़ी है और क्लोज-अप रियलिस्टिक पोर्ट्रेट, जिसमें वह हाथ जोड़कर भावुक मन से खड़ी है। उसके चेहरे पर शांति का भाव है। उसने एक सुंदर लाल साड़ी पहनी है ध्यान रखें कि उसे शादीशुदा न हो। और सूर्यास्त के समय बैकग्राउंड में भीड़ धुंधली दिखाई दे रही है। आसपास ढोल बज रहे हैं और गणपति बप्पा की मूर्ति लोग लेकर आ रहे हैं।

Ganpati Bappa Visarjan AI Photo Prompt

Image Credit-ai

Prompt-7: रेफरेंस इमेज में दी गई तस्वीर से एक फोटो बनाओ। जो सड़क पर दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन का जश्न मनाती और हंस रही है। भीड़ में नारंगी पगड़ियां, हवा में उड़ता गुलाल, गेंदे के फूलों की मालाएं, सड़कों पर त्योहार की सजावट, बहुत बारीकी से दिखाई गई चीजें और एकदम असली लगने वाले स्किन टोन। तस्वीर को रियलस्टिक और सिनेमैटिक रखे।

Ganpati Festival AI Prompt

Image Credit-AI

Prompt 8: मैंने जो इमेज दी है उससे गणेश विसर्जन की एक फोटो बनाओ। वह घर पर सजावटी पानी के बर्तन में इको-फ्रेंडली गणेश विसर्जन कर रही है। उसने सादा  गुलाबी सुनहरे रंग का सलवार-सूट पहना है और श्रद्धा के साथ मिट्टी की छोटी मूर्ति को पानी में उतार रही है। घर के अंदर की आरामदायक रोशनी और भारतीय त्योहार जैसा असली माहौल।  तस्वीर को रियलस्टिक और सिनेमैटिक रखे। 

Ganpati ai prompt

Image Credit-ai

Prompt-9 : रेफरेंस इमेज से एक फोटो बनाओ, जो मुस्करा रही हो और उसके सिर पर पारंपरिक केसरिया/नारंगी मराठी फेटा (पगड़ी) हो। उसने स्टाइलिश कुर्ता पहना है, और विसर्जन के दौरान ढोल बजा रहे लोगों से घिरी हुई है, त्योहार का जोश, तेज फोकस। ध्यान दें कि उसका चेहरा न बदले।

Ganpati Visarjan 2026 ai photo prompts

Image Credit-ai

इन प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके आप अलग-अलग तरीके से गणेश विसर्जन की तस्वीर बना सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-ai

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।