Blouse Ke Latest Designs: साड़ी एक ऐसा एवरग्रीन आउटफिट है, जो कभी आउट ऑफ फैशन होता ही नहीं है। हर मौके पर इसे पहनने से आपको खूबसूरत लुक ही मिलेगा। हालांकि, आपकी साड़ी का लुक कैसा लगेगा, ये बहुत हद तक आपके ब्लाउज के डिजाइन पर निर्भर करता है। ऐसे में अगर आप किसी वेडिंग या फेस्टिवल सीजन में अपनी सिंपल सी साड़ी को भी एक मॉडर्न और क्लासी लुक देना चाहती हैं, तो चाइनीज कॉलर ब्लाउज डिजाइंस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
ये डिजाइंस आजकल खूब पसंद किये जा रहे हैं। इसी कारण, हम आपके लिए चाइनीज काॅलर ब्लाउज के लेटेस्ट डिजाइंस लेकर आए हैं। आइए देखते हैं-
चाइनीज कॉलर स्लीवलेस ब्लाउज
इस तरह का बहुत ही प्यारा लाइट ब्लू कलर का स्लीवलेस ब्लाउज बहुत ही सुंदर लग रहा है। इसमें एक छोटा चाइनीज कॉलर है। जैसा कि आप देख पा रहीं हैं कि कॉलर पर व्हाइट फूलों की कढ़ाई की गई है और लेस भी लगा हुआ है। अगर आपकी साड़ी सिंपल है तो इस तरह का ब्लाउज बनवाकर आप क्लासी लुक पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Blouse Latkan Designs: सिंंपल ब्लाउज को भी क्लासी बना देंगे ये फैंसी लटकन डिजाइंंस, मिलेगा रॉयल लुक
Image Credit- Pinterest/Glam Fit Studio
बड़े कॉलर वाला ब्लाउज
ये एब्लो तक की स्लीव्स वाला ब्लाउज भी साड़ी पर बहुत ही खूबसूरत लगेगा। फोटो में जैसा दिख रहा है कि इसके कॉलर बड़े हैं और उस पर खूबसूरत फूलों की कढ़ाई की गई है। ये भी आपकी सिंपल साड़ी में चार चांद लगा देगा।
यह भी पढ़ें- DIY Lehenga: पुराने लहंंगे से ऐसे बनाएं नया शरारा और गरारा, मिलेगा रॉयल लुक
Image Credit- Pinterest/Roli Saraswat
शर्ट स्टाइल कॉलर ब्लाउज
व्हाइट कलर तो सभी के साथ मैच कर जाता है। ऐसे में ये बहुत ही खूबसूरत व्हाइट कलर का शर्ट स्टाइल कॉलर ब्लाउज आप पर खूब अच्छा लगेगा। इसकी कोहनी तक की पफ स्लीव्स और कॉलर पर हुई एम्ब्रॉयडरी से आपको फॉर्मल के साथ-साथ क्लासी लुक भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें- सेलिब्रेशन के लिए पहनें ये साड़ियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/Prem
स्टैंडिंग कॉलर ब्लाउज डिजाइन
लड़कियाें और महिलाओं को तो पिंक कलर बहुत ही पसंद होता है। ऐसे में ये एक सुंदर सा लाइट पिंक कलर का शॉर्ट स्लीव्स वाला ब्लाउज आपको जरूर पसंद आएगा। इसके स्टैंडिंग कॉलर और वी-नेकलाइन पर खूबसूरत गोटा-पट्टी और मिरर वर्क का बॉर्डर बनाया गया है। इस तरह का ब्लाउज आप किसी भी पार्टी में पहन सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/Bhumisha
रॉयल लुक वाला कॉलर ब्लाउज डिजाइन
डार्क ग्रीन कलर वाला ये सिल्क ब्लाउज भी आपको जरूर पसंद आएगा। ये क्लोज चाइनीज कॉलर पर हैवी गोल्डन और रेड कढ़ाई की गई है। इस तरह का ब्लाउज पहनने पर आपको रॉयल लुक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- DIY Wrap Skirt: सिर्फ 5 मिनट में पति की पुरानी शर्ट से बनाएं रैप स्कर्ट, यहां सीखें तरीका
Image Credit- Pinterest/Prakash Parmar
तो अगर आप भी साड़ी में क्लासी लुक चाहती हैं तो ये चाइनीज कॉलर वाले ब्लाउज डिजाइन आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Roli Saraswat/Technomagination/Balaji
