छठ महापर्व में सुबह और शाम दोनों समय घाट पर जाना पड़ता है। पानी में खड़े होकर अर्घ्य देना होता है। ऐसे में भारी नेकलेस गले में चुभता है और बड़े झुमके कान में दर्द करने लगते हैं। हल्की ज्वेलरी में महिलाएं पूरे दिन आराम से रहती हैं। फोटो भी अच्छी आती हैं, क्योंकि चेहरा थका हुआ नहीं लगता है। इसीलिए, अब एक्ट्रेसेस के लुक्स भी मिनिमल ज्वेलरी पर ही टिके हुए हैं।

छठ पूजा पर पहनें हल्की ज्वेलरी

अब छठ पर ट्रेंड बदल गया है। महिलाएं अब भारी भरकम ज्वेलरी को छोड़कर हल्की और सिंपल ज्वेलरी को चुन रही हैं। सिर्फ एक ही स्टेटमेंट पीस से पूरा लुक एक्ट्रेसेस जैसा गॉर्जियस लगने लगता है। तो आइए जानते हैं कि छठ पूजा पर सिंपल ज्वेलरी के साथ कैसे बनें स्टाइलिश?

आलिया भट्ट वाला स्टेटमेंट झुमका लुक

छठ पूजा पर अगर आप भी अगले 4 दिन सुंदर और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो गले में कुछ भी ना पहनें। सिर्फ एक मीडियम साइज का गोल्ड या ऑक्सीडाइज्ड झुमका पहनना है। इसके साथ ब्राइट कलर की सिल्क या कॉटन साड़ी सबसे अच्छी लगेगी। बालों को नीट लो बन में बांध लें और उस पर ताजा गजरा लगा लें। माथे पर छोटी सी बिंदी लगा लें, इससे खाली गला भी भरा-भरा लगेगा। ये लुक घाट पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

Photo Credit: Pinterest (Trendy You)

तमन्ना भाटिया का स्लीक चोकर लुक

जिन महिलाओं को गला खाली अच्छा नहीं लगता है, उनके लिए चोकर सबसे अच्छा ऑप्शन है। एक हल्का, गले से चिपका हुआ गोल्ड या पर्ल वाला चोकर पहनें। साड़ी एकदम प्लेन या हल्के बॉर्डर वाली हो तो चोकर और ज्यादा खिलकर आएगा। इसके साथ छोटे-छोटे मैचिंग स्टड्स पहनें। भारी झुमकों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। पूरा फोकस सिर्फ नेकलाइन पर जाएगा और लुक एकदम रॉयल लगेगा।

Photo Credit: Pinterest (Shah MM)

सारा अली खान वाला मांग टीका लुक

सभी महिलाएं छठ पर साड़ी नहीं पहनती हैं। कई महिलाएं अनारकली या चूड़ीदार सूट में ही अर्घ्य देती हैं। ऐसे में गले का हार छोड़कर सिर्फ एक मांग टीका भी आप वियर कर सकती हैं। इसके साथ छोटे ईयररिंग्स काफी हैं। ये लुक यंग भी लगता है और ट्रेडिशनल भी। सुबह के उषा अर्घ्य और शाम के संध्या अर्घ्य, दोनों में ये लुक आरामदायक रहता है।

Photo Credit: Pinterest

श्वेता तिवारी वाला क्लासिक गोल्ड स्टड्स और चूड़ियां लुक

जिन महिलाओं को एकदम ट्रेडिशनल लुक चाहिए, उनके लिए ये लुक परफेक्ट है। ब्राइट रेड या येलो बनारसी साड़ी के साथ छोटे गोल्ड या स्टोन वाले टॉप्स पहनें। गले में एक पतला मंगलसूत्र काफी है। हाथों में कुछ कांच की चूड़ियां और एक-दो पतली अंगूठियां पहन लें। ये लुक पूरे दिन आराम देता है और घाट पर भी एकदम ग्रेसफुल लगता है।

वामिका गब्बी वाला मॉडर्न पर्ल लुक

पेस्टल या रस्ट कलर के कपड़े पहनने वाली महिलाओं के लिए पर्ल सबसे अच्छा लगता है। एक सिंगल लाइन वाली पर्ल चेन या पर्ल ड्रॉप वाले छोटे ईयररिंग्स पहनें। पर्ल की चमक धूप में फोटो में बहुत सुंदर आती है। ये लुक भारी भी नहीं लगता है और रॉयल भी लगता है। जो महिलाएं कुछ अलग और मॉडर्न दिखना चाहती हैं, वे इस लुक को चुन रही हैं।

Photo Credit: Pinterest (DT Pictures)

बिना हैवी ज्वेलरी के लुक को परफेक्ट कैसे बनाएं?

  •  ज्वेलरी हल्की हो तो साड़ी का रंग और मेकअप ही लुक को संभालते हैं। मेकअप हमेशा हल्का रखें। बेस हल्का, काजल और हल्की लिपस्टिक ही काफी है।
  •  बालों को खुला छोड़ने की बजाय बन या ब्रेड में बांधें। इससे झुमके और टीका ज्यादा अच्छे से दिखते हैं। ब्लाउज का डिजाइन भी सिंपल रखें, ताकि ज्वेलरी का एक पीस ही हाइलाइट हो।

जो महिलाएं आराम के साथ-साथ स्टाइल भी चाहती हैं, उनके लिए यही मिनिमल ज्वेलरी वाला लुक सबसे अच्छा है। घाट पर घंटों खड़े रहने के बाद भी चेहरा फ्रेश लगेगा और फोटो भी एक्ट्रेसेस जैसी आएंगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।