गर्मी और मानसून में सबसे ज्‍यादा द‍िक्‍कत जो होती है, वो है घर में मक्‍ख‍ियों का भ‍िनभ‍िनाना। कभी ये रसोई में मंडराती द‍िखाई देती हैं ताे कभी खाने की प्‍लेट या स‍िर पर आकर बैठ जाती है। सबसे ज्‍यादा द‍िक्‍कत तो तब होती है जब हम सो रहे होते हैं, तब भी इनकी भ‍िनभ‍िनाहट चालू रहती है। ऐसे में नींद खराब हो जाती है। इसी कारण लोग इन्‍हें भगाने के ल‍िए कई तरीके ढूंढते हैं। लोग बाजार से स्‍प्रे, कॉयल या केम‍िकल खरीदते हैं।

हालांक‍ि, इन सबसे कई बार कोई खास असर नहीं द‍िखता है। ऐसे में आप कुछ आसान आदतें और थोड़े बदलाव करके इन्हें घर से दूर भगा सकती हैं। तो अगर आपके घर में भी मक्खियां भिनभिना रही हैं, तो बिना पैसे खर्च किए दो आसान तरीके आजमा सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं-

तरीका नंबर एक

अगर आप चाहती हैं क‍ि मक्‍ख‍ियां आपके घर से दूर भाग जाएं, तो सबसे पहले तो उनके खाने की चीजों को ही खत्‍म कर दीज‍िए। ये सुनने में आपको थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा, लेक‍िन ये बात सही है मक्‍ख‍ियां वहां सबसे जयादा आती हैं जहां उन्‍हें खाने की चीजें, गंदगी या नमी म‍िलती है। यही वो चीजें हैं जों मक्‍ख‍ियों को अट्रैक्‍ट करती हैं।

यह भी पढ़ें- Mosquito Repellent Plants: घर के अंदर नहीं होगी मच्छरों की एंट्री, लिविंग रूम में लगाएं ये 3 पौधे

क्‍या करें?

  • खाने की चीजों को हमेशा ढककर रखें।
  • कटे हुए फल और सब्जियाें को लंबे समय तक बाहर न छोड़ें।
  • किचन के प्लेटफॉर्म को दिन में कम से कम एक बार अच्छी तरह से साफ जरूर करें।
  • डस्टबिन को समय-समय पर खाली करते रहें।
  • सिंक में जूठे बर्तन न रखें।

जब मक्खियों को खाने का कोई सोर्स नहीं म‍िलेगा तो वो खाने की तलाश में खुद ही घर से भाग जाएंगी।

यह भी पढ़ें- बिना कॉइल और केमिकल के घर से भागेंगे सारे मच्छर, बस अपना लें मेरी दादी का बताया हुआ ये देसी नुस्‍खा

तरीका नंबर दो

ये बात बहुत कम लोगों को मालूम होती है क‍ि मक्‍ख‍ियां तेज हवा वाली जगहों पर आराम से नहीं बैठ पाती हैं। यही वजह है कि घर में हवा का अच्छा फ्लो अगर बना रहेगा तो मक्‍ख‍ियां भाग सकती हैं।

क्‍या करना होगा?

  • दिन में कुछ समय के लिए खिड़कियां खोल दें ताक‍ि क्रॉस वेंटिलेशन बना रहे।
  • जहां मक्खियां ज्यादा दिखती हैं, वहां पंखा चलाकर रखें।
  • रसोई और खाने की जगह को उमस भरा न रहने दें।
  • नेचुरल रोशनी घर में आने दें।

आपको बता दें क‍ि मक्खियां अक्सर बंद कमरे, नमी और जहां गंध होती है, उन्‍हीं जगहों को ज्यादा पसंद करती हैं।

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • घर में कहीं पानी न जमा होने दें।
  • फलों और कटी हुई सब्‍ज‍ियों को बहुत देर तक खुला न रहने दें।
  • खाना खाने के बाद जगह काे साफ कर दें।

ताे अगर आप भी बिना पैसे खर्च किए मक्खियों को भगाना चाहती हैं तो ये दो तरीके आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik