घर में चींटियों ने कर रखा है परेशान? बिना मारे भगाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

How To Get Rid Of Ants At Home: गर्मी का मौसम खत्म होते ही नमी आने लगती है और फिर इस वजह से चींटियों का आना भी शुरू हो जाता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए चाहे आप रोज झाड़ू-पोंछा कर लें या मीठा सामान ढक कर रख लें, फिर भी किसी न किसी वजह से ये आ ही जाती हैं। अक्सर लोग इन्हें भगाने के लिए बाहर से दवा भी लाते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल करना सेफ नहीं होता, क्योंकि घर में छोटे बच्चे भी होते हैं। ऐसे में हम आपके लिए शानदार होममेड सॉल्यूशन लेकर आए हैं। इन नुस्खों को अपनाने से आपको चींटियों से छुटकारा मिलेगा और वे मरेंगी भी नहीं।
चींटियों को भगाने के तरीके
घर में चींटियों ने काफी परेशान कर दिया है। ये आसान तरीके आपको छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे। आइए यहां जानते हैं।
1. सफेद सिरके का स्प्रे
चींटियों को घर से भगाने के लिए सफेद सिरका काफी अच्छा माना जाता है। इसकी गंध की वजह से चींटियां घर में नहीं आती हैं।
image credit-magnific
इस्तेमाल करने का तरीका
इसे बनाने के लिए आप पानी और सफेद सिरके को मिला लें और एक स्प्रे बोतल में भर लें। बाद में आपको जहां भी चींटियां दिखें, वहीं पर डाल दें। दिन में 2 बार ऐसा करने से घर में चींटियां नहीं आएंगी।
2. टेलकम पाउडर या चॉक
टेलकम पाउडर और चॉक की मदद से भी चींटियों से छुटकारा मिल सकता है। चॉक में कैल्शियम कार्बोनेट पाया जाता है, जिसकी वजह से चींटियां पास नहीं आती हैं और भाग जाती हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका
आपको जहां से चींटियां आती दिखें, वहीं पर पाउडर छिड़क दें या चॉक से एक मोटी लाइन खींच दें। गलती से भी चींटियां घर के अंदर नहीं आएंगी।
3. लौंग और दालचीनी वाला तरीका
इंसानों को भले ही दालचीनी और लौंग का सेवन पसंद होता है, लेकिन चींटियों को इनसे दिक्कत होती है। तेज महक के कारण चींटियां भाग जाती हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल आपके लिए अच्छा होगा।
यह भी पढ़ें- Tulsi Plant में बार-बार आ रही हैं चींटियां? ये घरेलू हैक्स तुरंत दिखाएंगे राहत
इस्तेमाल करने का तरीका
जिस रास्ते से चींटी घर के अंदर आती है, वहीं पर दालचीनी का पाउडर छिड़कें। साथ ही किचन में चीनी के डिब्बे के पास 4-5 लौंग रख दें। ऐसा करने से चींटियां घर में नहीं दिखेंगी।
image credit-shutterstock
4. पुदीने का तेल
चींटियों को घर से भगाने के लिए पुदीने का तेल भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। चींटियों को पुदीने की बदबू पसंद नहीं होती है। इस तेल को छिड़कने से घर में चींटियां नहीं आएंगी।
image credit-magnific
इस्तेमाल करने का तरीका
पुदीने के तेल की 10-15 बूंदें 1 कप पानी में डालें। दोनों को मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर दें और फिर चिंटियों के रास्ते पर डाल दें।
चींटियों को भगाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
घर में चींटियों को भगाने के लिए नीचे दी गईं इन बातों का ध्यान रखना भी काफी जरूरी होता है। आइए जानते हैं।
- किचन में चीनी, आटा, चावल और बिस्किट जैसी चीजें हमेशा एयरटाइट डिब्बे में रखें। रात में सिंक में जूठे बर्तन बिल्कुल न छोड़ें।
- चींटियों को नमी वाली जगह काफी पसंद होती है। स्लैब, सिंक के नीचे और डस्टबिन के आसपास पानी जमा न होने दें और रोजाना अच्छे से सुखाकर पोंछा लगाएं।
- ध्यान से देखें, चींटियां हमेशा दीवार, खिड़की या टाइल्स की छोटी दरारों से ही अंदर आती हैं। इन दरारों को चॉक या व्हाइट सीमेंट से तुरंत बंद कर दें।
- बोरिक एसिड, कपूर और पुदीने के तेल वाले स्प्रे को सीधे खाने की चीजों पर न छिड़कें।
- फर्श पर स्प्रे करने के बाद फर्श सूखने तक बच्चों को वहां न जाने दें।
यह भी पढ़ें- Tulsi Plant में बार-बार आ रही हैं चींटियां? ये घरेलू हैक्स तुरंत दिखाएंगे राहत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
main image credit-shutterstock
- क्या कपूर और बोरिक पाउडर बच्चों और पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित है?
- नहीं, इसे बच्चों और पेट्स की पहुंच से दूर रखें और फर्श पर स्प्रे के बाद सूखने तक उन्हें उस जगह न जाने दें।
- क्या ये नुस्खा लाल चींटियों पर भी काम करेगा?
- हां, काली और छोटी लाल दोनों तरह की चींटियों पर यह असरदार है, लेकिन बड़ी काली वाली काटने वाली चींटियों के बिल पर सीधा डालना ज्यादा असरदार रहेगा।
- बोरिक पाउडर न हो तो क्या डाल सकते हैं?
- आप बोरिक पाउडर की जगह बेकिंग सोडा और थोड़ा नींबू का रस इस्तेमाल कर सकते हैं, असर थोड़ा कम होगा पर सेफ रहेगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।