Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

Mosquito Repellent Plants: घर के अंदर नहीं होगी मच्छरों की एंट्री, लिविंग रूम में लगाएं ये 3 पौधे

क्या आप भी घर में आने वाले मच्छरों से परेशान हैं? क्या मच्छरों की वजह से घर में बार-बार लोग बीमार होते रहते हैं? अगर हां, तो आप इस समस्या से बाहर निकलने के लिए एक आसान उपाय आजमा सकती हैं। आप घर के भीतर कुछ ऐसे पौधे लगा सकती हैं जो मच्छरों को घर में आने से रोकेंगे। आइए जानें ऐसे इंडोर प्लांट्स के बारे में विस्तार से।
Updated:- 2026-06-10, 19:10 IST
image

गर्मियों और बरसात के मौसम में सबसे बड़ी समस्या मच्छरों की होती है। मच्छर आपके घर में घुसकर बच्चों को भी काट लेते हैं जिससे कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। वैसे तो मच्छर को भगाने के लिए कई केमिकल युक्त रिपेलेंट्स और स्प्रे मौजूद हैं, लेकिन उसके बहुत से साइड इफेक्ट भी होते हैं। वहीं ये केमिकल कुछ समय के लिए राहत तो देते हैं, लेकिन उनका लगातार इस्तेमाल आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक तरीके से मच्छरों को घर से दूर रखना चाहती हैं, तो कुछ खास इंडोर प्लांट्स भी आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप कुछ इंडोर प्लांट्स को घर के लिविंग रूम में लगाती हैं तो घर के भीतर मच्छर नहीं आते हैं। आइए जानें ऐसे कुछ इंडोर प्लांट्स के बारे में जो आपको मच्छर को दूर करने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं ऐसे 3 पौधों के बारे में जिन्हें आप अपने लिविंग रूम में लगा सकते हैं।

सिट्रोनेला प्लांट

सिट्रोनेला को मच्छर भगाने वाले पौधों का राजा माना जाता है। इसकी पत्तियों से निकलने वाली नींबू जैसी तेज खुशबू मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। इसी वजह से जिस घर में ये प्लांट होता है वहां मच्छर घर के भीतर नहीं आते हैं। इसे आप घर के भीतर रखें, लेकिन ऐसी जगह पर रखें जहां अच्छी धूप आती है।

cetronela plant

आप इस पौधे को खिड़की या बालकनी के पास रख सकती हैं, जिससे मच्छर घर के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे। सिट्रोनेला घर को ताजगी भरी खुशबू देने के साथ-साथ मच्छरों को भी दूर रखता है।

यह भी पढ़ें- गर्मी में घर के अंदर लगाएं ये पौधे, बिना एसी-कूलर के घर का कोना-कोना रहेगा ठंडा

तुलसी

भारतीय घरों में तुलसी का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा होता है और जिस घर में यह पौधा तो है ही, साथ ही यह मच्छरों को दूर रखने में भी मदद करती है। तुलसी की पत्तियों से निकलने वाली तेज सुगंध कीटों और मच्छरों को पसंद नहीं आती है और वो इसकी खुशबू से कोसों दूर भागने लगते हैं। अगर आप तुलसी के पौधे को घर के भीतर किसी सुरक्षित स्थान पर रखती हैं, तो ये मच्छरों को दूर करने में मदद करती है। तुलसी का पौधा मच्छर भगाने के साथ घर की हवा को शुद्ध बनाने में मदद करती है।

लैवेंडर

लैवेंडर अपनी खूबसूरत बैंगनी फूलों और मनमोहक खुशबू के लिए जाना जाता है। इसकी सुगंध इतनी अच्छी होती है, लेकिन ये मच्छरों को दूर करता है क्योंकि इसकी खुशबू कीड़ों को दूर करने में मदद करती है।

lavender plant

लैवेंडर घर में प्राकृतिक एयर फ्रेशनर का काम करता है और मच्छरों को दूर करने का काम करता है। इसे आप घर के भीतर रखें, लेकिन खिड़की के पास रखें जिससे मच्छरों की एंट्री न हो।

यह भी पढ़ें- घर में घुसने लगे हैं मच्छरों के झुंड? दरवाजे के किनारे जलाएं ये 1 काली चीज, बिना केमिकल के होंगे दूर

अगर आप भी घर में इन पौधों को लगाती हैं तो आपके घर में मच्छर आने काफी हद तक कम हो सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।