घर में भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, मच्छरों के लिए 'चुंबक' का काम करती है इनकी खुशबू

Which Plants Attract Mosquitoes: गर्मी के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। खुले में ही नहीं बल्कि कमरे में भी बैठना मुश्किल होता है। अगर ये काट लें तो डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां होने का खतरा रहता है। अब ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर बाजार में मिलने वाले केमिकल उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी खास राहत नहीं मिलती है। अब समझ नहीं आता है कि क्या करें कि ये नजर न आएं, लेकिन कई बार हमारी बगिया में लगे पौधे इनके लिए ब्रीडिंग स्पॉट बन जाते हैं। ये पौधे मच्छरों को चुंबक की तरह अपनी ओर खींचते हैं। यदि आपके मन में यह सवाल है कि वे कौन से पौधे हैं, जो इन्हें चुंबक की तरह खींचते हैं, तो चलिए नीचे लेख में पढ़ें इनके बारे में।
मच्छरों को आकर्षित करने वाले पौधे
हम शौक-शौक में ऐसे पौधे घर या बालकनी में लगा लेते हैं जो मच्छरों के लिए 'चुंबक' का काम करते हैं। मच्छरों के कारण न केवल नींद खराब होती है, बल्कि खतरनाक बीमारियां भी फैलती हैं।
वाटर लिली

अगर आपने अपनी बगिया में वाटर लिली (Water Lily) लगा रखा है, तो इसे हटाएं। जलीय पौधे मच्छरों को बहुत आकर्षित करते हैं। रुके हुए पानी में मच्छर ठहरते हैं और अंडे देते हैं, जिससे धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ने लगती है।
इसे भी पढ़ें- रात भर कान के पास भिनभिनाते हैं मच्छर? सोते समय पास रखें ये खास पत्ता, बिना कॉइल के आएगी सुकून की नींद
बांस का पौधा

अक्सर लोग घर की सजावट के लिए बांस का पौधा लगाते हैं। यदि आपने भी इसे गार्डन में लगा रखा है, तो बता दें कि यह मच्छरों को आकर्षित करता है। अगर इसकी रोजाना या हर तीसरे-चौथे दिन सफाई न की जाए, तो यह मच्छरों के पनपने का घर बन जाता है।
केले का पौधा

अक्सर लोग घर के गार्डन एरिया में केले का पौधा लगाते हैं। यदि आपने भी इसे लगाया है, तो सावधान रहें, क्योंकि इसके आसपास की मिट्टी अक्सर नम रहती है। यह नमी मच्छरों को आकर्षित करने के लिए काफी होती है, जिससे वे तेजी से बढ़ने लगते हैं।
मीठी खुशबू वाले फूल
मीठी खुशबू वाले फूल घर को महकाते हैं, लेकिन कुछ फूलों की तीव्र खुशबू छोटे कीड़ों और मच्छरों को आकर्षित कर सकती है। कई बार हम खुशबू के चक्कर में ऐसे पौधे घर में ले आते हैं जो अन्य कीटों को अपनी ओर खींचते हैं।
मच्छरों से बचाव के उपाय

पौधे मच्छर को भले की आकर्षित करते हैं, लेकिन सही देखभाल करके आप इनसे बच सकते हैं। पौधे के नीचे रखी प्लेट में पानी का जमा होना, गमलों के आसपास गंदगी होना या गीली मिट्टी में नमी का बने रहना मच्छरों को घर बनता हैं। गमले के नीचे पानी जमा न होने दें, सूखी पत्तियों को हटाते रहें और समय-समय पर पौधों की छंटाई करते रहें।
इसे भी पढ़ें- Cooler Cleaning Tips: कूलर के पानी में पनप रहे हैं मच्छर, डाल दें बस ये 1 चीज; मिनटों में होगा सफाया
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।