हमारे यहां भारतीय घरों में नींबू का इस्तेमाल जरूर होता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम नींबू रखकर भूल जाते हैं। इससे वे सख्त होने के साथ-साथ सूख भी जाते हैं। ऐसे में काटने के बाद उनमें से रस ठीक से नहीं निकलता है और लोग इन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन अगर नींबू पूरी तरह से खराब नहीं हुआ है तो उसे निचोड़ने से पहले आप कुछ आसान तरीके अपना सकती हैं।

इससे नींबू सॉफ्ट भी हो जाएगा और रस भी ठीक-ठाक मात्रा में निकलेगा। इसके लिए आपको किसी खास सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम आपको कुछ आसान स हैक्स बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

सूखे हुए नींबू से रस निकालने के 4 आसान तरीके

अगर आप चाहती हैं कि सूखे हुए नींबू से अच्छी मात्रा में रस निकले तो आपको ये 4 आसान तरीके अपनाने होंगे।

Image Credit- Shutterstock

1. नींबू को हाथ से रोल करना

सबसे आसान तरीका है नींबू को काटने से पहले उसे किचन स्लैब पर हाथ से रोल करना है। इसके लिए नींबू को हाथ से थोड़ा दबाएं और आगे-पीछे घुमाती रहें। बस ध्यान रखें कि इतना जोर नहीं लगाना है कि नींबू फट जाए। कुछ देर तक रोल करने से नींबू के अंदर की रस वाली लेयर्स खुल जाएंगी और इसके बाद जब आप नींबू निचोड़ेंगी तो इसमें से पूरा रस निकल आएगा।

यह भी पढ़ें- नींबू के रस से बन सकती है Invisible ink, लिखने के कुछ देर बाद हो जाएगा गायब

2. नींबू को गर्म करके निकालें रस

अगर आपने नींबू को फ्रिज में रखा है और वो काफी हार्ड हो चुका है, तो उसे थोड़ा सा गर्म कर लें। नींबू को काटने से पहले आप इसे माइक्रोवेव में 10 से 15 सेकेंड के लिए गर्म कर सकती हैं। अब इसे निकाल लें और काटकर निचोड़ लें। इससे भी रस निकल आएगा।

Image Credit- Magnific

3. गर्म पानी आएगा काम

अगर आपके घर में माइक्रोवेव नहीं है, तो गर्म पानी वाला तरीका भी आप आजमा सकती हैं। इसके लिए एक बर्तन में गुनगुना या गर्म पानी लें और उसमें नींबू को कुछ देर के लिए रख दें। गर्म पानी से नींबू थोड़ा नरम हो जाएगा। इसके बाद नींबू को पानी से निकालकर सुखाएं और फिर काटकर रस निकाल लें।

यह भी पढ़ें- सूखकर अकड़ गया है नींबू? काटने से पहले करें ये 2 काम; निकलेगा ज्यादा रस

4. कांटे से निकालें रस

अगर आप ऊपर बताए गए तीनों तरीके नहीं आजमाना चाहती हैं तो कांटे से भी सूखे हुए नींबू का रस निकाल सकती हैं। इसके लिए नींबू को आधा काटें और उसके गूदे में कांटा यानी कि फोर्क चुभोएं। अब कांटे को घुमाते हुए नींबू को दबाएं। इससे अंदर की रस वाली जगहों पर कांटा पहुंच जाएगा और रस निकल आएगा।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- AI