Juicer Uses: किचन का काम होगा आधा, जब अपनाएंगी जूसर के ये 3 सीक्रेट्स

Multipurpose Juicer Uses: किचन में काम करते वक्त समय और मेहनत दोनों की बचत करना हर कोई चाहता है। मिक्सी और ग्राइंडर की तरह जूसर भी हमारे घर का जरूरी उपकरण है, जिसका इस्तेमाल अक्सर सिर्फ फल या सब्जियों का जूस निकालने के लिए किया जाता है। मगर क्या आप जानती हैं कि कुछ ट्रिक्स अपनाकर जूसर को एक मल्टीपर्पस किचन टूल की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं? बता दें कि ऐसा करने से न केवल कुकिंग का काम आसान होगा बल्कि आसान घंटों का काम मिनटों में सिमट जाएगा। नीचे लेख में पढ़ें जूसर से जुड़े 3 सीक्रेट्स क्या हैं?
1. बिना कद्दूकस किए झटपट बनाएं पेस्ट और प्यूरी
अक्सर ग्रेवी या सब्जी बनाने के लिए टमाटर, प्याज, हरी मिर्च या अदरक का पेस्ट तैयार करना होता है। इसके लिए या तो मिक्सी का इस्तेमाल करना पड़ता है या फिर लंबा कद्दूकस करने का झंझट उठाना पड़ता है। जूसर का इस्तेमाल करके बिना किसी मेहनत के तुरंत स्मूथ प्यूरी या पल्प निकाल सकती हैं।

जूसर में सॉफ्ट पेस्ट और प्यूरी कैसे बनाएं?
- जूसर में टमाटर या अन्य सॉफ्ट सब्जियां डालती हैं, तो उसका छिलका और बीज अलग हो जाता है।
- इसके बाद इससे एकदम बारीक रस या पल्प निकलकर बाहर आता है।
- इससे आपकी ग्रेवी बेहद चिकनी और स्वादिष्ट बनती है।
इसे भी पढ़ें- हर किचन में होने चाहिए ये यूजफुल गैजेट्स, एक हाउसवाइफ का काम बना देंगे आसान
2. घर पर मिनटों में निकालें शुद्ध और नेचुरल नारियल का दूध
अगर आप साउथ इंडियन खाना खाने की शौकीन हैं, तो जूसर बड़े काम का साबित हो सकता है। बता दें कि कई साउथ इंडियन रेसिपीज या डेसर्ट्स में नारियल के दूध की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए लोग बाजार से कोकोनट मिल्क बॉक्स लेकर आते हैं। मगर आप अपने जूसर की मदद से बिल्कुल फ्रेश नारियल का दूध घर पर ही तैयार कर सकती हैं।

जूसर से नारियल का दूध कैसे निकालें?
- इसके लिए कद्दूकस किए हुए ताजे नारियल को थोड़ा सा गुनगुना पानी मिलाकर मिक्सर में हल्का चला लें।
- अब इस मिश्रण को जूसर में डालें।
- जूसर का पल्प नारियल के बुरादे को एक तरफ कर देगा।
- इसके बाद नीचे बिल्कुल साफ, गाढ़ा नारियल का दूध निकलकर आ जाएगा।
3. बिना उबाले बनाएं इंस्टेंट टोमैटो सूप
अगर आप सूप पीने की शौकीन हैं, लेकिन किचन में घंटों खड़े रहने के झंझट से बचना चाहती हैं, तो जूसर कमाल का साबित हो सकता है। इसके लिए नीचे बताए गए तरीके से करें इस्तेमाल-

जूसर से सूप कैसे बनाएं।
- इसके लिए पके हुए टमाटर और थोड़ा सा चुकंदर जूसर में डालें।
- अब इससे बिना बीजों का रस निकलेगा।
- इसके बाद इसे बर्तन में निकालें।
- फिर बटर और मसालों के साथ इसे प्यूरी को पकाएं।
- कम समय में गरमा-गरम सूप तैयार है।
इसे भी पढ़ें- Sandwich Maker Hacks: ब्रेड को कुरकुरा बनाने में ही, इन 5 चीजों में भी कमाल दिखाता है सैंडविच मेकर
किचन के इन छोटे-छोटे सीक्रेट्स को अपनाकर आप अपने काम को काफी हद तक आसान बना सकती हैं। अगली बार जब भी आप जूसर का इस्तेमाल करें, तो इन ट्रिक्स को जरूर आजमाएं और अपने कीमती समय की बचत करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit- Magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।