नवरात्रि पूजा के फूलों को फ्रिज में खराब होने से कैसे बचाएं? ट्राई करें यह आसान हैक

नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की पूजा के लिए लोग रोजाना फ्रेश फूल खरीदकर लाते हैं। कोई गेंदे की माला चढ़ाता है, तो कोई गुलाब और दूसरे फूलों से मां का श्रृंगार करता है, लेकिन कई बार सुबह खरीदे गए फूल अगले दिन तक मुरझाने लगते हैं। खासकर तब, जब घर में ज्यादा फूल आ जाएं या पहले से फूल खरीदकर रख लिए जाएं, तो उन्हें फ्रेश रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में कई लोग फूलों को फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन फ्रिज में भी खराब होने की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में हम आपके लिए एक आसान सा हैक लेकर आए हैं, जिनसे आप फ्रिज में रखे फूलों को लंबे समय तक फ्रेश रख सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं-
image credit- magnific
पूजा के फूलों को फ्रिज में रखने का आसान हैक
कई लोग गलतियां करते हैं कि फूलों को फ्रिज में रखने से पहले उन्हें सीधे प्लास्टिक बैग में बंद कर देते हैं। यही सबसे बड़ी गलती है। ऐसा करने से बैग के अंदर नमी जमा हो जाती है और फूल जल्दी खराब होने लगते हैं। इसकी जगह आप किचन में इस्तेमाल होने वाले पेपर टॉवल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस हैक के लिए आपको चाहिए-
- साफ और सूखा पेपर टॉवल
- एक साफ डिब्बा
यह भी पढ़ें- गजरे को कई दिनों तक रखना चाहती हैं फ्रेश? आजमाएं ये आसान ट्रिक्स...ताजगी के साथ महक भी रहेगी बरकरार
फूलों को ताजा रखने के लिए अपनाएं ये तरीका
अगर आप चाहती हैं कि पूजा के फूल मुरझाएं नहीं, तो ये तरीका अपना सकती हैं-
- सबसे पहले देख लें कि फूलों में से कोई फूल पहले से दबा या उसकी पंखुड़ियां खराब तो नहीं हो रही हैं। अगर ऐसा है तो उसे पहले ही निकाल दें।
- अब एक साफ पेपर टॉवल को थेाड़ा सा नम कर लें। ध्यान रहे कि वह पानी से पूरी तरह भीगा हुआ न हो।
- अब डिब्बे के नीचे पेपर टॉवल बिछाएं और उसके ऊपर फूलों को रख दें। फूलों को बहुत ज्यादा भरकर न रखें।
- अब फूलों के ऊपर एक और साफ पेपर टॉवल रख सकती हैं। इसके बाद डिब्बे का ढक्कन बंद कर दें।
image credit- magnific
फूलों को फ्रिज में रखते समय इन बातों का रखें ध्यान
सिर्फ फूलों को फ्रिज में रख देना काफी नहीं है। उन्हें सही तरीके से रखना भी जरूरी है। इसलिए इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें-
- गेंदे और गुलाब जैसे फूलों को फ्रिज में रखने से पहले धोने की जरूरत नहीं है।
- अगर फूल धूप में रखे थे या गर्म जगह से लाए गए हैं, तो पहले उन्हें थोड़ी देर ठंडी जगह पर रखकर ही फ्रिज में स्टोर करें।
- फूलों को फलों के पास न रखें।
- अगर किसी फूल पर फफूंद दिखे या वह गलने लगे, तो उसे हटा दें।
यह भी पढ़ें- Gardening Tips: पूजा में इस्तेमाल हुए फूलों से कैसे बनाएं पौधों के लिए नेचुरल खाद ? माली ने बताया एक आसान तरीका
नवरात्रि में फूल खरीदते समय भी रखें ध्यान
फूलों को ज्यादा देर तक फ्रेश रखने के लिए उन्हें खरीदते समय ही कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे-
- ऐसे फूल लें जिनकी पंखुड़ियां फ्रेश और मजबूत दिख रही हों।
- दबे हुए या चिपचिपे फूल न खरीदें।
- अगर अगले दिन पूजा करनी है, तो फूलों को घर लाने के बाद फ्रिज में रख दें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।