नींबू के रस से बन सकती है Invisible ink, लिखने के कुछ देर बाद हो जाएगा गायब

Invisible Ink Kaise Banayen: बचपन में हम सबने जासूसी कहानियों या फिल्मों में देखा है कि कैसे जासूस गुप्त मैसेज भेजने के लिए Invisible Ink का इस्तेमाल करते थे, लेकिन क्या आप जानती हैं कि ऐसी ही स्याही आप अपने घर की रसोई में रखे एक नींबू से भी बना सकती हैं? शायद आपको यह हटकर थोड़ी हैरानी हो, लेकिन यह सच है। बता दें नींबू के रस से बनी यह स्याही कागज पर लिखने के कुछ ही सेकंड बाद बिल्कुल गायब हो जाती है और कागज एकदम कोरा नजर आने लगता है।
अगर आप भी जानना चाहती हैं क्या वाकई ऐसा होता है, तो नीचे लेख में जानिए इसे बनाने की आसान विधि। साथ ही, जानें अदृश्य स्याही से लिखे मैसेज को कैसे पढ़ सकते हैं?
नींबू के रस से अदृश्य स्याही बनाने के लिए जरूरी सामान

अगर आपको ऐसा लगता है कि इसे बनाने के लिए आपको हजारों रूपये खर्च करने की जरूरत पड़ेगी, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप अपने रसोई में रखी गई चीजों की मदद से इसे बना सकती हैं।
- नींबू-1
- पानी- 1 चम्मच
- कागज- 1
- कॉटन इयर बड-1
- मोमबत्ती या हेयर ड्रायर-1
इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में भर-भरकर आएंगे नींबू, पौधे में डाल दें 10 रुपये की यह 1 खाद...नहीं पड़ेगी बाजार जाने की जरूरत
Invisible Ink बनाने का तरीका

- एक छोटी कटोरी में आधे नींबू का रस निचोड़ लें।
- अब इस रस में दो से तीन बूंदें पानी की मिलाएं और चम्मच से अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- पानी मिलाने से रस थोड़ा पतला हो जाएगा।
- आपकी होममेड अदृश्य स्याही बनकर बिल्कुल तैयार है।
गुप्त संदेश लिखने का तरीका
- अब एक कॉटन ईयरबड या पेंट ब्रश को इस नींबू के रस के घोल में डुबोएं।
- इसके बाद सफेद कागज पर अपना कोई भी सीक्रेट मैसेज, नाम या कोई ड्राइंग बनाएं।
- लिखते समय आपको कागज थोड़ा गीला दिखेगा।
- लिखने के बाद कागज को 5 से 10 मिनट के लिए पंखे की हवा में सूखने के लिए छोड़ दें।
- जैसे ही नींबू का रस पूरी तरह सूखेगा, आपका लिखा हुआ मैसेज गायब हो जाएगा।
गायब हुए मैसेज को दोबारा कैसे देखें?
गायब हुए मैसेज को पढ़ने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आपको कागज को थोड़ी सी गर्मी देनी होगी।
- कागज को जलती हुई मोमबत्ती की लौ से थोड़ा ऊपर रखें और धीरे-धीरे हिलाएं। ध्यान रहे कि कागज लौ के सीधे संपर्क में न आए, वरना वह जल सकता है।
- कागज के ऊपर एक दूसरा पतला कपड़ा या कागज रखें और उस पर हल्की गर्म प्रेस चलाएं।
- हाई हीट पर हेयर ड्रायर की गर्म हवा को कागज पर मारें।
- अब कुछ ही देर में गायब हो चुके अक्षर धीरे-धीरे हल्के भूरे रंग में उभर कर सामने आ जाएंगे।
- इसके बाद आप गुप्त मैसेज पढ़ पाएंगी।
नींबू से कैसे बन सकती हैं Invisible Ink?

नींबू के रस में साइट्रिक एसिड और कार्बनिक यौगिक होते हैं। जब हम इससे कागज पर लिखते हैं, तो कागज का हिस्सा इसे सोख लेता है। नींबू का रस सूखने पर तो अदृश्य हो जाता है, लेकिन जैसे ही हम इसे गर्मी देते हैं, तो रस में मौजूद कार्बन का ऑक्सीकरण होने लगता है। इस रासायनिक प्रक्रिया के कारण कार्बन हवा के संपर्क में आकर भूरे रंग का हो जाता है और हमें लिखा हुआ संदेश दिखाई देने लगता है।
इसे भी पढ़ें- सूखकर अकड़ गया है नींबू, काटने से पहले करें ये 2 काम; निकलेगा ज्यादा रस
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।