लंच बैग से आ रही है बदबू? बिना धोए मिनटों में चमकाने के आसान हैक्स

कई लोग लंच बॉक्‍स तो रोजाना साफ कर लेते ह‍ैं, लेक‍िन बैग भूल जाते हैं। इससे बदबू आना तो आम बात है। ऐसे में हम आपको इसकी सफाई के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।
Updated:- 2026-09-05, 13:43 IST
lunch bag cleaning tips

लंच बैग रोजाना ऑफिस, कॉलेज या बच्चों के स्कूल तक जाता है, इसलिए इसमें कई बार खाने की खुशबू रह जाती है। परेशानी तब होती है जब यही खुशबू कुछ समय बाद बदबू बन जाती है। कई बार बैग बाहर से बिल्कुल साफ दिखाई देता है, लेकिन अंदर की लाइनिंग, कोनों और सिलाई पर गंदगी नजर आ जाती है। कई लोग इसे साफ करने के ल‍िए एक बार कपड़ा फेर देते हैं, लेक‍िन इससे बदबू दूर नहीं होती है।

अच्छी बात यह है कि हर बार लंच बैग को पानी में भिगोकर धोने की जरूरत भी नहीं होती है। आप कुछ आसान तरीकों से भी ब‍िना पानी का इस्‍तेमाल क‍िए लंच बैग की बदबू को दूर कर सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान तरीकों के बारे में-

lunch bag cleaning tips (1)

लंच बैग को ब‍िना पानी के कैसे साफ करें?

अगर आप ब‍िना पानी के लंच बैग को साफ और उसकी बदबू दूर करना चाहती हैं, तो ये काम कर सकती हैं-

  • लंच बैग साफ करने से पहले उसे खाली कर दें। बैग की आगे वाली जेब और कोनों को भी अच्छी तरह देख लें। इसके बाद बैग को झाड़ लें।
  • अगर बैग से बदबू आ रही है तो नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके ल‍िए एक कटोरी में नींबू का रस न‍िकाल लें। अब कॉटन या सूती कपड़े में यही रस लगाएं और बैग को अंदर अच्‍छे से पोंछ लें। इससे बदबू कुछ हद तक कम हो जाती है।
  • अगर बदबू थोड़ी ज्‍यादा है तो आप सफेद सिरके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके ल‍िए पानी और सफेद सिरके को बराबर मात्रा में लेकर घोल बना लें। फिर इसमें कपड़ा भिगोकर निचोड़ लें और बैग को अंदर से पोंछ दें। पोंछने के बाद बैग को तुरंत बंद न करें, क्‍योंक‍ि सिरके की अपनी स्‍मेल भी होती है, जो बैग पूरी तरह सूखने के बाद कम हो जाती है।
  • लंच बैग के अंदर सबसे ज्यादा गंदगी कोनों और सिलाई वाली जगहों पर होती है। इन्हें साफ करने के ल‍िए एक पुराना साफ टूथब्रश लें और साबुन वाले पानी में थोड़ा सा गीला कर लें। अब इससे कोनों और सिलाई वाली जगहों को धीरे-धीरे साफ कर लें। इसके बाद साफ गीले कपड़े से पोंछ दें।

lunch bag cleaning tips (2)

बदबू के बाद सबसे जरूरी है बैग को सुखाना

लंच बैग साफ करने के बाद उसे खुला छोड़ना बहुत जरूरी है। जिप बंद करके रखने से अंदर नमी रह जाएगी और फ‍िर बैग से बदबू आने लगेगी। इसल‍िए बैग की जिप पूरी तरह खोलकर उसे खुला ही रख दें।

यह भी पढ़ें- ऑफिस हो या स्कूल, अब नहीं ठंडा होगा टिफिन का खाना; बस ट्राई करें ये 6 आसान क‍िचन हैक्‍स

लंच बैग को स्‍मेल फ्री बनाए रखने के ल‍िए इन बातों का रखें ध्‍यान

लंच बैग को साफ रखना मुश्किल नहीं है। बस इस्तेमाल के बाद कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्‍यान रख सकती हैं। जैसे-

  • घर आने के बाद बैग को तुरंत खाली कर दें।
  • अगर अंदर कुछ गिर गया है तो उसी समय साफ कर दें।
  • गीला टिफिन या पानी की बॉटल बैग में लंबे समय तक न रखें।
  • बैग को साफ करने के बाद जिप बंद करके न रखें।
  • बैग को बंद करके न रखें।

यह भी पढ़ें- Cleaning Hack: लंच बैग पर लगे दाग को हटाने के लिए अपनाएं ये पांच तरीके

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Shutterst

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।