महिलाएं रोजाना अपने घर की साफ-सफाई करती हैं। फर्नीचर से लेकर किचन की चमक को बरकरार रखने के लिए वो मार्केट में मिलने वाले केमिकल क्लीनर खरीदकर लाती हैं। हालांकि, ये प्रोडक्ट भले ही दाग-धब्बों को आसानी से हटा देते हैं, लेकिन लगातार इस्तेमाल होने की वजह से चीजों की असल चमक को खत्म कर देते हैं। अब ऐसे में कई महिलाएं नेचुरल चीजों का इस्तेमाल इन कामों के लिए करती हैं। आमतौर पर ये चीजें कहीं बाहर नहीं, बल्कि हमारे रसोईघर में ही मौजूद होती हैं। इन्हीं में से एक हैं आलू के छिलके। हम सभी आलू छीलने के बाद इससे निकलने वाले पील्स को कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें बेकिंग सोडा मिलाकर आप चीजों को चमका सकती हैं। नीचे लेख में जानें इसका तरीका और जानें यह कैसे काम करता है?

आलू के छिलके में बेकिंग सोडा मिलाने से क्या होता है?

आलू के छिलकों में मुख्य रूप से फेनोलिक एसिड पाए जाते हैं, जिनमें क्लोरोजेनिक एसिड, कैफिक एसिड और गैलिक एसिड शामिल हैं। इसके अलावा, इनमें प्राकृतिक रूप से थोड़ी मात्रा में ऑक्सालिक एसिडऔर मैलिक एसिड भी होते हैं। ये सारे गुण जिद्दी दाग और जंग को हटाने का काम करते हैं।

इसमें जब बेकिंग सोडा (जो एक प्रकार का माइल्ड एब्रिसिव और क्लीनर है)मिलाया जाता है, तो यह एक नेचुरल स्क्रबर बन जाता है।

आलू के छिलके और बेकिंग सोडा के मिश्रण से किन चीजों को साफ किया जा सकता है?

आलू के छिलके और बेकिंग सोडा का मिश्रण एक पावरफुल नेचुरल क्लीनर है। इससे किचन सिंक, स्टील के गंदे नल, गैस स्टोव पर जमी जिद्दी चिकनाई और जले हुए बर्तनों का कालापन आसानी से साफ किया जा सकता है। इसके अलावा, यह टाइल्स के कोनों की गंदगी और लोहे की चीजों पर लगी जंग को भी तुरंत चमका देता है। नीचे लेख में जानें इस्तेमाल करने का तरीका

इसे भी पढ़ें-  बिना 1 भी रुपया खर्च किए राख से घर पर बनाएं डिशवॉश लिक्विड और सोप

जंग के दाग को हटाने के लिए करें इस्तेमाल

आलू के छिलके और बेकिंग सोडा के मिश्रण को जब जंग लगे बर्तन के सतह पर लगाते हैं, तो एक प्रकार का रिएक्शन होता है। यह बिना नुकसन पहुंचाए जंग के दागों को ढीला करके हटा देती है। यह लोहे या स्टील के रसोई के बर्तनों को फिर से नया बनाने का बेस्ट ऑप्शन है।

  • इसके लिए जंग लगी वस्तु पर सीधे बेकिंग सोडा छिड़कें ।
  • अब प्रभावित जगह पर आलू का छिलका डाल दें।
  • इसे रात भर ऐसे ही रहने दें।
  • अगले दिन, वस्तु को बहते पानी के नीचे ब्रश से साफ करें।
  • जंग के अवशेष को हटाने के लिए अच्छी तरह से रगड़ें।

स्टील के सिंक और नल के दाग हटाने के लिए

रसोईघर और बाथरूम के स्टील के नलों और सिंक पर पानी के सफेद दाग जम जाते हैं। इन्हें हटाने के लिए बाजार से केमिकल प्रोडक्ट खरीदने के बजाय इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे जानें तरीका-

  • आलू के छिलकों और बेकिंग सोडा वाले मिश्रण से सिंक और नलों पर अच्छी तरह से स्क्रब करें।
  • इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • अब सामान्य पानी से धो लें। स्टील की खोई हुई चमक वापस आ जाएगी।

चांदी के बर्तन को चमकाने के लिए करें इस्तेमाल

बच्चे के अन्नाप्रसन या अन्य पूजा-पाठ के लिए लोग चांदी के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर इन्हें अच्छे से साफ न किया जाए या रोजाना इस्तेमाल की वजह से इनकी चमक गायब हो जाती है। इन्हें साफ करने के लिए आप इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकती हैं। आलू के छिलके का स्टार्च और बेकिंग सोडा मिलकर चांदी पर जमी काली परत को हटाने का करता है। नीचे जानें-

  • इसके लिए आलू के ढेर सारे छिलकों को पानी में उबाल लें।
  • जब पानी गुनगुना हो जाए, तो अपनी चांदी के बर्तन डालें।
  • अब इस पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
  • बाद में किसी पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें- पोछे के पानी में नमक मिलाना सिर्फ वास्तु के लिए नहीं, हाइजीन के लिए भी है जरूरी

अगर आप भी घर से लेकर रसोई घर की चीजों को चमकाने के लिए क्लीनर खरीदती हैं, तो एक बार इस तरीके को ट्राई करके देखें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik