प्लास्टिक के गंदे पीले मग को मिनटों में ऐसे करें बिल्कुल नया, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

How to Clean Yellow Plastic Mug at Home: दिल्ली में पानी काफी गंदा आता है। ऐसे में नहाने वाला प्लास्टिक मग बहुत जल्दी पीला पड़ जाता है। इसे साफ करना हाइजीन का एक जरूरी हिस्सा है। यह बार-बार गंदा इसलिए होता है, क्योंकि यह दिनभर पानी और नमी के संपर्क में रहता है और इसलिए इसपर गंदी परत जमने लगती है। बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से इसे साफ किया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
नहाने वाले मग को साफ करने की सामग्री
गंदे मग को चमकाने के लिए आपको नीचे दी गई इन चीजों की जरूरत पड़ेगी।
- बेकिंग सोडा- 2 चम्मच
- डिशवॉश लिक्विड - 2 चम्मच
- नींबू का रस- 2 चम्मच
- पुराना टूथब्रश या स्क्रबर
image credit- gemini
गंदे मग को साफ करने का तरीका
अगर आपका भी नहाने वाला मग गंदा और पीला हो गया है, तो इन आसान स्टेप को फॉलों करें।
- गंदे मग को चमकाने के लिए एक कटोरी में बेकिंग सोडा, डिशवॉश लिक्विड और नींबू का रस मिलाकर घोल बनाएं।
- पेस्ट को मग के चारों तरफ अच्छे से लगाएं। साथ ही टूथब्रश या स्क्रबर की मदद से गंदे दाग को छुटाने की कोशिश करें।
- अगर मग काफी गंदा है, तो पेस्ट लगाकर 5-10 मिनट के लिए रख दें।
- समय पूरा होने के बाद इसे अच्छे से रगड़ कर साफ करें और हल्के हाथों से ही करें, वरना मग चिटक सकता है।
- लास्ट में मग को साफ पानी से अच्छे से धो लें। आपका मग एकदम चमक जाएगा।
कितने दिन में साफ करना चाहिए मग?
हाइजीन के हिसाब से मग का इस्तेमाल हर कोई रोज करता है। ऐसे में हफ्ते में एक बार मग को साफ कर लेना चाहिए। साथ ही अगर हफ्ते भर से पहले ही मग से बदबू आ रही है या वह पीला दिखने लगा है, तो पहले ही साफ कर लें। एक बात का ध्यान रखें नहाने के बाद मग को ऐसी जगह रख दें, जहां पर पानी आसानी से सूख जाए। ऐसा करने से मग में गंदगी नहीं जमेगी।
image credit- magnific
कब बदलें मग?
मग अगर काफी पूराना हो गया है, तो एक समय के बाद बदल देना चाहिए। इसका कोई तय समय नहीं होता है।
- मग की सतह खुरदरी होने लगी है या दरार आने लगे, तो मग को बदल दें।
- साफ करने के बाद भी वह गंदा दिखे, तो नया मग खरीद लें।
- मग की प्लास्टिक टूटने लगी हो तो तुरंत बदलें, वरना किसी को चोट लग सकती है।
यह भी पढ़ें- प्लास्टिक बोतल से मिनटों में तैयार करें स्क्रबर, बर्तनों के जिद्दी दाग होंगे दूर
नहाने वाले गंदे मग से क्या दिक्कत होती है?
नहाने वाले गंदे मग से शरीर को बहुत से नुकसान हो सकते हैं। इसलिए इसे साफ करते रहना चाहिए।
- गंदे मग की वजह से फंगस लगने लगती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन हो सकता है।
- गंदे मग से नहाने से त्वचा पर कीटाणु और बैक्टीरिया का खतरा हो सकता है।
- बालों और स्केल्प पर भी इसका असर पड़ता है।
ऊपर दिया गए नुस्खे को अपनाकर आप गंदे मग को साफ कर सकती हैं और खुद को बीमारी इंफेक्शन से बचा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Hacks: चमक जाएगी पीली पड़ी प्लास्टिक बोतल, अपनाएं टिश्यू पेपर का यह जादुई हैक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या पीले मग में फंगस हो सकती है?
- हां, लगातार नमी में रहने से प्लास्टिक मग पर फंगस और बैक्टीरिया की परत जम जाती है।
- क्या बेकिंग सोडा की जगह सिरका इस्तेमाल कर सकते हैं?
- हां, अगर बेकिंग सोडा न हो तो आप सफेद सिरका और नींबू से भी मग को साफ कर सकते हैं।
- स्टील के मग में भी पीलापन आता है क्या?
- स्टील के मग में पीलापन नहीं आता, लेकिन उसमें भी पानी के कारण सफेद कैल्शियम की परत और जंग लग सकती है जिसे साफ करना जरूरी है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।