Thu Sep 17, 2026 | Updated 10:06 PM IST

क्या आपकी सिलिकॉन क्रॉकरी और स्पैटुला से आ रही है अजीब बदबू? ऐसे करें दूर

अगर आप सिलिकॉन क्रॉकरी और स्पैटुला से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए बाजार से केमिकल प्रोडक्ट्स खरीदकर लाती हैं? अगर हां, तो अभी रुकिए। नीचे लेख में कुछ घरेलू तरीके बताए गए, जिसे आप अपना सकती हैं।
Updated:- 2026-09-17, 20:40 IST
silicone kitchenware cleaning tips

How To Get Rid Of Odor From Silicon Utensils: आजकल हर रसोई में सिलिकॉन क्रॉकरी और स्पैटुला का इस्तेमाल बहुत आम हो गया है। इसके रंग-बिरंगे लुक, बर्तनों को खरोंच से बचाने की खूबी और आसानी से साफ होने की वजह से लोग इसे खूब पसंद करते हैं। परंतु लगातार इस्तेमाल के बाद सिलिकॉन के इन बर्तनों से मसाले, तेल या साबुन की अजीब सी महक आने लगती है, जो सामान्य पानी से धोने पर भी नहीं जाती। आज के इस लेख में हम आपको कुछ आसान घरेलू तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बदबू से राहत पा सकती हैं।

सिलिकॉन क्रॉकरी और स्पैटुला से आ रही बदबू को कैसे दूर करें?

हम में से अधिकतर लोग सिलिकॉन क्रॉकरी और स्पैटुला से आने वाली बदबू को हटाने के लिए मार्केट से क्लीनिंग प्रोडक्ट्स खरीदकर लाते हैं। मगर आप घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर इस समस्या से राहत पा सकती हैं। नीचे जानें कैसे?

silicone kitchenware cleaning tips

Image Credit- AI

1. कॉफी बीन्स वाला तरीका आजमाएं

सिलिकॉन क्रॉकरी और स्पैटुला से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए कॉफी बीन्स वाला तरीका आजमा सकती हैं। इसके लिए एक डिब्बे में स्पैटुला या क्रॉकरी को रखें और कॉफी बीन्स या इस्तेमाल की हुई सूखी कॉफी का पाउडर डालकर ढक्कन को कसकर बंद कर दें। अब इसे 24 से 48 घंटे के लिए छोड़ दें। कॉफी की तेज और प्राकृतिक खुशबू सिलिकॉन के पोर्स में बसी हर तरह की बासी या तेल वाली गंध को सोखकर उसे रिफ्रेश कर देती है।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: सूखे नींबू से भी निकलेगा दोगुना रस, बस ट्राई करें ये 4 आसान किचन हैक्स

2. टार्टरी पाउडर और हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल

अगर आप ऊपर बताया गया तरीका नहीं आजमा रही हैं, तो आप टार्टरी और हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए थोड़ा सा टार्टर पाउडर लें और इसमें कुछ बूंदें हाइड्रोजन पेरोक्साइड की मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इसे बर्तनों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह मिश्रण बदबू के साथ-साथ सिलिकॉन बर्तनों पर जमे जिद्दी पीलेपन और बैक्टीरिया को भी जड़ से साफ कर देता है।

3. अखबार और चाय पत्ती वाला तरीका

इस हैक को आजमाने के लिए इस्तेमाल की हुई चाय की पत्तियों (सूखी) को अखबार में लपेटकर सिलिकॉन के डिब्बे या क्रॉकरी के साथ कसकर बंद कर दें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें। बता दें कि चाय की पत्तियां और अखबार का कागज दोनों ही नेचुरल डीओडराइजर का काम करते हैं, जो बिना किसी केमिकल के अंदर की नमी और बदबू दोनों को खींच लेते हैं।

silicone utensils washing tips

Image Credit- AI

4. बेकिंग सोडा का पेस्ट

बदबू हटाने के लिए बेकिंग सोडा सबसे असरदार माना जाता है। थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर उसमें पानी मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने सिलिकॉन स्पैटुला या क्रॉकरी पर अच्छी तरह लगाकर 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे सामान्य डिशवॉश और पानी से धो लें। सारी बदबू गायब हो जाएगी।

5. सफेद सिरके का इस्तेमाल

सिरका बर्तनों से जिद्दी गंध को खींचने का काम करता है। एक बर्तन में पानी लें और उसमें आधा कप सफेद सिरका मिलाकर एक घोल तैयार करें। अपने सिलिकॉन बर्तनों को इस पानी में लगभग 30 से 40 मिनट के लिए डुबोकर रख दें। इसके बाद इन्हें साफ पानी से धोकर हवा में सूखने दें। सिरके की महक बर्तन सूखने के साथ ही उड़ जाएगी।

इसे भी पढ़ें- अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाते समय मात्रा कितनी रखें? जानें ऐसे ही 4 कुकिंग सीक्रेट्स

सिलिकॉन के बर्तनों को इस्तेमाल करने के तुरंत बाद धोना चाहिए, ताकि उनमें तेल और मसाले जमें नहीं। साथ ही बहुत तेज खुशबू वाले डिश सोप का इस्तेमाल करने से बचें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Magnific, AI


FAQ
क्या सिलिकॉन बर्तनों से आने वाली बदबू हानिकारक होती है?
यह आमतौर पर हानिकारक नहीं होती, लेकिन यह आपके नए बने खाने के स्वाद और महक को खराब कर सकती है।
नींबू का रस सिलिकॉन क्रॉकरी की महक साफ करने में कितना असरदार है?
नींबू का रस और नमक मिलाकर बर्तन पर रगड़ने से उसमें जमी तेल की परत और बदबू दोनों आसानी से कट जाती हैं।
सिलिकॉन बर्तनों को धोने के बाद कैसे सुखाना चाहिए?
इन्हें धोने के बाद तुरंत बंद अलमारी में रखने के बजाय खुली हवा या धूप में पूरी तरह सूखने दें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।