पोछे के पानी में नमक मिलाना सिर्फ वास्तु के लिए नहीं, हाइजीन के लिए भी है जरूरी

घर की साफ-सफाई के दौरान हम अक्सर महंगे केमिकल वाले क्लीनर्स का यूज करते हैं, लेकिन हमारे किचन में ही एक ऐसी चीज मौजूद है, जो सेहत और स्वच्छता दोनों के लिए अच्छी है। हम बात कर रहे है साधारण नमक की। लोगों का मानना है कि पोछे के पानी में नमक मिलाना सिर्फ एक वास्तु उपाय या अंधविश्वास है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि नमक का पानी घर की स्वच्छता को कई गुना बढ़ा देता है? जी हां, ऐसे में इसके फायदों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि सफाई के लिए क्यों जरूरी है नमक का इस्तेमाल और इसे हाइजीन से इसका क्या संबंध है? जानते हैं आगे...
सफाई के लिए क्यों जरूरी है नमक का इस्तेमाल?
नमक हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाता है। सदियों से इसका उपयोग सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक क्लीनर के रूप में भी किया जा रहा है।

इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं। यह घर की जिद्दी गंदगी को काटने और फर्श को नेचुरल रूप से कीटाणुमुक्त करते हैं।
इसे भी पढ़ें - मॉनसून की पहली बारिश ने गंदा कर दिया है खिड़कियों का कांच? ऐसे करें इन्हें साफ
होम हाइजीन के लिए नमक का महत्व
बता दें कि नमक एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। फर्श पर पोछा लगाते समय जब हम पानी में नमक मिलाते हैं, तो यह धूल-मिट्टी के साथ-साथ बारीक कीटाणुओं और एलर्जेंस का भी खात्मा करता है। केमिकल युक्त फिनाइल की तुलना में यह बच्चों और पालतू जानवरों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। नमक हवा में मौजूद नमी और सीलन की दुर्गंध को सोखकर घर के वातावरण को शुद्ध और फ्रेश रखता है।

घर की सफाई में नमक का इस्तेमाल
- आप जब भी पोछा लगाएं उसमें एक चम्मच नमक डाल दें और पूरे घर में लगाएं।
- नमक के छोटे-छोटे क्रिस्टल्स टाइल्स और दरवाजों के जिद्दी दाग-धब्बे और चिपचिपाहट को बिना स्क्रेच लगाए आसानी से साफ कर देते हैं।
- फर्श या कालीन पर चाय, कॉफी या तेल गिरने पर तुरंत नमक छिड़क दें।
- चॉपिंग बोर्ड, फ्रिज या सिंक की नाली से आने वाली दुर्गंध को मिटाने के लिए नमक का पानी एक बेहतरीन डियोडोराइजर साबित हो सकता है।
नोट - यहां दिए गए लेख में बताया गया है कि नमक के इस्तेमाल से घर की डीप क्लीनिंग आसानी से की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें - Dish Sponge Cleaning Tips: बर्तन धोने वाला स्पंज बना सकता है आपको बीमार! कीटाणु-मुक्त रखने के लिए करें ये आसान काम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।