किसी बाग या पार्क में टहलने के दौरान अगर मधुमक्खी या ततैया डंक मार दे तो परेशान न हों। अक्‍सर ये घटना बच्चों के साथ ज्यादा देखने को मिलती है। इनके काटने के बाद उस हिस्से में तेज दर्द होता है और धीर-धीरे उस हिस्से में सूजन आने लगती है। अगर डंक को सही समय पर न निकाला जाए या फिर कुछ इलाज न किया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है। हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिन्हें ततैया-मधुमक्खी के काटने के बाद राहत के लिए अपना सकते हैं।

मधुमक्खी काटने पर सबसे पहले करें ये काम

Image Credit: Shuttertock

अगर आपको मधुमक्‍खी या ततैया ने अचानक डंक मार दिया तो घबराएं नहीं। सबसे पहले कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप काफी हद तक राहत पा सकते हैं। यहां बताए गए नुस्‍खे आपके बेहद काम आएंगे।

  • एम्‍स आयुर्वेद दिल्‍ली के डॉ. रमेश के अनुसार, मधुमक्खी या ततैया काट ले तो बिना वक्‍त गंवाए प्रभावित स्‍थान पर बर्फ का टुकड़ा लगाएं। बर्फ को कपड़े में लपेटकर उस जगह पर रगड़े। इससे दर्द के साथ सूजन भी कम होगी।
  • आप चाहें तो सेब के सिरके का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। सुनकर बेशक अटपटा लगे, लेकिन ये कारगर उपाय है। थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर कीड़े के काटी गई जगह पर लगाएं, इससे दर्द पर सूजन में आराम मिलेगा।
  • घर में बेकिंग सोडा है तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। बेकिंग सोडा में ऐसे तत्व होते हैं जो डंक में मौजूद एसिडिक जहर को न्यूट्रलाइज करते हैं। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे कीड़े के काटने वाली जगह पर अप्‍लाई करें। करीब 15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें।
  • ऐसा करने से खुजली, जलन और दर्द में काफी कमी आती है, अगर दर्द ज्यादा है तो ये प्रोसेस दिन में दो से तीन बार दोहराया जा सकता है
  • डंक पूरा निकालने के बाद साबुन और पानी से स्किन को अच्छी तरह साफ करें
  • आपको सांस लेने में परेशानी, चक्कर, उल्टी या एलर्जी जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें 

मधुमक्‍खी के डंक मारने के बाद बिल्‍कुल न घबराएं यहां बताए गए घरेलू उपचार आपकी मदद करेंगे। अगर तकलीफ बढ़ जाए तो आप तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock, magnific.com