घर की इन 2 जगहों पर गलती से भी न करें फोन चार्ज, हो सकता है बड़ा नुकसान

Phone Charging Tips: हममें से ज्यादातर लोग अपना फोन जहां जगह मिलती है, वहीं चार्ज पर लगा देते हैं, चाहे वह सोफा हो, कार हो या बाथरूम का काउंटर। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप अपना फोन कहां चार्ज कर रही हैं, इसका सीधा असर उसकी लाइफ और कई मामलों में आपकी सेफ्टी पर भी पड़ सकता है। Apple मोबाइल कंपनियों ने 2 ऐसी जगहों के बारे में बताया है जहां फोन को भूलकर भी चार्ज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि वो कौन सी जगह है।
घर की इन 2 जगहों पर न करें फोन चार्ज
अक्सर हम घर में कहीं भी फोन चार्ज पर लगा देते हैं, लेकिन क्या आपको इसके नुकसान पता है। अगर आप भी इस जगह पर फोन चार्ज करते हैं, तो अभी सतर्क हो जाएं।
1. तकिए या कंबल के नीचे फोन चार्ज करना सबसे खतरनाक
बिस्तर पर लेटे-लेटे फोन चलाते हुए सो जाना और फोन को चार्ज पर ही लगा रहने देना हम सभी की आदत है। लेकिन एप्पल की सेफ्टी गाइडेंस में साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि डिवाइस, पावर एडॉप्टर या वायरलेस चार्जर के ऊपर सोने या उन्हें कंबल, तकिए या अपने शरीर से ढकने से बचना चाहिए, जह वह चार्ज हो रहे हो।
चार्जिंग के दौरान फोन और चार्जर में नैचुरली गर्मी पैदा होती है और जब उस गर्मी को निकलने की जगह नहीं मिलती, तो इससे जलन और कुछ मामलों में आग लगने का खतरा भी हो सकता है। इसलिए हमेशा फोन को खुली और हवादार जगह पर चार्ज करें, वरना आपका बड़ा नुकसान हो सकता है।
image credit-magnific
2. गर्म कार में फोन चार्ज करने से बचें
एप्पल के मुताबिक, iPhone को 32°F से 95°F के बीच के तापमान में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है और पार्क की गई कार के अंदर का तापमान अक्सर इस रेंज से ज्यादा हो जाता है। बहुत ज्यादा गर्मी में अपने फोन का इस्तेमाल या चार्ज करने से उसकी बैटरी लाइफ परमानेंटली कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में आपका भी फोन चार्जिंग पर लगाने के बाद करने लगता है ओवरहीट, इन टिप्स को करें फॉलो
अगर आपका फोन बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है, तो आपने देखा होगा कि चार्जिंग धीमी हो जाती है या ठंडा होने तक पूरी तरह से बंद हो जाती है। इसलिए भूलकर भी धूप में खड़ी कार में फोन चार्ज पर न लगाएं।
image credit-magnific
फोन चार्ज करने की एक और जरूरी टिप
आप कहीं भी चार्ज करें, हमेशा फोन के साथ आए केबल और एडॉप्टर का ही इस्तेमाल करें या फिर सर्टिफाइड रिप्लेसमेंट लें। एप्पल ने चेतावनी दी है कि जो एडॉप्टर सेफ्टी स्टैंडर्ड को पूरा नहीं करते, वे फट सकते हैं।
सस्ते और लोकल चार्जर का इस्तेमाल करने से न सिर्फ फोन की बैटरी खराब होती हैं, बल्कि शॉर्ट सर्किट और आग का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में अपनी सेफ्टी से समझौता न करें।
यह भी पढ़ें- कटे हुए चार्जिंग केबल से आप भी करती हैं स्मार्टफोन चार्ज? सच जानकर रह जाएंगी हैरान, ना लें हल्के में
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
main image credit- magnific
- क्या तकिए के नीचे फोन चार्ज करना खतरनाक है?
- हां, तकिए या कंबल के नीचे चार्ज करने से गर्मी बाहर नहीं निकल पाती, जिससे जलने या आग लगने का खतरा रहता है।
- क्या गर्म कार में फोन चार्ज कर सकते हैं?
- नहीं, कार के अंदर तापमान 95°F से ज्यादा हो जाता है, जिससे बैटरी लाइफ हमेशा के लिए कम हो सकती है और चार्जिंग रुक सकती है।
- फोन चार्ज करने के लिए कौन सा चार्जर इस्तेमाल करना चाहिए?
- हमेशा कंपनी का ओरिजिनल या सर्टिफाइड चार्जर ही इस्तेमाल करें, लोकल चार्जर सेफ्टी के लिए खतरनाक हो सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।