टैरेस गार्डनिंग के शौकीनों के लिए बेस्ट ऑप्शन, कैसे आसानी से उगाएं डॉग फ्लॉवर

दिनभर के बिजी शेड्यूल के बाद जब अपने घर की छत पर फैली हरियाली को देखते हैं तो आंखों को काफी सुकून मिलता है। आपकी खुशी को और बढ़ाने का काम करते हैं डॉग फ्लॉवर। इन रंग-बिरंगे फूलों को उगाना भी काफी आसान है। 
Updated:- 2026-10-30, 14:48 IST
image

Terrace Gardening Tips: शहरों की लाइफस्‍टाइल में आजकल टैरेस गार्डन का कांसेप्‍ट काफी लोकप्रिय हो रहा है। दिनभर के काम पूरे करने के बाद जब आप अपनी छत पर टहलने जाते हैं तो यहां फैली हरियाली आपको काफी सुकून देती है।आज हम आपको हरियाली के साथ ही खुशबू से महकने वाले एक स्‍पेशल फ्लॉवर के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे ये फूल अपनी सुंदरता और कलर्स के लिए काफी फेमस हैं। इस बेहद खास फूल का नाम है 'डॉग फ्लॉवर' हालांकि कई जगहों पर इसे स्‍नैपड्रैगन के नाम से भी जानते हैं। ये कम समय में तेजी के साथ उगते हैं और आपकी छत, बालकनी से लेकर मेन कॉरिडॉर तक अपनी खास एरोमेटिक महक से फील गुड फैक्‍टर का अहसास कराते हैं।

Terrace Gardening Tips: क्‍यों बोलते हैं इसे डॉग फ्लावर?

इस फूल का नाम बेशक सुनने में अटपटा लगे, लेकिन इसके पीछे वजह इसकी खास शेप है। इस फूल का आकार कुत्‍ते के मुंह जैसा होता है। किनारे से दबाने पर यह कुत्‍ते के मुंह के समान ही खुलता और बंद होता है।जानकारी के अनुसार, इस फूल की भीनी महक दिमाग और दिल दोनों के लिए अच्‍छी मानी जाती है। इसीलिए अक्‍सर लोग इसे अपने घरों की छत या बालकनी में उगाते हैं। आमतौर पर इसे उगाने का मौसम सर्दियां हैं, लेकिन मुंबई, दिल्‍ली, बेंगलुरु, चैन्‍ने आदि में बड़ी संख्‍या में लोग इस फूल की खुशबू से अपना घर-आंगन महका रहे हैं।

inside img (1)

Image Credit: Shutterstock

Terrace Gardening Tips: कहां से मिलेगा बीज?

अगर आप भी इस फूल को उगाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन हॉर्टीकल्‍चर प्‍लेटफार्म या ई-कॉमर्स साइट्स से भी इसके बीज आसानी से खरीद सकती हैं। जिनकी डिलीवरी 4-5 वर्किंग डे में आपके डॉरस्‍टेप पर हो जाएगी। क्‍योंकि ये ठंड में उगने वाला फूल होता है, इसलिए आपको इसे तेज रोशनी, गर्मी और धूल से बचाना होगा।

inside img (2)

Image Credit: Shutterstock

 Terrace Gardening Tips: कितने दिन में फूल पनपने लगते हैं?

आमतौर पर बीज रोपने के करीब 25 से 30 दिनों के अंदर इसके पौधे में फूल आने शुरू हो जाते हैं। इसके फूल एक गुच्‍छे में उगते हैं। जोकि लाल, पीले, सफेद, गुलाबी और बैंगनी जैसे कई खूबसूरत रंगों में मिलते हैं। ये छूने में बेहद नरम और लचीले होते हैं। ऐसे में आपको इनकी केयर भी उतने ही ध्‍यान के साथ करनी होगी। इस फूल के पौधे को लगाने से पहले ये भी निश्चित कर लें कि इसके आसपास भी हरियाली हो। साफ-सुथरे माहौल में ही डॉग फ्लॉवर बढ़ते हैं। इस बात का ध्‍यान रखें कि आसपास का वातावरण ठीक हो। पौधे बेहतर तरीके से बढ़ें इसके लिए उन्हें अच्छी पानी निकलने वाली मिट्टी में लगाएं, जिसका pH 6.2 से 7.0 के बीच हो। इसमें ज्‍यादा खाद डालने की जरूरत भी नहीं होती, लेकिन ऑर्गेनिक चीजें डालने से आपके पौधे हेल्दी रहेंगे।

यह भी पढ़ें- मानसून में छोटे से बड़े गमले में पौधा कैसे शिफ्ट करें? जानें सही तरीका

Terrace Gardening Tips: इन बातों का रखें ध्‍यान

डॉग फ्लॉवर आपके घर की शान हैं, लेकिन इन्‍हें उगाने का अगर आप प्‍लान कर रहे हैं तो आपको इनकी देखभाल के साथ ही कई जरूरी बातों का ध्‍यान रखना होगा। क्‍योंकि गार्डनिंग में हर पौधे की केयर करने का तरीका अलग होता है। आइए जानते हैं किन बातों का आपको ध्‍यान रखना होगा?

  • घर की छत खुली और हवादार हो।
  • जिस गमले में आप बीज रोपें वो टूटा न हो।
  • इसके बीज लगाने का उत्‍तम समय अक्‍टूबर से नवंबर के बीच में है।
  • इसके बीजों के अंकुरित होने के लिए करीब 10°C से 28°C तक का टेंपरेचर अच्छा माना जाता है।
  • डॉग फ्लॉवर के पौधों को सर्दियों की धूप बहुत पसंद है। हालांकि, फरवरी-मार्च में जब तेज धूप और गर्मी पड़ने लगे, तो पौधे को हल्की छाया में रखें।
  • ठंड बढ़ने पर पाले से बचाने की सख्‍त जरूरत है।
  • आप चाहें तो गमले घर के अंदर या किसी टीनशेड के नीचे रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बालकनी के गमले में आसानी से उगाएं शहतूत, ब‍िगि‍नर्स के ल‍िए पौधे लगाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

 अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock, magnific.com, AI

FAQ
 डॉग फ्लॉवर का साइंटिफिक नाम क्‍या है और ये कितने तरह के होते हैं?
 डॉग फ्लॉवर का साइंटिफिक नाम एंटिरहिनम है। ये 6 तरह के होते हैं जैसे रॉकेट सीरीज, मैडम बटरफ्लाई मिक्स, टूटी फ्रूटी, कैंडी टॉप्स मिक्स और झूमर मिक्‍स आदि।  
 डॉग फ्लॉवर को कितने दिनों के अंदर पानी डालने की जरूरत पड़ती है?
डॉग फ्लॉवर का पौधा उगने के बाद पहले कुछ दिनों तक इसमें हल्का पानी डालें। एक बार जम जाने के बाद, इस पौधे को बारिश न होने पर हर हफ्ते लगभग एक इंच पानी की जरूरत रहती है। 
गार्डन स्‍टोर से खरीदे गए पौधे ठीक रहते हैं और ये आमतौर पर कितने के पैक में उपलब्‍ध होते हैं?
गार्डन स्टोर से खरीदे गए डॉग फ्लॉवर भी बेहतर रहते हैं। ये पौधे आमतौर पर 6 के पैक में आते हैं और पाले का खतरा टल जाने के बाद इन्हें गार्डन में लगाया जा सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।