करी पत्ता खाने का जायका बढ़ाने के साथ ही हमारे मुंह का टेस्ट भी बदल देता है। खाने के शौकीन अक्सर इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनके खाने के स्वाद में किसी तरह की कमी न हो। ऐसे में धनिया और करी पत्ते का भरपूर इस्तेमाल करते हैं। किचन गार्डन में कोई पौधा लगे न लगे, लेकिन करी पत्ते को उगाना महिलाएं नहीं भूलती, ताकि जरूरत पड़ने पर ताजा पत्तियां तुरंत मिल सकें।
यहां अक्सर ये देखने में आता है कि करी पत्ते का पौधा बढ़ता तो है, लेकिन उसमें नई पत्तियां कम आती हैं, वह घना नहीं होता या फिर पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। ऐसा ही कुछ अगर आपके साथ भी हो रहा है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ घरेलू गार्डनिंग टिप्स। इनकी मदद से आप अपने करी पत्ते के पौधे को दोबारा से हरा-भरा और झाड़ीदार बना सकते हैं।
करी पत्ते के पौधे के लिए सही जगह का चुनाव करें
Image Credit:iStock
करी पत्ते के पौधे को रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे तक धूप की जरूरत होती है। अगर पौधा लगातार छांव में रहेगा तो वह कमजोर होकर सूखने लगेगा। हमेशा ऐसी जगह का चुनाव करें जहां पौधे को सीधी धूप मिले। क्योंकि दोपहर की तेज धूप में पत्तियां झुलस सकती हैं, इसलिए संतुलित मात्रा में धूप का मिलना जरूरी है। इसे आप शेड या फिर ऐसी जगह पर रख सकते हैं, जहां पर धूप कम आती हो।
रसोई की छाछ करी पत्ते के करेगी ठाठ
छाछ में मौजूद प्राकृतिक पोषक तत्व और प्रोबायोटिक्स मिट्टी की गुणवत्ता सुधारते हैं। महीने में एक बार पानी में थोड़ा सा छाछ मिलाकर पौधे में छिड़काव करें। इससे मिट्टी में अच्छे बैक्टीरिया की ग्रोथ होती है, पौधा तेजी से रिकवर करता है। ध्यान रखें कि छाछ बहुत अधिक खट्टी न हो। ये खट्टापन आपके पौधे को नुक़सान भी पहुंचा सकता है। इसके बाद समय-समय पर पौधे को देखते रहें।
यह भी पढ़ें- Curry Patta Plant Care Tips: बार-बार मर जाता है करी पत्ते का पौधा, तो किचन में रखा यह 1 सामान फूंक सकता है नई जान
सूखी टहनियों की छंटाई और खाद
Image Credit:Shutterstock
करी पत्ते के पौधे मे उग रही सूखी और पीली टहनियों को तुरंत काट दें ताकि पौधे के अंदर मौजूद पोषण उसके अन्य भागों तक पहुंचे। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो जो पोषण पौधे को सही तरीके से मिलना चाहिए। वह सूखी टहनी को मिलता रहेगा, और आपके पौधे की सही ढंग से ग्रोथ नहीं होगी। इसके साथ ही गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट थोड़ी मात्रा में इस्तेमाल कर सकते हैं। छंटाई और पोषण मिलने से करी पत्ता का पौधा जल्दी नई पत्तियां निकालने लगता है और फिर से हरा-भरा हो जाता है।
पौधे में अधिक पानी देने से बचें
अक्सर ये देखने में आता है कि लोग ज्यादा पानी देकर पौधे को नुकसान पहुंचा देते हैं। करी पत्ते में ज्यादा पानी उसे खराब कर सकता है। ऐसे में पानी डालने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी दें। गमले में पानी रुकना नहीं चाहिए, इसके लिए ड्रेनेज होल का भी ध्यान रखें। सही मात्रा में पानी देने से सूखता पौधा जल्दी संभल जाता है और घना हो जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, iStock
-1793612551822_m.webp)