Effective Ways to Get Rid of Rats And Moles: बरसात आते ही भले ही गर्मी से राहत मिल जाती है, लेकिन चींटियां, कीड़े-मकोड़े, छिपकली, चूहे और छछूंदर नाक में दम कर देते हैं। अगर इनका तुरंत समाधान न निकाला जाए, तो कपड़े से लेकर खाने-पीने हर चीज को खराब कर देते हैं। अब ऐसे में आमतौर पर लोग इन्हें बाहर का रास्ता दिखाने के लिए बाजार से दवा खरीदकर लाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप मात्र 10 रुपये में इनसे छुटकारा पा सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको 10 रुपये में मिलने वाली 3 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें से आप किसी भी एक तरीके को आजमा सकती हैं। नीचे पढ़ें-

घर से चूहा भगाने का तरीका

घर में अगर एक बार चूहे घुस आएं, तो इन्हें निकालना बाहर हो जाता है। ये न केवल गंदगी फैलाते हैं बल्कि कॉपी-किताब, कपड़े, तार और कागज काट देते हैं। अब ऐसे में सवाल आता है कि इनसे छुटकारा कैसे पाएं? आइए नीचे जानते हैं 10 रुपये वाले तरीके-

इसे भी पढ़ें- किचन की नाली से आते है कीड़े-मकोड़े तो छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

लौंग का करें इस्तेमाल

अगर आपकी किचन में चूहे घुस आए हैं, तो इनसे छुटकारा पाने के लिए लौंग वाला तरीका आजमा सकती हैं। लौंग की छोटी पैकेट आपको आसानी से 5-10 रुपये की मिल जाएगी। नीचे जानें तरीका-

  • चूहों को भगाने के लिए लौंग की कलियों को पीसकर उसे पुराने मोजे में भरकर बांधें।
  • अब इसे उस जगह पर टांग दें, जहां चूहों ने आतंक मचा रखा है।

कपूर वाला तरीका आएगा काम

चूहों और छछूंदरों की छुट्टी करने के लिए पूजा में इस्तेमाल वाला कपूर काम आ सकता है। अगर घर में कपूर नहीं है, तो यह आपको 10 रुपये में किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाएगा।

  • कपूर की गोलियां या टिक्की लेकर इसे उस जगह पर रखें, जहां चूहों ने उछल-कूद मचा रखी है।
  • कपूर को पीसकर इसका पाउडर पानी में मिलाकर छिड़काव करने से छिपे हुए चूहे बाहर निकल आते हैं।

छछूंदर को भगाने का सस्ता तरीका

अगर आपके घर में छछूंदर घुस आया है, तो आप लाल मिर्च का इस्तेमाल करके इन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं। लाल मिर्च के पैकेट आपको आसानी से 10 रुपये में मिल जाएगा। इस तरीका चूहों को भगाने में भी काम आता है। नीचे पढ़ें प्रक्रिया-

  • दरदरा पिसा लाल मिर्च का पाउडर लें।
  • अब लाल मिर्च को छछूंदर के आने-जाने के रास्तों और बिलों के पास छिड़क दें।
  • इसकी तीखी गंध से वे तुरंत भाग जाते हैं।

छछूंदर को बिना मारे घर से कैसे भगाएं?

अगर आप छछूंतर को बिना मारे घर से भगाना चाहती हैं, तो आलू से जुड़ा तरीका आजमा सकती हैं। इस हैक की खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सारी चीजें आपको आसानी से किचन में मिल जाएंगी।

जरूरी सामान

  • आलू-2
  • काली मिर्च-10-15
  • काला नमक-1 चुटकी
  • पुदीना- 5-6 पत्तियां

छछूंदर को भगाने का तरीका

  • इसके लिए 2-3 आलू लें। ये आसानी से किचन में मिल जाएंगे।
  • अब चाकू की मदद से आलू के दो-दो टुकड़े करें।
  • अब काली मिर्च को लेकर बारीक पाउडर बना लें।
  • इसके बाद पुदीना की पत्तियों को पीस लें।
  • दोनों चीजों को पीसने के बाद इसे 1 कटोरी में निकालें।
  • अब इस पाउडर में 2-3 चुटकी काला नमक मिलाएं।
  • अब टूथपिक से आलू पर छेद कर लें।
  • इसके बाद तैयार पेस्ट को कटे हुए आलू के दोनों हिस्से पर लगाएं।
  • फिर इन दोनों हिस्सों को आपस में चिपकाकर टूथपिक से लॉक कर दें।
  • इसके बाद आलू को कपड़े से पोंछकर उस जगह पर रख दें, जहां छछूंदर आते-जाते हैं।
  • इसे खाने के बाद छछूंदर घर से बाहर भाग जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Termite Removal Hacks: दीमक ने दीवार को बनाया निशाना? 15 रुपये की इन 3 चीजों से पाएं छुटकारा

इन तरीकों को आजमाकर आप चूहों और छछूंदर को बिना खर्चे के घर से बाहर निकाल सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific