बिना मारे भागेंगे केंचुए, बरसात में आजमाएं ये 3 असरदार तरीके

मानसून की शुरुआत होते ही घरों में तरह-तरह के कीड़े-मकोड़ों का आना भी शुरू हो जाता है। बरसात के दिनों में मिट्टी में नमी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और उनके प्राकृतिक बिल पानी से भर जाते हैं। यही वजह है कि केंचुए जमीन से बाहर निकलकर हमारे घरों के आंगन, बालकनी, बाथरूम और पोर्च में रेंगते हुए दिखाई देने लगते हैं। अगर आपके घर में भी केंचुए फर्श पर रेंगते नजर आ रहे हैं, तो इन्हें बिना कोई नुकसान पहुंचाए या मारे, आप घर से दूर भगा सकती हैं।
केंचुए भगाने के तरीके
वैसे तो केंचुए किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन हाइजीन के लिहाज से ये मन में झिझक पैदा कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन्हें मारे बिना घर से बाहर निकालने का उपाय खोज रही हैं, तो नीचे बताए गए 3 तरीके जरूर अपनाएं -

1. नमक का छिड़काव करें
बरसात में घर में आने वाले केंचुओं को कैसे भगाएं, इस चीज को लेकर अक्सर महिलाएं परेशान रहती हैं। ऐसे में आप नमक वाला उपाय आजमा सकती हैं। घर के मेन दरवाजे या पोर्च में आप हल्का-सा नमक छिड़क दें। ऐसा करने से केंचुए घर की ओर आने के बजाय पीछे की तरफ वापस चले जाएंगे। नमक वाला उपाय केंचुओं को घर से दूर रखने में असरदार साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Sofa Cleaning Hack: कपड़े का सोफा गंदा हो गया है? बस इस आसान स्प्रे से 5 मिनट में चमकाएं
2. नीम के पानी और तेल का इस्तेमाल
केंचुओं को भगाने के लिए आप नीम के पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह केंचुओं को भगाने का बेहद कारगर और सुरक्षित उपाय हो सकता है। नीम की कड़वी गंध और प्राकृतिक गुण केंचुओं को बिल्कुल पसंद नहीं होते; केंचुए इसकी गंध से ही अपना रास्ता बदल देते हैं। ऐसे में आप नीम के पानी में थोड़ा-सा नीम का तेल मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भरकर छिड़काव कर सकती हैं।
3. ड्रेनेज पाइप और नालियों की नियमित सफाई करें
तीसरा और आखिरी उपाय है ड्रेनेज पाइप और नालियों की सफाई करना। केंचुए अक्सर नालियों और ड्रेनेज पाइप के जरिए ही घर के बाथरूम या रसोई तक पहुंचते हैं। ऐसे में नालियों की नियमित सफाई बहुत जरूरी है, ताकि केंचुओं के आने को कम किया जा सके। इन नालियों को आप हफ्ते में एक या दो बार गर्म पानी और थोड़ा डिटर्जेंट डालकर साफ करें।

यह भी पढ़ें- आपके पौधों के लिए बहुत फायदेमंद है ये स्पेशल खाद, ऐसे बनाएं
अगर आपके घर के आंगन में भी रोजाना केंचुए देखने को मिलते हैं, तो इन्हें मारने के बजाय ऊपर दी गई जानकारी की मदद से आप अपने घर को साफ-सुथरा और केंचुओं से मुक्त रख सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।