बिस्तर पर घूम रही लाल चींटियों ने उड़ा रखी है नींद? आजमाएं ये 5 देसी नुस्खे

बरसात के मौसम में चींटियां फर्श, मेज और दीवारों पर चलती हुई आम नजर आती हैं। अगर इनकी संख्या ज्यादा हो और इन्हें तुरंत न हटाया जाए, तो ये पूरे घर पर कब्जा कर लेती हैं। हालांकि, यह दिक्कत तब और ज्यादा बढ़ जाती है, जब ये सीधे हमारे बिस्तर पर घूमने लगती हैं। ऐसी स्थिति में न केवल बेड पर लेटना बल्कि बैठना भी मुश्किल हो जाता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग बाजार में मिलने वाले महंगे केमिकल स्प्रे की मदद लेते हैं।
अगर आपके बिस्तर पर घूम रही चींटियों ने भी आपकी रात की नींद उड़ा रखी है, तो आप नीचे लेख में बताए गए 5 ऐसे देसी नुस्खे आजमा सकती हैं।
बिस्तर से चींटियों को हटाने के 5 घरेलू उपाय
बरसात के मौसम में चींटियों का आतंक बढ़ जाता है। अगर ये केवल फर्श पर घूम रही हो, तब ठीक है। मगर एक बार अगर ये बिस्तर पर चढ़ जाए, तो हालात खराब कर देती हैं। बिस्तर पर लेटना तो छोड़ो बैठना भी मुश्किल कर देती हैं। मगर आप नीचे बताए गए तरीके से इनसे छुटकारा पा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Termite Removal Hacks: दीमक ने दीवार को बनाया निशाना? 15 रुपये की इन 3 चीजों से पाएं छुटकारा
1. कपूर और नारियल का तेल
अगर आपके गद्दे या चादर पर चींटियां घूम रही हैं, तो इन्हें दूर करने के लिए घर में मौजूद कपूर और नारियल तेल से छुटकारा पा सकती हैं। जानें इस्तेमाल करने का तरीका-

- कपूर की महक चींटियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती।
- इसके लिए थोड़ा सा कपूर लेकर उसे बारीक पीस लें।
- अब इसमें कुछ बूंदें नारियल के तेल की मिलाकर लेप बना लें।
- अब इस लेप को बिस्तर के कोनों या उन जगहों पर लगा दें जहां से चींटियां आती हैं।
- इसकी तेज खुशबू से चींटियां तुरंत उस जगह से भाग जाती हैं।
2. सफेद सिरका से भगाएं चींटियां
अगर आपके पास कूपर और नारियल का तेल नहीं है, तो आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। अधिकतर घरों में सिरका आसानी से मिल जाता है। बता दें कि सिरका चींटियों को भगाने का परमानेंट इलाज में से एक है।नीचे जानें प्रक्रिया-

- इसके लिए सबसे पहले पानी लें।
- अब सफेद सिरके को बराबर मात्रा में मिलाएं।
- दोनों चीजों को एक स्प्रे बोतल में भरें।
- अब बिस्तर के आसपास और लकड़ी के फ्रेम पर इस मिश्रण का छिड़काव करें।
- सिरके की गंध से चींटियां भाग ही नहीं बल्कि दोबारा उस तरफ नहीं आएंगी।
3. लाल मिर्च पाउडर या हल्दी का इस्तेमाल
बिस्तर पर घूम रही चींटियों की छुट्टी करने के लिए लाल मिर्च पाउडर या फिर हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह तरीका आप फर्श या फिर बेड के कोने चल रही चींटियों के लिए भी कर सकती हैं जानें कैसे-

- इसके लिए चींटियों के आने वाले रास्तों पर लाल मिर्च या हल्दी की एक पतली लाइन खींच दें।
- इसकी तीखी गंध और बनावट चींटियों को उस सीमा को पार करने से रोकती है।
4. नींबू के रस से भागेंगी चींटियां
चींटियों को भगाने के लिए आप फ्रिज में रखे नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह तरीका बेहद आसान और असरदार है। जानें इस्तेमाल करने की प्रक्रिया-

- इसके लिए थोड़े से पानी में ताजे नींबू का रस मिलाएं।
- अब इसे स्प्रे बोतल में भरकर बिस्तर के चारों ओर छिड़क दें।
- नींबू की खटास और एसिडिटी चींटियों के गंध पहचानने वाले सेंसर्स को सुस्त कर देती है, जिससे वे उस जगह से दूर हो जाती हैं।
5. लौंग का तेल या साबुत लौंग वाला तरीका आएगा काम
लौंग की खुशबू चींटियों के लिए असहनीय होती है। ऐसे में आप गरम मसाले के डिब्बे में मौजूद लौंग वाला तरीका आजमा सकती हैं। जानें कैसे करें इस्तेमाल?

- इसके लिए लौंग को 1 चम्मच पानी में भिगोकर रखें।
- अब इसे पीसकर पेस्ट बनाएं।
- फिर इसे रुई के फाहे में लगाकर बिस्तर के आसपास रख दें।
- इससे कमरे में भी अच्छी महक बनी रहेगी और चींटियां भी कोसों दूर रहेंगी।
- अगर आप मेहनत नहीं करना चाहती हैं, तो बिस्तर के कोनों में कुछ साबुत लौंग रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- नीम की पत्तियों का पानी है बड़े काम की चीज, 7 ऐसे फायदे जो नहीं जानते होंगे आप
क्या आपने इनमें से किसी घरेलू नुस्खे को पहले कभी आजमाया है? अगर नहीं, तो इन्हें जरूर ट्राई करें। यह लेख अगर आपको पसंद आया हो, तो इसे शेयर करें। ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी। साख ही
Image Credit- Magnific
- चींटियां किस गंध से नफरत करती हैं?
- चींटियों को सफेद सिरके, नींबू या संतरे जैसे खट्टे फलों की तेज गंध, पुदीना, दालचीनी और हींग की गंध से नफरत होती है।
- बिस्तर पर चींटियों का आना क्यों होता है?
- बिस्तर पर चींटियों का आना वहां गिरे खाने के कणों, मीठी चीजों के अवशेष, पसीने की गंध, नमी या कमरे के पास ही चींटियों की घोंसला होने के कारण होता है।
- घर में चींटी ना आए इसके लिए क्या करें?
- घर में चींटी न आए इसके लिए रसोई और फर्श को हमेशा साफ रखें, खाने की चीजों को डिब्बों में बंद करके रखें और सिरका, नींबू का रस या कपूर का पानी दरवाजों व खिड़कियों के पास छिड़कें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।