नवरात्रि के नौ दिनों तक महिलाएं बिना थके कई घंटों तक लगातार गरबा करती हैं। पूरी रात भारी एथनिक कपड़ों और फुटवियर में डांस करने के बाद अगली सुबह एड़ियों और पंजों में तेज दर्द, खिंचाव या सूजन महसूस होता है। अगर आपके साथ भी डांडिया नाइट का पूरा मजा लेने के बाद पैरों में दर्द हो रहा है, तो थकान और दर्द को दूर करने के लिए दवाइयां खाने के बजाय रसोई में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर राहत पा सकती हैं।
गरबा के बाद पैरों के दर्द से राहत दिलाने वाले नुस्खे
पैरों की मांसपेशियों को रिलैक्स करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के लिए आ भी कुछ देसी तरीके आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं इन खास उपायों के बारे में।
गुनगुने पानी और सेंधा नमक की सिकाई
इस खास उपाय को आजमाने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करें। जैसे -
- इसके लिए आप एक बड़े टब में हल्का गुनगुना पानी लें।
- उसमें दो चम्मच सेंधा नमक मिला लें।
- अब अपने दोनों पैरों को 20 मिनट के लिए इसमें डुबोकर रखें।
- सेंधा नमक में मौजूद मैग्नीशियम मांसपेशियों के खिंचाव, दर्द और सूजन को कम करता है।
बर्फ से सिकाई
इस नवरात्रि अगर ज्यादा डांस करने की वजह से आपके पैरों की नसों में भी सूजन या तेज जलन महसूस हो रही है, तो सूती कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेटकर एड़ियों और पंजों की 10 मिनट तक सिकाई करें। इससे सूजन तुरंत कम हो सकता है साथ ही आप रिलैक्स फील भी कर सकती हैं।
हल्दी वाला दूध
सोने से पहले एक गिलास गरम हल्दी वाला दूध पिएं। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर के अंदरूनी दर्द और मांसपेशियों की जकड़न को रातों-रात ठीक करने में मदद करते हैं।
सरसों या नारियल तेल से मालिश
इन सभी उपाय के अलावा आप गुनगुने सरसों के तेल या नारियल तेल में थोड़ा सा पका हुआ लहसुन लें। इस तेल से एड़ियों और पंजों की नीचे से ऊपर की दिशा में हल्के हाथों से मालिश करें। मालिश करने से खून का बहाव सही होता है और थकी हुई मांसपेशियों को आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें- Navratri Dandiya Look 2026: रंगों के साथ मैच करें ये स्टाइलिश ज्वेलरी, डांडिया नाइट्स में लगेंगी सबसे अलग
पैरों को दीवार के सहारे उठाएं
अगर आप एक्सरसाइज करके दर्द को कम करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप पैरों को दीवार के सहारे उठा सकती हैं। गरबा खेलकर घर लौटने के बाद आप 10 मिनट के लिए दीवार से सटकर सीधे लेट जाएं और अपने दोनों पैरों को दीवार के सहारे 90 डिग्री के कोण पर ऊपर उठा लें। इससे पैरों थकान दूर हो सकती हैं।
डांडिया नाइट के लिए पैरों की ऐसे करें केयर
अगर आपको लगातार कई रातों तक गरबा खेलना है, तो दर्द से बचने के लिए आप कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। जैसे-
- फैशन के चक्कर में बहुत ज्यादा टाइट या पतली फुटवियर ना पहनें।
- आप कुशन वाले सॉफ्ट इंसोल या फ्लैट्स पहनकर जा सकती हैं।
- आप चाहें, तो साफ़ जगह पर बिना फुटवियर के भी गरबा कर सकती हैं।
- पानी की कमी से मांसपेशियों में क्रैम्प आते हैं, इसलिए पूरे दिन खूब पानी पिएं।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि डांडिया नाइट से पहले डार्क सर्कल्स होंगे कम, ट्राई करें कच्ची हल्दी का यह नुस्खा
निष्कर्ष -
डांडिया और गरबा नाइट्स के बाद अगर आपके पैरों में भी तेज दर्द महसूस हो रहा है, तो पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए आप इस लेख में बताएं गए कुछ आसान और असरदार उपायों को आजमा सकती हैं। ये सभी नेचुरल उपाय आपके पैरों की पूरी थकान मिटाकर आपको राहत देने में मदद करेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1791994992716_m.webp)