घर की सजावट के लिए मिरर एक शानदार और स्टाइलिश विकल्प साबित हो सकता है। इस तरह की सजावट आजकल काफी ट्रेंड में है, जिसकी मदद से लोग घर को स्टाइलिश, मॉडर्न यहां तक की विंटेज लुक देने के लिए भी पसंद कर रहे हैं। मिरर आपके खाली दीवारों को आकर्षक बनाने के साथ ही कमरे को बड़ा, रोशन और खुला महसूस करने में मदद करते हैं। इन्हें लिविंग रूम से लेकर डाइनिंग एरिया, बेडरूम, यहां तक कि हॉल में भी लगाया जा सकता है।
घर की सजावट के लिए कुछ आसान और आकर्षक Mirror Designs
Mirror Decoration से घर में एलिगेंट लुक जुड़ जाता है। अलग-अलग फ्रेम, शेप और क्रिएटिव मिरर डेकोरेटिव आइडियाज के साथ आप बिना इंटीरियर डिजाइनिंग के भी अपने घर को सिंपल मगर खूबसूरत लुक दे सकते हैं।
1. चांद के आकार वाला मिरर सेट
चांद के आकार वाले मिरर सेट आजकल काफी पसंद किया जा रहे हैं। ये सोशल मीडिया से लेकर शॉपिंग ऐप्स पर भी काफी छाए हुए हैं। इसमें एक बड़ा चांद और दोनों ओर चांद के अलग-अलग शेप के मिरर लगे होते हैं। यह बोहेमियन एस्थेटिक डेकोर से इंस्पायर्ड है। वहीं यह आपको अलग-अलग साइज में उपलब्ध मिल जाएगा, जिन्हें लिविंग रूम से लेकर बेडरूम तक आप आराम से कहीं भी लगा सकते हैं। ये बिल्कुल साधारण तरीके से आपके घर को मॉडर्न और आकर्षक लुक दे सकते हैं।
2. वुडन डिजाइन के मिरर
अगर आप घर में प्राकृतिक से जुड़ी चीजें रखना चाहते हैं, या घर की सजावट का थीम बोहेमियन रखना चाहते हैं, तो वुडन फ्रेम वाले मिरर डिजाइन सबसे अच्छे रहेंगे। इसमें अलग-अलग शेप और साइज के वुडन फ्रेम में शीशे लगे होते हैं, जिन्हें आप अपने लिविंग रूम से लेकर बाथरूम और बेडरूम में कहीं भी लगा सकते हैं। इस तरह की सजावट से किसी भी बोरिंग दीवार को आकर्षक बनाया जा सकता है। खासकर वुडन मिरर वॉश एरिया में लगाने के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
3. गोल्डन फ्रेम वाले विंटेज मिरर डिजाइन
अगर आपको भी अपने घर में विंटेज लुक ऐड करना है, तो गोल्डन फ्रेम वाले विंटेज Mirror Designs देख सकते हैं। ये देखने में बिल्कुल साधारण लगते हैं, मगर दीवार पर लगने के बाद आपके घर का पूरा लुक बदल सकते हैं। छोटे कमरे में इस तरह के मिरर लगाने से कमरा बड़ा और खुला-खुला सा लगता है। इनमें अलग-अलग आकार जैसे की गोल, चौकोर और तीन कोने गोल्डन फ्रेम के डिजाइन मिल जाएंगे, जिनपर अलग-अलग तरह की नक्काशियां की गई होती हैं। इस तरह के डिजाइन विंटेज लुक के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। आप इन्हें लिविंग रूम से लेकर बेडरूम में कहीं भी लगा सकते हैं। यह मिनिमल डिजाइन आपके पूरे घर का लुक बदल सकती है।
4. बिना फ्रेम वाले प्लेन टिंटेड मिरर डिजाइन
घर की दीवार खाली-खाली लगती है, तो इस तरह के मिरर डिजाइन देख सकते हैं। गोल चक्कर और अलग-अलग आकार के बिना फ्रेम वाले मिरर से घर को सजाया जा सकता है। इस डिजाइन में हल्की टिंट इफेक्ट वाले मिरर चुन सकते हैं, इससे घर में सॉफ्ट और नेचुरल एहसास जुड़ सकता है। इन्हें खासकर बेडरूम या फिर वॉश एरिया में लगाने से यह बेहद आकर्षक लुक दे सकते हैं। एस्थेटिक लुक के लिए बिना फ्रेम वाले छोटे-छोटे मिरर से सीढ़ियों की दीवार को सजाया जा सकता है। डेकोरेटिव मिरर डिजाइन से काफी कम बजट में घर को मॉडर्न और एस्थेटिक टच दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- इन 5 ट्रेंडी मिरर डिजाइंस से दें बेडरूम को होटल जैसा लग्जरी लुक, कमरे की बढ़ेगी खूबसूरती
5. झरोखा मिरर डिजाइन
घर में विंटेज टच जोड़ने के लिए झरोखा मिरर डिजाइन सबसे अच्छी मानी जाती है। यह डिजाइन बेहद पुरानी है, जो मुगल के समय में काफी प्रसिद्ध हुई थी। इनमें विंटेज स्टाइल में खिड़की के डिजाइन की फ्रेम में मिरर लगाया जाता है और फिर फ्रेम्स पर आपको हैंड प्रिंटेड पेंटिंग आदि देखने को मिल जाती है, जो इसे अधिक आकर्षक बनाती है। यह डिजाइन हमेशा से प्रचलन में रही है और आजकल दोबारा से घर की सजावट के लिए पसंद की जा रही है। अगर आप भी घर को सजाना चाहते हैं, तो यह मिरर डिजाइन आपको पसंद आ सकती है।
यह भी पढ़ें- Mirror Designs For Bathroom: पुराना बाथरूम भी दिखेगा 5 Star Hotel जैसा, अगर लगाती हैं ये 5 डिजाइनर वॉल मिरर
आप भी अपनी पसंद का मिरर डिजाइन चुन सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
