घर में सिर्फ सुंदरता नहीं, सुकून भी लाएंगे ये कलर्स; जानिए कलर साइकोलॉजी के अनुसार दीवारों के सही शेड्स

दीवारों के कलर न सिर्फ घर को सुंदर बनाते हैं बल्कि मन को सुकून भी देते हैं। कलर साइकोलॉजी के अनुसार, बेडरूम में लाइट ब्‍लू-ग्रीन और लिविंग रूम में टेराकोटा जैसे वॉर्म कलर्स बेहतर लगते हैं।
Updated:- 2026-10-30, 13:50 IST
wall colour psychology shades home decor

घर को सुंदर बनाने के लिए हम फर्नीचर, पर्दे और डेकोर पर खूब ध्यान देते हैं, लेकिन दीवारों का कलर पूरे घर का वाइब सेट कर देता है। सोचिए, दिनभर की भागदौड़ के बाद जब आप बेडरूम में जाएं, तो वहां का लाइट ब्लू या ग्रीन शेड देखकर आपका सारा स्ट्रेस मिनटों में गायब हो जाए। वहीं, लिविंग रूम के वॉर्म कलर्स घर को एक कोजी लुक भी देते हैं।

दरअसल, हर कलर का अपना एक असर होता है। इसलिए सिर्फ सुंदरता देखकर नहीं बल्कि रूम के यूज के हिसाब से कलर्स का सेलेक्‍शन होना चाह‍ि‍ए। इंटीरियर डिजाइन एक्सपर्ट प्रियंका सिन्हा (फाउंडर, द ऑपुलेंस इंटीरियर डिजाइन स्टूडियो) का कहना है क‍ि घर के कलर्स आपकी पर्सनैलिटी, जरूरतों और डेली लाइफ से मैच करने चाहिए। आइए इसके बारे में जानते हैं-

wall colour psychology shades home decor (1)

image credit- magnific

बेडरूम के ल‍िए चुनें कूल और रिलैक्सिंग शेड्स

बेडरूम आपका पर्सनल जोन होता है। यहां ऐसे शेड्स होने चाहिए जो माइंड को तुरंत र‍िलैक्‍स करें। जैसे-

  • लाइट ब्लू: यह शेड रूम को एक रिलैक्सिंग लुक देता है।
  • लाइट ग्रीन: यह आंखों को बहुत सुकून देता है और पूरे रूम में एक पॉजिटिव नेचर-वाइब लाता है।

अगर आप बेडरूम को सुकून भरा बनाना चाहती हैं, तो डार्क कलर्स के बजाय लाइट शेड्स ही लें।

यह भी पढ़ें- वॉल डेकोर के यह आईडियाज देंगे घर को एक न्यू व स्टाइलिश लुक

लिविंग रूम के ल‍िए वॉर्म शेड्स

लिविंग रूम वह जगह है जहां फैमिली टाइम और फ्रेंड्स के साथ लोग टाइम स्‍पेंड करते हैं। यहां टेराकोटा, मस्टर्ड, रस्ट और लाइट ऑरेंज जैसे कलर्स बहुत बढ़िया लगते हैं। ये शेड्स स्पेस को कोजी और फ्रेंडली बनाते हैं। कोश‍िश करें क‍ि पूरे ल‍िवि‍ंग रूम को डार्क कलर से पेंट कराने के बजाय इसे स‍िर्फ एक एक्‍सेंट वॉल, फर्नीचर या डेकोर आइटम्स तक ही सीम‍ित रखें।

किचन और बाथरूम के लि‍ए फ्रेश और नीट शेड्

अगर आप चाहती हैं क‍ि आपकी रसोई भी ऐसी हो जहां जाने भर से सुकून म‍िले, तो आप क‍िचन को लाइट और अर्थी शेड्स दे सकती हैं। इससे किचन काफी खुला-खुला, क्लीन और सुंदर दिखता है। वहीं बाथरूम की बात करें तो आप इसमें व्हाइट, ओशन ब्लू और सॉफ्ट ग्रीन जैसे नेचुरल शेड्स बाथरूम को एक फ्रेश और स्पा जैसी वाइब देंगे।

wall colour psychology shades home decor (2)

image credit- magnific

स्टडी और वर्क-फ्रॉम-होम स्पेस को बनाएं नो डिस्ट्रैक्शन

अगर घर में आपका स्टडी या वर्क कॉर्नर है, तो बहुत ब्राइट कलर्स के बजाय आप लाइट ब्लू, बेज, म्यूटेड ग्रीन और ग्रे जैसे शेड्स ट्राई कर सकती हैं।

अपनी स्टाइल और पर्सनैलिटी से मैच करें शेड्स

अगर आपको देसी या विंटेज स्टाइल पसंद है, तो टेराकोटा, मस्टर्ड, रेड और अर्थी ग्रीन ट्राई कर सकती हैं। वहीं, एस्थेटिक और मॉडर्न लुक के लिए बेज, म्यूटेड ब्राउन और चारकोल ग्रे बेस्ट रहेगा। दीवारों के कलर को पर्दे, सोफे और कार्पेट के साथ ट्यून कर सकती हैं। बस ध्‍यान रखें क‍ि सब कुछ अलग रखने के बजाय 1-2 मेन कलर्स और उनसे मैचिंग शेड्स का कॉम्बिनेशन जरूर बनाएं।

यह भी पढ़ें- Luxury Kitchen Wall Paint: किचन की दीवारों को देना चाहती हैं लग्जरी लुक, कैबिनेट्स पर खर्च करने की बजाय करवाएं इस तरह के पेंट डिजाइन, मॉर्डन लगेगा आपका घर

लाइटिंग का ध्यान भी रखें

कोई भी पेंट का शेड दिन की धूप में अलग और रात की आर्टिफिशियल लाइट में बिल्कुल अलग दिखता है। साथ ही लकड़ी का फर्नीचर और फैब्रिक्स भी कलर का लुक बदल देते हैं। इसल‍िए फाइनल पेंट डिसाइड करने से पहले दीवार पर एक छोटा सा सैंपल पैच लगाकर दिन और रात दोनों टाइम चेक कर लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।