Mirror Decor Ideas: पुराने से पुराना शीशा भी लगेगा चमकदार, 100 रुपये के बजट में ऐसे सजाएं मिरर

Old Mirror Decor Ideas: घर के किसी कोने में लगा पुराना और फीका पड़ चुका शीशा अक्सर पूरे कमरे की रौनक कम कर देता है। कई बार शीशे के किनारे खराब हो जाते हैं या उसका फ्रेम पुराना पड़ जाता है, जिसे देखकर हम उसे बदलने की सोचते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि महज 100 रुपये के बजट में आप अपने उसी पुराने शीशे को एक डिजाइनर मिरर बना सकती हैं? थोड़ी सी क्रिएटिविटी और घर में पड़ी कुछ बेकार चीजों के साथ आप अपने शीशे को एक महंगा और लक्ज़री लुक दे सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको पुराने से पुराने शीशे को नया बनाने के तरीके बताने जा रहे हैं।
जूट की रस्सी का रस्टिक फ्रेम (Jute Rope Mirror Design)

अगर आपको बोहो या नेचुरल लुक पसंद है, तो जूट की रस्सी सबसे सस्ता ऑप्शन है। नीचे पढ़ें सजाने का तरीका-
कैसे सजाएं?
- हार्डवेयर की दुकान से 40-50 रुपये में जूट की रस्सी का बंडल लाएं।
- शीशे के किनारों पर ग्लू गन की मदद से रस्सी को गोल-गोल घुमाते हुए चिपकाएं।
- 2-3 लेयर्स लगाने के बाद आपका साधारण शीशा एक महंगे एथनिक विंटेज मिरर जैसा दिखने लगेगा।
- यह व्हाइट दीवारों पर बहुत ही शानदार लगता है।
इसे भी पढ़ें- Living Room को इन 3D Floral Wall Decor से करें डेकोर, घर दिखेगा मॉडर्न और स्टाइलिश
आर्टिफिशियल बेल और फूल (Fairy Floral Touch)

बाजार में 20-30 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से प्लास्टिक की हरी बेलें या फूलों की लड़ियां मिल जाती हैं। नीचे पढ़ें तरीका-
कैसे सजाएं?
- शीशे के एक कोने से शुरू करते हुए बेल को तिरछा या चारों तरफ लपेट दें।
- इसमें थोड़े से नकली रंगीन फूल जोड़ दें।
- यह आइडिया ड्रेसिंग टेबल के शीशे के लिए बेस्ट है।
शेल या कंकड़-पत्थर का जादू (Sea Shell Decor)

अगर आपके पास पुराने समुद्र के किनारे से लाए हुए शंख हैं या आप रंगीन कंकड़ (Pebbles) ला सकते हैं, तो यह बेस्ट है।
कैसे सजाएं?
- शीशे के फ्रेम पर सफेद सीमेंट या ग्लू लगाएं और उस पर छोटे-बड़े शंखों को सजाएं।
- यह आपके बाथरूम के शीशे के लिए सबसे अच्छा मेकओवर है।
- यह 100 रुपये से भी कम में आपको एक बीच रिजॉर्ट जैसी फीलिंग देगा।
रंगीन मोती और पुरानी चूड़ियां (Mirror Makeover Broken Bangles)
घर में पड़ी पुरानी कांच की रंगीन चूड़ियां या क्राफ्ट शॉप से मिलने वाले आधे कटे मोती भी कमाल कर सकते हैं।
कैसे सजाएं?
चूड़ियों को छोटे टुकड़ों में तोड़कर मोजेक आर्ट की तरह शीशे के बॉर्डर पर चिपकाएं।
अगर चूड़ी के टुकड़े नहीं है, तो आप सफेद मोतियों की एक कतार लगा दें।
शीशे को कैसे साफ करें?
सजाने से पहले शीशे को सफेद सिरके और पुराने अखबार से साफ करें।
इससे शीशे पर जमी बरसों पुरानी धुंध साफ हो जाएगी और वह नए जैसा चमकने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- Terrace Makeover: घर की छत को देना चाहती हैं गांव की चौपाल वाला लुक, Village Style Seating Area वाले ये आइडियाज हैं बेस्
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।