Sat Oct 3, 2026 | Updated 09:12 PM IST

Wall Panel के 5 मॉडर्न डिजाइंस, बिना ज्यादा खर्च के घर दिखेगा लग्जरी

घर की सजावट में दीवारों का अहम योगदान होता है और आजकल वाल पैनल्स कम खर्च में घर को रॉयल व लग्जरी लुक देने का बेहतरीन विकल्प हैं। नीचे लेख में देखें लेटेस्ट वॉल पैनल के डिजाइंस।
Updated:- 2026-10-03, 19:21 IST
Modern wall panel design for bedroom

घर की सजावट में दीवारों का बहुत बड़ा योगदान होता है और आजकल इंटीरियर डिजाइन में 'वाल पैनल्स' का क्रेज सबसे आगे है। पहले के समय में घरों की दीवारों को सुंदर बनाने के लिए महंगे मार्बल, भारी भरकम लकड़ी का काम या महंगे पेंट करवाने पड़ते थे, जिनमें हजारों-लाखों रुपये खर्च हो जाते थे। आज के स्मार्ट दौर में, बजट की कमी के कारण अपने आशियाने को सजाने का सपना अधूरा छोड़ने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको 5 शानदार और किफायती वाल पैनल डिजाइंस के बारे में, जो आपके घर को कम खर्च में शानदार लुक देंगे।

1. वर्टिकल फ्लूट वॉल पैनल्स (Vertical Flute Wall Panels)

आजकल इंटीरियर मार्केट में फ्लूटेड पैनल्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। ये प्लास्टिक (PVC) या लकड़ी के कंपोजिट मटीरियल से बने लंबे और पतले धारियों वाले पैनल्स होते हैं।

Vertical flooded wall panel

Image Credit- Chroma Living

इन्हें आप अपने लिविंग रूम के सोफा के पीछे वाली दीवार पर या बेडरूम में बेड की बैकवाॅल पर लगवा सकते हैं। ये दीवार को एक गहरी और आधुनिक बनावट देते हैं, जिससे कमरा काफी बड़ा और एलिगेंट नजर आता है। सबसे अच्छी बात यह है कि ये दिखने में बेहद महंगे लगते हैं, लेकिन असल में काफी किफायती और टिकाऊ होते हैं।

इसे भी पढ़ें- Living Room में लगवाएं Laser Cut Wall Panel के ये डिजाइंस, मिलेगा गजब का लुक

2. वुडन स्लेट लुक वॉल पैनल्स (Wooden Slat Look Wall Panel)

अगर आपको अपने घर में नेचुरल और वार्म एहसास चाहिए, तो वुडन स्लेट पैनल्स बेहतरीन विकल्प हैं। पूरी दीवार पर लकड़ी का भारी काम करवाने के बजाय, यह पैनल बीच-बीच में गैप छोड़कर लकड़ी की पट्टियों का भ्रम पैदा करते हैं।

Wooden Slat Look Wall Panel

Image Credit- INTERIOR DESIGNOR

इसे आप टीवी यूनिट के पीछे वाली दीवार पर लगवा सकते हैं। इसके साथ थोड़ी सी वार्म लाइट या स्ट्रिप लाइट्स का इस्तेमाल करने से दीवार का लुक ऐसा उभरकर आता है जैसे किसी महंगे फाइव-स्टार होटल का कमरा हो।

3. मार्बल फिनिश यूवी शीट्स वॉल पैनल (Marble Finish UV Sheets Wall Panel)

महंगा इटालियन मार्बल लगवाना हर किसी के बजट में नहीं होता, लेकिन मार्बल फिनिश वाले यूवी पैनल्स ने इस परेशानी को बेहद आसान कर दिया है। ये हल्के वजन की प्लास्टिक शीट्स होती हैं जिन पर बिल्कुल असली मार्बल जैसी फिनिश और चमक होती है।

Marble wall panel

इन्हें आप अपने घर के एंट्रेंस, डाइनिंग एरिया या टीवी पैनल के बैकग्राउंड में लगवा सकते हैं। यह बिना किसी तोड़-फोड़ और कम खर्च के आपके घर को तुरंत एक शाही और रिच लुक प्रदान करता है।

4. फैब्रिक और टेक्सचर वाले पैडिटेड वॉल पैनल्स (Fabric and textured padded wall panels)

आमतौर पर इस तरह के पैनल्स का इस्तेमाल बेडरूम के हेडबोर्ड के लिए किया जाता है। स्पंज और फैब्रिक या वेलवेट से बने ये पैनल्स दीवार को एक सॉफ्ट, आरामदायक और शानदार लुक देते हैं।

Fabric and textured padded wall panels

इन्हें लगवाने से कमरे में एक कोजी और शानदार माहौल बनता है। यदि आप अपने बेडरूम को एक बुटीक होटल जैसा लुक देना चाहते हैं, तो यह डिजाइन सबसे कम बजट में सबसे बेहतरीन असर दिखाता है।

5. जियोमेट्रिक 3D पीवीसी पैनल्स (Geometric 3D PVC Panels)

अगर आपको थोड़ा मॉडर्न और आर्टिस्टिक लुक पसंद है, तो 3D जियोमेट्रिक पैनल्स आपके लिए हैं। ये हल्के वजन के 3D डिजाइंस वाले टाइल्स या पैनल्स होते हैं जिन्हें आसानी से दीवार पर चिपकाया जा सकता है।

Geometric 3D PVC Panels

Image Credit- Brittany _akadeco wallpaper

इन पर जब घर की लाइट्स की परछाई पड़ती है, तो एक बहुत ही खूबसूरत शेड और पैटर्न बनता है। इसे आप घर के किसी छोटे हिस्से या बालकनी के पास वाली दीवार पर हाईलाइट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- बरसात से पहले दीवारों पर लगवा लें ये Fluted Panels, नहीं आएगी सीलन; कमरा दिखेगा लग्जरी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit-pinterest


FAQ
क्या छोटे कमरों में वॉल पैनलिंग कराने से कमरा और छोटा दिखता है?
नहीं, वर्टिकल स्लैट्स वाले पैनल लगाने से कमरे की ऊंचाई अधिक और जगह बड़ी नजर आती है।
क्या सीलन वाली दीवारों पर भी वॉल पैनल लगाए जा सकते हैं?
हां, PVC और WPC वॉटरप्रूफ पैनल सीलन वाली दीवारों को छिपाने और बचाने का सबसे बेहतरीन तरीका हैं।
लिविंग रूम के मुख्य टीवी यूनिट के पीछे किस तरह का पैनल डिजाइन ट्रेंड में है?
बैकलाइटिंग (LED स्ट्रिप) के साथ वूडेन फ्लूटेड पैनल और मार्बल-शीट पैनल टीवी वॉल के लिए सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।