Mirror Designs For Bathroom: पुराना बाथरूम भी दिखेगा 5 Star Hotel जैसा, अगर लगाती हैं ये 5 डिजाइनर वॉल मिरर

Mirror For Bathroom Wall: बाथरूम हमारे घर का वह हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल हम दिनभर में कई बार करते हैं। आमतौर पर हम सभी घर के लिविंग एरिया और बेडरूम का खास ध्यान देते हैं और इसकी सजावट के लिए हर उस चीज पर काम करते हैं, जिससे यह दिखने में बेहतर लग सके। इसके लिए लोग हजारों-लाखों रुपये पानी की तरह बहाते हैं, लेकिन बाथरूम को नजरअंदाज कर देते हैं।
अगर आप पुराने बाथरूम को भी लग्जरी फाइव-स्टार होटल जैसा लुक देना चाहती हैं, तो वॉल मिरर कमाल का तरीका है। शीशा न केवल रोशनी को रिफलेक्ट कर बाथरूम को बड़ा दिखाता है बल्कि पूरे स्पेस स्टाइल को बदल देता है। आज के इस लेख में हम आपको 5 ऐसे डिजाइनर वॉल मिरर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बाथरूम का हुलिया बदल देंगे।
बैकलिट LED वाल मिरर (Backlit LED Mirrors)

आजकल फाइव-स्टार होटलों में सबसे ज्यादा बैकलिट LED मिरर का इस्तेमाल होता है। इन शीशों के पीछे इन-बिल्ट लाइट लगी होती है। यह न केवल देखने में बहुत मॉडर्न और कूल लगता है। इसे लगाने के बाद आपको बाथरूम में अलग से भारी लाइट्स लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे बाथरूम काफी साफ-सुथरा और मिनिमलिस्टिक दिखता है।
इसे भी पढ़ें- Bedroom Attached Living Room Designs: एक ही कमरे में बेडरूम और लिविंग रूम? बिना दीवार उठाए ऐसे करें अलग और दें लग्जरी लुक
राउंड और ओवल शेप बाथरूम मिरर (Round & Oval Bathroom Mirrors)

अगर आपके बाथरूम की टाइल्स और कैबिनेट्स चौकोर हैं, तो ओवल मिरर लगा सकती हैं। सर्कल मिरर इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, खासकर वे जिनमें गोल्डन या ब्लैक पतले मेटल के फ्रेम होते हैं। यह डिजाइन छोटे बाथरूम को बड़ा दिखाने में मदद करता है। यह देखने में क्लासी और काफी एलिगेंट लगता है।
विंटेज गोल्ड फ्रेम मिरर (Vintage Gold Frame Mirrors)

अगर आप अपने बाथरूम को थोड़ा रॉयल या क्लासिक टच देना चाहती हैं, तो नक्काशीदार गोल्ड फ्रेम वाले मिरर चुनें। पुराने ढंग के दिखने वाले ये एंटीक मिरर किसी भी सिंपल बाथरूम में जान डाल देता है। अगर आपके बाथरूम की टाइल्स का रंग डार्क या न्यूट्रल है, तो एक अलग चमक आती है।
आर्च्ड और जियोमेट्रिक बाथरूम मिरर (Arched & Geometric Mirrors)

बाथरूम को थोड़ा हटकर लुक देने के लिए आप आर्च्ड या जियोमेट्रिक शेप के मिरर ट्राई कर सकती हैं। आर्च्ड मिरर ऊपर से गोल और नीचे से सीधे होते हैं। वहीं, हेक्सागन या ट्राएंगल शेप के शीशे उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जिन्हें मॉडर्न आर्ट और यूनिक डिजाइन पसंद हैं।
फ्रेमलेस फ्लोटिंग बाथरूम मिरर (Frameless Floating Mirrors)

अगर आप चाहती हैं कि आपका बाथरूम साफ और बड़ा दिखे, तो फ्रेमलेस शीशे लगा सकती हैं। इन्हें दीवार से थोड़ा हटकर लगाया जाता है जिससे ऐसा लगता है कि फ्लोटिंग इफेक्ट देता है। यह डिजाइन बहुत ही सोफिस्टिकेटेड होता है और कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता।
इसे भी पढ़ें- Modern Balcony Railing Design: बालकनी को दें लक्जरी लुक, ये मॉडर्न ग्रिल डिजाइन्स बदल देंगे आपके घर का हाल
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Amazon, pintrest
- छोटे बाथरूम को बड़ा दिखाने के लिए किस डिजाइन का मिरर लगाएं?
- छोटे बाथरूम को बड़ा दिखाने के लिए सर्कल मिरर लगा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।