Diwali Decoration: इस साल मुख्य द्वार पर लगाने के लिए देखें तोरण के ये नए डिजाइंस, घर में जुड़ जाएगी रौनक

हर साल दिवाली के मौके पर वही पुराने डिजाइन का तोरण लगाते आ रहे हैं, तो इस साल इनके कई नए डिजाइन ट्रेंड कर रहे हैं, जो आपके घर की रौनक में चार चांद लगा देंगे। दिवाली पर मेहमान बार-बार करेंगे घर की तारीफ। 
Updated:- 2026-10-30, 19:29 IST
new design toran for diwali decoration main door home entrance

दिवाली आने वाली है और आप सभी बेहद एक्साइटेड होंगे! मगर इस त्योहार की तैयारी हफ्तों पहले से शुरू हो जाती है। घर की साफ-सफाई होती है, फिर उसे सजाया जाता है। सबसे पहले घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाया जाता है। यह इस पर्व पर दोहराई जाने वाली एक बहुत पुरानी परंपरा है। मुख्य द्वार के अलावा पूजा घर और घर के अन्य दरवाजों पर भी तोरण लगाया जाता है। अगर आप हर साल वही पुरानी डिजाइन का तोरण लगती आ रही हैं, तो इस बार यहां नए डिजाइन के तोरण देख सकती हैं। आजकल कमल के फूल वाले डिजाइन से लेकर मैक्रैम और पॉम-पॉम डिजाइन के तोरण को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और ये डिजाइंस बाजार में भी छाए हुए हैं। कहीं आप इस बार दिवाली डेकोरेशन में पीछे न रह जाएं, इसके लिए यहां लेटेस्ट Toran Designs देख सकते हैं।

दिवाली की सजावट के लिए यहां देखें Toran के कुछ नए डिजाइंस

1. मैक्रैम और पॉम-पॉम डिजाइन के तोरण

मैक्रैम की बुनाई आजकल काफी ट्रेंड में है, इससे तरह-तरह के डेकोरेटिव और वॉल हैंगिंग आइटम्स बनाए जाते हैं जिसे आजकल लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इस साल दिवाली पर मैक्रैम और पॉम-पॉम डिजाइन के तोरण भी काफी ट्रेंड में हैं और लोग साधारण से हटकर इस तरह के Toran Designs बेहद पसंद कर रहे हैं। इन्हें बनाने के लिए सफेद और रंग-बिरंगे कॉटन के मोटे धागे और रस्सी से बुनाई की जाती है। साथ ही साथ गांठे लगाकर तोरण को एक बेहतरीन डिजाइन दिया जाता है। वहीं उनमें पॉम-पॉम भी लगे होते हैं जो तोरण को अधिक आकर्षक बनाते हैं।

diwali toran designs

2. कमल के फूल और पंखुड़ियों वाले तोरण डिजाइन

कपड़े और आर्टिफिशियल कमल के फूल और उनकी पंखुड़ियों को एक साथ व्यवस्थित करके एक बेहद खूबसूरत तोरण तैयार किया जाता है। इस डिजाइन में कमल के फूलों के साथ-साथ मोतियों का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। इस एक के तोरण डिजाइन से आपका घर मिनटों में फेस्टिवल रेडी हो जाता है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। कमल लक्ष्मी मां का पसंदीदा फूल है और Diwali पर इसका एक खास महत्व होता है। इसलिए आप इस दिवाली इस खास डिजाइन का तोरण चुन सकते हैं।

lotus flower toran

3. गोटा पट्टी और कढ़ाई वाला तोरण डिजाइन

गोटा पट्टी एक बार फिर से ट्रेड में है और यह कपड़ों से लेकर घर की सजावट तक हर चीज की खूबसूरती में चार चांद सकता है। आजकल बाजार में गोटा पट्टी और कढ़ाई वाले तोरण काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनमें कढ़ाई और गोटा पट्टी की मदद से गणेश, स्वास्तिक, मोर सहित शुभ और लाभ जैसी आकृतियां बनी मिल जाती हैं। इन Main Door Torans से न केवल आपके घर में रौनक आएगी, बल्कि ऊर्जा का संचार भी बढ़ता है। इनमें छोटे-छोटे लटकन का डिजाइन भी मिल जाता है, जो इन्हें अधिक आकर्षक बना रहा है।

gota patti toran

4. LED लाइट्स वाले तोरण डिजाइन

अपने तरह-तरह के तोरण देखे होंगे, मगर इस साल लाइट वाले तोरण काफी पसंद किए जा रहे हैं। बाजार में इस तरह के जगमगाते तोरण लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। इसमें फेयरी लाइट्स और शीशे के क्रिस्टल लगे होते हैं, जो रोशनी को चारों तरफ फैलाने में मदद करते हैं। जिससे न केवल मुख्य द्वार पर बल्कि पूरे घर में त्यौहार वाली रौनक आ जाती है।

led light toran

यह भी पढ़ें- दिवाली की तैयारी में हो गई देर? इन 6 आसान हैक्स से मिनटों में जगमगाएं अपना घर!

5. घुंघरू वाले तोरण डिजाइन

त्योहार पर घुंघरू की हल्की आवाज मन को मोहित कर सकती है। अगर आप आज तक साधारण तोरण लगाते आए हैं, तो इस बार अपने मुख्य द्वार पर घुंघरू वाले तोरण डिजाइन जरूर लगाएं। कमल के फूल, गोटा पट्टी या फिर मिरर वर्क वाले लेस के साथ घुंघरू को लटका कर यह नए डिजाइन का तोरण तैयार किया जाता है। इन्हें दरवाजे पर लगा दें और जैसे ही हवा का हल्का झोंका आता है, इन्हें हल्की-हल्की आवाज आती है। जो आपके पूरे घर में त्यौहार का माहौल बना देती है।

ghungroo toran latest desgins

यह भी पढ़ें- आसान दिवाली Rangoli Designs के साथ मिनटों में घर दिखेगा फेस्टिव रेडी!

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
दिवाली पर दरवाजों पर तोरण क्यों लगाते हैं? 
Diwali के मौके पर सालों पहले से घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाने की परंपरा चली आ रही है। इसे बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी का आगमन होता है, तो उनके स्वागत के लिए मुख्य द्वार को सजाने का यह एक पारंपरिक तरीका है। 
मुख्य दरवाजे के अलावा भी घर में कहीं तोरण लगाया जाता है? 
दिवाली के मौके पर मुख्य दरवाजे के साथ-साथ पूजा रूम के दरवाजे पर या फिर कमरों के दरवाजे को भी आप तोरण से सजा सकते हैं। 
क्या दिवाली पर पिछले साल के इस्तेमाल के बाद रखा हुआ तोरण लगा सकते हैं? 
हां बिल्कुल, हर साल नया तोरण लेने की जरूरत नहीं होती। अगर आपने पिछले साल तोड़न लिया है और वह साफ सुथरी स्थिति में अच्छे से रखा हुआ है, तो उसे इस दिवाली पर लगा सकते हैं। 
क्या घर पर तोरण बनाया जा सकता है? 
हां, आप आसानी से घर पर भी तोरण बना सकते हैं। बहुत से लोग ताजे फूल और पत्तियों से तोरण तैयार करते हैं। तो कुछ लोग लेस और गोटा पट्टी आदि की मदद से पारंपरिक तोरण बनाते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।