दिनभर काम करने के बाद शरीर में थकान महसूस होना या खुद को लो-एनर्जी महसूस करना तो आम है। ऐसे में कई लोग तुरंत स्वीट ड्रिंक्स या दूसरे पैकेज्ड ड्रिंक्स लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन अगर आप कुछ देसी ट्राई करना चाहती हैं तो घर पर ही कुछ स्पेशल बना सकती हैं। इन्हें तैयार करने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर कुछ देसी ड्रिंक्स के बारे में जानकारी दी है। इन्हें अपनी रोज की रूटीन में शामिल किया जा सकता है। आइए उन ड्रिंक्स के बारे में जानते हैं-
रोजाना पिएं ये 3 तरह के देसी ड्रिंक्स
अगर आप खुद को एनर्जेटिक और चुस्त दुरुस्त रखना चाहती हैं, तो इन 3 ड्रिंक्स को अपने रुटीन का हिस्सा बना सकती हैं।
image credit- shutterstock
1. भिंडी का शरबत
भिंडी की सब्जी तो आप हमेशा बनाती ही होंगी, लेकिन आपने कभी इसका शरबत ट्राई किया है? इसे बनाने का तरीका काफी आसान है। इसके लिए भिंडी का पाउडर लें और उसे पानी में अच्छी तरह मिला लें। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से ठंडा करके भी पी सकती हैं।
image credit- shutterstock
2. खजूर और काली किशमिश का ड्रिंक
दूसरा ऑप्शन खजूर और काली किशमिश का ड्रिंक है। इसे बनाने के लिए खजूर और काली किशमिश लें। इसमें थोड़ी सी पुदीने की पत्तियां डाल दें और पानी के साथ मिलाकर ड्रिंक तैयार कर लें। इसमें आपको किसी भी तरह के स्वीटनर का इस्तेमाल नहीं करना है।
image credit- shutterstock
3. छाछ
छाछ पीना ताे कई लोगों को पसंद होता है, लेकिन यहां छाछ को गाढ़ी लस्सी की तरह नहीं रखना है। इसके लिए एक चम्मच छाछ लें और इसमें अच्छी मात्रा में पानी मिला दें। अब इसमें थोड़ा पुदीना, जीरा और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इस तरह आपकी एनर्जेटिक छाछ तैयार हो जाएगी।
इन ड्रिंक्स को रूटीन में कैसे शामिल करें?
अगर आप अपनी रोज की ड्रिंक रूटीन में कुछ बदलाव करना चाहती हैं तो इन तीनों में से अपनी पसंद का ऑप्शन देख सकती हैं। कभी भिंडी का शरबत, कभी खजूर-काली किशमिश वाला ड्रिंक और कभी छाछ ले सकती हैं। इन्हें पीकर आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी। थकान भी दूर हो सकती है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Magnific/ai/shutterstock
