पीरियड्स के दिनों में कई महिलाओं को बहुत तेज दर्द होता है। यहां तक कि इसकी वजह से उन्हें रोजमर्रा के कामों को करने में भी मुश्किल होती है और उनका पूरा रूटीन प्रभावित होता है। ऐसे में ओवर-द-काउंडर पेनकिलर्स उनका सहारा बनती हैं और दर्द से राहत दिलाती हैं। पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द से बचने के लिए खान-पान और जीवनशैली में बदलाव बहुत जरूरी है क्योंकि हमारी डाइट और लाइफस्टाइल का सीधा असर हार्मोन्स पर होता है। अगर आपको पीरियड्स के दिनों में तेज दर्द होता है, तो पीरियड की डेट से एक हफ्ते पहले से एक्सपर्ट के बताए कुछ कामों को रूटीन का हिस्सा बनाएं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

भीगी हुई अंजीर और खजूर खाएं

पीरियड्स के दौरान तेज दर्द से बचने के लिए आप अंजीर और खजूर को डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। ये दोनों ही चीजें शरीर को ताकत देती हैं और पीरियड साइकिल को हेल्दी बनाती है।

  • पीरियड की डेट से एक हफ्ते पहले से रोजाना खाली पेट 1 भीगी हुई अंजीर और 1 खजूर खाएं।
  • इसके साथ आप कुछ नट्स और सीड्स भी ले सकती हैं।
  • इससे शरीर को आयरन, मैग्नीशियम और जरूरी मिनरल्स मिलते हैं।
  • ये दोनों चीजें शरीर को पोषण देती हैं और हेल्दी पीरियड्स के लिए तैयार करती हैं।

रोजाना 1 फल खाएं

सेहतमंद रहने के लिए डाइट में रोजाना 1 फल को शामिल करना बहुत जरूरी है। खासकर, अगर आपको पीरियड में तेज दर्द होता है, तो डेट से 1 हफ्ते पहले से रोजाना 1 फल को डाइट का हिस्सा बनाएं।

  • रोजाना 1 फल खाने से भी शरीर को ताकत मिलती है।
  • इसमें आप अनार, सेब, नाशपाती, एवोकाडो और शकरकंद खा सकती हैं।
  • इनसे शरीर को विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और पोटैशियम मिलता है।
  • ये हार्मोन्स को बैलेंस करने और पीएमएस के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

सत्तू वाली छाछ पिएं

पीरियड के दिनों में डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें काफी आम होती हैं और कई बार पेट दर्द गैस और ब्लोटिंग के कारण भी हो सकता है। ऐसे में सत्तू वाली छाछ फायदेमंद रहेगी।

  • पीरियड्स की डेट से 1 हफ्ते पहले से सत्तू वाली छाछ पिएं।
  • 1 हिस्सा दही, 6 हिस्से पानी और 2 टेबलस्पून सत्तू को मिलाएं।
  • इसमें जीरा, धनिया और पुदीना पाउडर मिलाएं।
  • इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और डाइजेशन में सुधार होता है।
  • यह दर्द को कम करने में भी मदद कर सकता है।

चिया और सब्जा सीड्स का पानी पिएं

पीरियड्स और फर्टिलिटी से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में कई सीड्स मदद कर सकते हैं। चिया और सब्जा सीड्स भी इसी लिस्ट में शामिल हैं।

  • आधा टीस्पून चिया सीड्स और आधा टीस्पून सब्जा लीड्स लें।
  • इसे लगभग आधे गिलास पानी में भिगो दें।
  • इसे शाम के वक्त पिएं।
  • इससे बाउस मूवमेंट में सुधार होता है और शरीर को ठंडक मिलती है।
  • यह शरीर को हाइड्रेशन देता है।
  • इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और फाइबर होता है, जो पीरियड हेल्थ में सुधार करते हैं।


यह भी पढ़ें- क्या आपकी डाइट बिगाड़ रही है पीरियड्स का पैटर्न? जानिए एक्सपर्ट की राय


यह भी पढ़ें- महंगे सप्लीमेंट्स नहीं इन 3 चीजों को करें डाइट में शामिल, मिलेगी पीरियड्स के दर्द से राहत और बेहतर सेहत


डॉक्टर दीक्षा का कहना है कि पीरियड्स क्रैम्प्स से बचने के लिए आप इस रूटीन को फॉलो कर सकती हैं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shuttersotck