सुबह उठकर एक हरी इलायची चबा लेना कुछ लोगों के लिए दिन की अच्छी शुरुआत हो सकती है। छोटी सी दिखने वाली इलायची सिर्फ चाय या मिठाई में खुशबू बढ़ाने के काम नहीं आती है बल्कि इसमें कुछ ऐसे एक्टिव कंपाउंड भी पाए जाते हैं जो डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
रोज सुबह एक इलायची खाने के क्या फायदे हैं?
गैस की परेशानी हो या पेट फूलना या खाना खाने के बाद भारीपन जैसी दिक्कतें हो, इलायची का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं कि अगर आप रोजाना एक हरी इलायची खाना शुरू करेंगी तो क्या फायदे मिल सकते हैं? न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह पांचाल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। साथ ही इलायची के फायदों पर रिसर्च भी हुई है। आइए जानते हैं-
image credit- magnific
1. गैस और पेट के भारीपन को कम करने में मदद करती है इलायची
अगर खाना खाने के बाद पेट फूला हुआ लगे या गैस की परेशानी हो तो इलायची आपको राहत दिलाने का काम कर सकती हैं। इसमें सिनेओल और टर्पिनिल एसीटेट जैसे एक्टिव वॉलेटाइल ऑयल्स पाए जाते हैं। इन कंपाउंड्स का कनेक्शन डाइजेस्टिव सिस्टम की मसल्स को रिलैक्स करने से है। इलायची में एंटीस्पास्मोडिक भी पाया जाता है। यह पेट में जमा गैस और हवा को बाहर निकालता है। अगर आप भी रोजाना सुबह इसे खाने लगेंगी तो इस दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है।
2. शरीर की सूजन कम करना और एक्स्ट्रा पानी बाहर निकालना
इलायची एक नेचुरल दवा की तरह काम करती है जो शरीर से पेशाब के रास्ते एक्स्ट्रा पानी और नमक को बाहर निकालने में मदद करती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इससे शरीर का जरूरी इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस भी नहीं बिगड़ता है। ऐसे में अगर शरीर में सूजन रहती है या वॉटर रिटेंशन की दिक्कत है, तो आप इलायची खा सकती हैं। इसके अलावा इलायची ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल कर सकती है।
3. खाना पचाने में कर सकती है मदद
भारतीय खाने में इलायची का इस्तेमाल काफी समय से होता आया है। मिठाइयों से लेकर बिरयानी जैसी डिशेज में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि लिवर से बाइल निकलने की प्रॉसेस काे भी ठीक कर सकती है। बाइल खाने को डाइजेस्ट करने की प्रक्रिया में मदद करता है।
4. मुंह की बदबू और दांतों के लिए फायदेमंद
खाना खाने के बाद इलायची चबाना आम बात है, जिससे मुंह की बदबू दूर होती है। इसके अलावा, इलायची में ऐसे गुण होते हैं जो दांतों में कीड़ा (कैविटी) और गंदगी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से मुकाबला करते हैं। यानी इलायची सिर्फ माउथ फ्रेशनर ही नहीं बल्कि आपके मुंह और दांतों की सेहत के लिए भी बढ़िया है।
यह भी पढ़ें- क्या आपको भी रात-भर नहीं आती नींद? एक्सपर्ट की ये पोटली रेमेडी करेगी कमाल, जान लें इस्तेमाल करने का तरीका
डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Research: https://www.researchgate.net/publication/356208001_Cardamom_Potential_Health_Benefits
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- magnific
