बढ़ता प्रदूषण, खराब लाइफस्‍टाइल, खान-पान में पोषक तत्‍वों की कमी और एक्‍सरसाइज न करने से न सेहत तो खराब होती है, बल्कि इसका असर त्‍वचा और बालों पर भी दिखाई देने लगता है। अगर आप भी बालों के झड़ने, कमजोर बालों या समय से पहले सफेद होने की समस्या से परेशान हैं और बालों को मजबूत बनाने के नेचुरल उपाय तलाश रही हैं, तो यह पौष्टिक करी पत्ता मिक्स पाउडर घर पर आसानी से बनाएं। इसके बारे में हमें चंडीगढ़ की न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल बता रही हैं।

हेयर फॉल कंट्रोल पाउडर की सामग्री

  • करी पत्ता- 1 कप
  • मेथी दाना- 1/4 कप
  • आंवला पाउडर- 1/4 कप
  • तिल- 1/4 कप
  • सूखे गुड़हल के फूल- 1-2 बड़े चम्मच (ऑप्‍शनल)

हेयर फॉल कंट्रोल पाउडर बनाने की विधि

  • करी पत्ते, मेथी दाना, तिल और गुड़हल को धीमी आंच पर हल्का भून लें।
  • ठंडा होने पर सभी चीजों को पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
  • इसमें आंवला पाउडर मिलाकर दोबारा ब्लेंड करें।
  • एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें।
  • 1-2 चम्मच पाउडर गुनगुने पानी या छाछ के साथ लें।
  • इसे स्मूदी, जूस या खाने के ऊपर छिड़ककर भी खाया जा सकता है।

हेयर फॉल कंट्रोल पाउडर के फायदे

  • करी पत्ता- एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
  • मेथी- बालों की जड़ों को पोषण देती है।
  • आंवला- विटामिन C का अच्छा स्रोत है।
  • तिल- हेल्दी फैट्स और मिनरल देता है।
  • गुड़हल- बालों की केयर में हमेशा से इस्‍तेमाल किया जाता है।

अगर आप भी हेयर फॉल से परेशान है, तो इस हेयर फॉल पाउडर को ट्राई कर सकती हैं। हालांकि, यह कोई मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं है न ही हेयर फॉल को पूरी तरह रोकने की गारंटी देता है। इसके रिजल्‍ट व्‍यक्ति की मेडिकल कंडीशन, पोषण और अन्‍य कारणों पर निर्भर करते हैं।

यह भी पढ़ें- झड़ते बालों को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: magnific.com