अगर आपका भी बॉडी टाइप विद्या बालन या सोनाक्षी सिन्हा जैसा है, तो आपकी बॉडी शेप एप्पल है। इसमें फैट पेट और कमर के आसपास ज्यादा जमा होता है और शरीर के बाकी हिस्सों जैसे हिप्स और पैरों की तुलना में कमर का हिस्सा ज्यादा चौड़ा दिखाई देता है। यह सिर्फ आपकी गलती की वजह से नहीं होता, बल्कि हार्मोंस के कारण होता है। जी हां, ऐसा इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से होता है। इस हिस्से के फैट से न सिर्फ पर्सनैलिटी खराब होती है, बल्कि कई तरह की बीमारियां भी घेरने लगती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, इसे आप सही आदतों की मदद से मैनेज से कम कर सकती हैं। इन आदतों के बारे में हमें न्यूट्रिशनिस्ट, डाइट और लाइफस्टाइल कंसल्टेंट डॉक्टर रमिता कौर बता रही हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि एप्पल शेप बॉडी में पेट और कमर के आसपास फैट जमा होने के कारण इस हिस्से की चर्बी कम होने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि बेली फैट कम नहीं किया जा सकता। अगर आपकी कमर के आसपास तेजी से चर्बी जमा हो रही है और आपकी बॉडी शेप एप्पल है, तो कुछ आसान लाइफस्टाइल बदलाव आपकी मदद कर सकते हैं।
सुबह मेथी का पानी पिएं
मेथी का पानी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करने में मदद करता है। इससे बेली फैट को कम करने में मदद मिलती है। आप मेथी के बीजों को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह इसका पानी पिएं।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को रूटीन में शामिल करें
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मसल्स को बनाती है। ज्यादा मसल्स होने से शरीर आराम करते समय भी ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकता है, जिससे फैट को कम करने में मदद मिलती है।
एप्पल साइडर विनेगर और इसबगोल
खाने से पहले एप्पल साइडर विनेगर में इसबगोल मिलाकर लेने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे ज्यादा खाने की आदत और अचानक बढ़ने वाली शुगर क्रेविंग को कंट्रोल किया जा सकता है।
हर भोजन के बाद 15 मिनट टहलें
खाना खाने के बाद 10-15 मिनट की वॉक करने से शरीर को ब्लड शुगर का बेहतर उपयोग करने में मदद मिलती है। इससे एक्स्ट्रा एनर्जी फैट के रूप में जमा होने नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- Belly Fat: 7 दिनों में कम करना है बेली फैट? आज से ही रोजाना करें ये 3 एक्सरसाइज...लटकती तोंद होगी अंदर
खाने के बाद दालचीनी का पानी पिएं
अगर आप एप्पल शेप बॉडी में बेली फैट को कम करना चाहती हैं, तो खाने का बाद दालचीनी का पानी पीने की आदत डालें। यह पानी भोजन के बाद ब्लड शुगर को स्थिर रखता है। इससे बार-बार भूख लगने और मीठा खाने की इच्छा कम होती है।
यह भी पढ़ें- PCOD की वजह से मटके की तरह हो गया है पेट, तो इन आसान तरीकों से कम करें बेली फैट
आप इन आदतों को अपनाकर बेली फैट को कम कर सकती हैं, लेकिन इसके साथ ही आपको हेल्दी लाइफस्टाइल को भी अपनाना होगा। साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि शरीर के किसी एक हिस्से से ही फैट कम नहीं किया जा सकता। जब शरीर का फैट कम होता है, तब पेट और कमर के आसपास की चर्बी भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & magnific.com
