अगस्त का महीना घुमक्कड़ों के लिए सबसे पसंदीदा महीनों में से एक होता है। इस महीने में अक्सर लोग शिमला, मनाली, उदयपुर या लोनावाला जैसी आम और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर अपना समय और बजट दोनों गंवा बैठते हैं। अगर आप भी इस मानसून में किसी शांत और खूबसूरत जगह पर जाना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

अगस्त में घूमने के लिए 4 बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशंस

भारत में कई ऐसे छिपे हुए और शांतिपूर्ण ठिकाने हैं, जो खूबसूरती में बड़े-बड़े हिल स्टेशंस को मात देते हैं। आइए जानते हैं अगस्त में घूमने के लिए 4 बेहद यूनिक और बजट-फ्रेंडली ऑफबीट डेस्टिनेशंस के बारे में:

1. जंजैहली घाटी (हिमाचल प्रदेश)

मनाली और शिमला के शोर-शराबे से दूर हिमाचल प्रदेश की एक खूबसूरत जगह आपका दिल जीत लेगी। हम बात कर रहे हैं मंडी जिले में स्थित जंजैहली घाटी की। मानसून के समय यहां के सेब के बागान और हरे-भरे मखमली मैदान देखने लायक होते हैं। यह जगह ट्रेकिंग और नेचर वॉक के शौकीनों के लिए बेस्ट है। भीड़ कम होने की वजह से यहां गेस्ट हाउस और विलेज होमस्टे बहुत ही कम दामों में मिल जाते हैं। 

ऐसे पहुंचें - 

  • जंजैहली घाटी पहुंचने के लिए सबसे पहले दिल्ली ISBT कश्मीरी गेट से मंडी/ओट के लिए सीधी HRTC या प्राइवेट वोल्वो बस लें।
  • मंडी से जंजैहली की दूरी लगभग 85 किमी है, आपको यहां से स्थानीय बस या प्राइवेट टैक्सी मिल जाएगी।
  • आप चाहें, तो दिल्ली से चंडीगढ़ या ऊना हिमाचल तक ट्रेन लें। उसके बाद बस या टैक्सी से लगभग 5-6 घंटे में यहां पहुंच सकती हैं।

2. ओरछा और गढ़कुंडार (मध्य प्रदेश)

अगर आप मध्य प्रदेश या आसपास के इलाकों की रहने वाली हैं और अगस्त में कहीं घूमने का मन बना रही हैं, तो आप बेतवा नदी के तट पर बसा ऐतिहासिक कस्बा ओरछा और पास ही स्थित गढ़कुंडार का किला देखने जा सकती हैं। मानसून में जंगलों के बीच बने प्राचीन महल, छतरियां और नदियां आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे। फोटोग्राफी और इतिहास प्रेमियों के लिए भी यह जगह किसी खजाने से कम नहीं है। यहां आपको होटल और बुंदेली खाना बेहद सस्ते में मिल जाएगा। 

ऐसे पहुंचें - 

  • ओरछा और गढ़कुंडार जानें के लिए आप झांसी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन तक जा सकती हैं।
  • स्टेशन के बाहर से ऑटो या टैक्सी आसानी से मिल जाती है। आप लोकल बस से भी यहां तक पहुंच सकती हैं।
  • यहां पहुंचने के लिए नजदीकी एयरपोर्ट ग्वालियर है। एयरपोर्ट से इसकी दूरी लगभग 130 किमी है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में कहां स्थित है Wan Village, जानें हर साल यहां क्यों आते हैं हजारों लोग?

3. भंडारदरा और घाटघर (महाराष्ट्र)

अगर आपको झरने देखने का बहुत शौक है और आप अगस्त के महीने में ऐसी ही किसी जगह पर जाने का मन बना रही हैं, तो मुंबई और पुणे के पास बसा भंडारदरा का घाटघर क्षेत्र आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है। यह क्षेत्र मानसून में पूरी तरह धुंध और सैकड़ों मौसमी झरनों से ढक जाता है। यहां रंधा फॉल्स और आर्थर लेक अगस्त की बारिश में अपने पूरे शबाब पर होते हैं। आसपास के गांवों में कैंपिंग और लोकल विलेज स्टे का खर्च बहुत कम है, जिससे यह ट्रिप आसानी से बजट में पूरी हो सकती है।  

ऐसे पहुंचें - 

  • भंडारदरा और घाटघर पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी बड़े शहर मुंबई, पुणे या नाशिक हैं।
  • आप यहां आने के लिए मुंबई (BOM) पुणे (PNQ) या नाशिक (ISK) की डायरेक्ट फ्लाइट लें सकती हैं।
  • मुंबई से भंडारदरा लगभग 165 किमी और नाशिक से लगभग 70 किमी दूर है।

4. कसार देवी (उत्तराखंड)

अगस्त के महीने में घूमने के लिए अल्मोड़ा के पास बसा कसार देवी भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। बरसात में यहां बादल पहाड़ियों को छूकर गुजरते हैं, जिससे नजारा अद्भुत लगता है। कसार देवी अपनी चुंबकीय ऊर्जा और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। ऐसे में आप यहां अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ आ सकती हैं। यहां आपको कई लोकल होमस्टे और हॉस्टल्स काफी सस्ते दामों पर मिल जाएंगे। 

ऐसे पहुंचें - 

  • कसार देवी जाने के लिए आप काठगोदाम या हल्द्वानी स्टेशन तक जा सकती हैं।
  • स्टेशन पहुंचते ही आपको बहार अल्मोड़ा या कसार देवी के लिए शेयरिंग टैक्सी और बसें मिल जाएगी।
  • यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पंतनगर (PGH) है, जो कसार देवी से लगभग 125 किमी दूर है।

यह भी पढ़ें- तारों से भरा आसमान, Uttarakhand की ये 3 खूबसूरत जगहें हैं 'स्टारगेजिंग' लवर्स के लिए बेस्ट

अगस्त की फुहारों का आनंद लेने के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने के बजाय आप ऊपर बताए गए इन शांत और यादगार डेस्टिनेशंस को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific