Leftover Roti Recipe: अक्सर दोपहर या रात की रोटियां बच जाती हैं। ठंडी होने या बासी रोटी को खाने में बच्चे हो या बड़े हर कोई मुंह बनाते हैं। एक या दो रोटी हो, तो उसकी बात अलग है, लेकिन कई बार जैसे रोटियां बनाई वैसे रखी रह जाती है। आमतौर समझ न आने पर लोग इन्हें जानवरों को खिला देते हैं या फिर कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि आप बासी रोटी से मिठाई बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको केवल उबलते हुए दूध में इसे डालने की जरूरत है। नीचे लेख में पढ़ें बची हुई रोटी से कैसे बनाएं मिठाई?

बची हुई रोटी से मिठाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • बची हुई चपाती- 3-4
  • दूध-2-3 कप
  • गुड़-1 टुकड़ा
  • इलायची पाउडर या दानें- 4
  • नारियल का बुरादा-1/2 कप

बची हुई रोटी से क्या मिठाई बना सकते हैं?

  • रोटियां अगर ज्यादा बच गई हैं, तो यह तरीका इन्हें वेस्ट होने से बचा सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक मोटे तले की कड़ाही लें।
  • अब इसमें दूध डालकर पकाएं, जब इसमें उबाल आने लगे, तो गैस की फ्लेम को स्लो कर दें।
  • बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं, जब तक यह आधा न हो जाए।
  • दूसरी तरफ बासी रोटियों को गर्म करें।
  • गर्म होने के बाद इस पर घी लगाकर तब तक सेकें, जब तक ये कुरकुरी न हो जाए।
  • कुरकुरी होने के बाद इन्हें ठंडा होने दें।
  • अब इसे तोड़कर मिक्सर में डालें और बारीक पीस लें।
  • इसके बाद इसे बर्तन में पलटकर एक तरफ रखें।
  • फिर दूध चेक करें। आधा होने पर इसमें थोड़ा सा गुड़ डालें।
  • अब आप देखेंगी कि दूध फट गया होगा। अब इसमें रोटी वाला पाउडर मिलाएं।
  • अच्छे से मिलाते हुए चलाएं, जब तक दूध सूख नहीं जाता है।
  • धीरे-धीरे मिश्रण जब गाढ़ा होने लगे तो इसमें 1/2 चम्मच इलायची पाउडर और 1/2 कप नारियल का बुरादा मिलाएं।
  • इन सभी चीजों को तब तक पकाते रहे जब तक कड़ाही का तली छोड़ने न लगे।
  • गैस बंद कर मिश्रण को थाली में निकालें।
  • हल्का ठंडा होने के बाद इसे अपनी मनपसंद आकार में पेड़े या फिर लड्डू बनाएं।
  • अब इसके ऊपर नारियल का बुरादा छिड़के और खाने के लिए सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- बची हुई रोटियों को 24 घंटे फ्रेश रखने के लिए क्या करें? यहां स्टोर करने का मास्टर हैक

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-shutterstock