आटा गूंथते समय पानी के साथ मिलाएं यह 1 चीज, रोटियां कई घंटों तक रहेंगी रुई जैसी सॉफ्ट

How To Make Roti Soft: दाल हो या सब्जी, इसके साथ अगर मुलायम रोटी मिल जाए, तो मजा आ जाता है। कई बार कुछ देर पहले बनाई गई रोटी कड़क हो जाती है। इस स्थिति में खाने के लिए दोबारा से रोटी सेंकनी पड़ जाती है। इस परेशानी से बचने के लिए महिलाएं रोटी को सॉफ्ट रखने के लिए अलग-अलग तरीके आजमाती हैं। इसके लिए कई बार महिलाएं आटा अच्छे से गूंथती और सेट होने के लिए 10-15 मिनट के लिए छोड़ देती हैं। हालांकि, इसके बावजूद कुछ खास फर्क समझ नहीं आता है। अगर आप रोटी को कई घंटों तक रुई जैसा मुलायम रखना चाहती हैं, तो दही या प्लेन छाछ वाला तरीका आजमा सकती हैं। नीचे लेख में जानें कैसे करें इस्तेमाल?
रोटी को मुलायम रखने के लिए आटा कैसे गूंथे?
रोटी को मुलायम बनाए रखने में आटा गूंथने की प्रक्रिया अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में आप जब भी रोटी सेंकने के लिए आटा लगाएं, तो नीचे बताया गया तरीका आजमा सकती हैं। इस हैक से रोटियां कई घंटों तक मुलायम बनी रहेंगी। हालांकि, इसके साथ आपको कुछ अन्य बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- Cheese कद्दूकस करते समय ग्रेटर पर चिपक जाता है? 5 सेकेंड का ये Hack आएगा काम
दही या छाछ की मदद से गूंथें आटा
आटे में दही मिलाने से रोटियां मुलायम और लंबे समय तक ताजा रहती हैं। दही में मौजूद प्राकृतिक खटास और नमी आटे के ग्लूटेन को नरम बनाती है, जिससे रोटियां कड़क नहीं होतीं।

दही से आटा गूंथने का सही तरीका
- इसके लिए 2 कप गेहूं के आटे के लिए लगभग 2 से 3 बड़े चम्मच ताजा और रूम टेम्परेचर पर रखा हुआ दही लें।
- दही को सीधे आटे में मिलाने के बाद थोड़ा-थोड़ा सादा या हल्का गुनगुना पानी डालते हुए सामान्य आटा गूंथ लें।
- ध्यान रखें कि दही बहुत ज्यादा खट्टा नहीं होना चाहिए, अन्यथा रोटियों में खट्टापन आ सकता है।
- चाहें तो इसमें आधा चम्मच घी या तेल और चुटकी भर नमक भी मिला सकती हैं।
- आटा गूंथने के बाद उसे गीले कपड़े से ढककर कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।
- इस तरह तैयार किया गया आटा न सिर्फ रोटियों को रुई जैसा सॉफ्ट रखता है बल्कि तवे पर डालते ही रोटियां गुब्बारे की तरह फूलती हैं।
- रोटियों को सूती और साफ कपड़े में लपेटकर डिब्बे या कैसरोल में रखें।
पनीर वाला तरीका कर सकती हैं ट्राई
अगर आपकी रसोई में दही या छाछ नहीं है, तो आप पनीर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि पनीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फैट्स और नमी होती है।

जब आप पनीर को मैश करके आटे में मिलाती हैं, तो ये तत्व आटे के ग्लूटेन को बांध कर रखते हैं। साथ ही अंदर से नमी को लॉक कर देते हैं। इससे रोटियां सूखती नहीं हैं और 12 घंटे या उससे भी ज्यादा समय तक रुई जैसी सॉफ्ट बनी रहती हैं।
इसे भी पढ़ें- टमाटर महंगे होते ही अपनाएं ये पल्प स्टोरेज हैक, हफ्ते तक नहीं होगा खराब
दही या छाछ का इस्तेमाल करके आप रोटियों को रुई जैसा मुलायम रख सकती हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। साथ ही ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Magnific, shutterstock
- क्या गरम या गुनगुने पानी से आटा गूंथने से रोटियां सॉफ्ट बनती हैं?
- बिल्कुल, गुनगुने पानी का इस्तेमाल करने से आटे का ग्लूटेन सही से एक्टिवेट होता है और रोटियां नरम बनती हैं।
- क्या आटे में थोड़ा-सा तेल या घी मिलाना फायदेमंद होता है?
- हां, आटा गूंथते समय या गूंथने के बाद थोड़ा-सा घी या तेल लगाने से आटे में नमी बनी रहती है।
- आटा गूंथने के तुरंत बाद रोटियां क्यों नहीं बनानी चाहिए?
- आटा गूंथने के बाद उसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रखने से आटा सेट हो जाता है और रोटियां ज्यादा सॉफ्ट बनती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।